Mumbai: Quinton de Kock of Lucknow Super Giants plays a shot during the Indian Premier League 2022 cricket match between Lucknow Super Giants and Rajasthan Royals, at the Brabourne Stadium in Mumbai, Sunday, May 15, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI05_15_2022_000308B)
Copied link
LSG vs RR, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 63वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 24 रन से हरा दिया. जायसवाल और पडिक्कल की तूफानी पारी की मदद से राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 178 रन बनाया था. फिर लखनऊ की टीम को 20 ओवर में 8 विकेट गिराकर केवल 154 रन पर रोक दिया.
5:06 AM. 16 May 225:06 AM. 16 May
राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 24 रन से हराया
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के 63वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 24 रन से हरा दिया. इसके साथ ही राजस्थान ने प्लेऑफ की दौड़ में एक कदम आगे बढ़ा लिया, लेकिन लगातार दो हार के बाद लखनऊ के लिए प्लेऑफ का सफर मुश्किल होता जा रहा है. उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब आखिरी मैच को हर हाल में जीतना होगा. राजस्थान और लखनऊ के अब 16-16 अंक हो गये हैं और दोनों टीमों को एक-एक मैच और खेलने हैं. राजस्थान को चेन्नई से और लखनऊ को केकेआर से भिड़ना है. राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 178 रन बनाया. फिर लखनऊ की टीम को 20 ओवर में 8 विकेट गिराकर केवल 154 रन पर रोक दिया. लखनऊ की ओर से दीपक हुड्डा ने 59 रनों की पारी खेली, जबकि क्रुणाल पांड्या ने 25 और स्टॉसनिस ने 27 रन बनाये. राजस्थान की ओर से बोल्ट, मैकॉय और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट चटकाये. जबकि चहल और अश्विन ने एक-एक विकेट लिये.
5:06 AM. 16 May 225:06 AM. 16 May
लखनऊ को 8वां झटका, स्टॉयनिस 27 रन पर आउट
लखनऊ को 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर 8वां झटका लगा. स्टॉयनिस 27 रन बनाकर आउट हुए. प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें पराग के हाथों कैच आउट कराया.
5:06 AM. 16 May 225:06 AM. 16 May
मैकॉय ने घातक गेंदबाजी करते हुए लखनऊ को दिया 7वां झटका
मैकॉय ने घातक गेंदबाजी करते हुए 17वें ओवर में लखनऊ को दो झटका दिया. पहले चौथी गेंद पर होल्डर को 1 रन पर आउट किया, फिर आखिरी गेंद पर चमीरा को शून्य पर बोल्ड आउट किया.
5:06 AM. 16 May 225:06 AM. 16 May
लखनऊ को 6ठा झटका, होल्डर 1 रन बनाकर आउट
लखनऊ को 17वें ओवर की चौथी गेंद पर 6ठा झटका लगा. जेसन होल्डर 1 रन बनाकर आउट हुए. होल्डर को मैकॉय ने आउट किया.
5:06 AM. 16 May 225:06 AM. 16 May
लखनऊ को 5वां झटका, दीपक हुड्डा अर्धशतक बनाकर आउट
लखनऊ को 16वें ओवर आखिरी गेंद पर 5वां झटका लगा. दीपक हुड्डा 39 गेंदों में 5 चौके और दो छक्कों की मदद से 59 रन बनाकर चहल के शिकार हुए. हुड्डा को चहल की गेंद पर सैमसन ने स्टंप आउट किया.
5:06 AM. 16 May 225:06 AM. 16 May
दीपक हुड्डा की तूफानी पारी, जमाया अर्धशतक
दीपक हुड्डा ने तूफानी पारी खेलते हुए 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. जिसमें उन्होंने 5 चौका और दो छक्का जमाया.
5:06 AM. 16 May 225:06 AM. 16 May
लखनऊ को चौथा झटका, क्रुणाल पांड्या 25 रन बनाकर आउट
लखनऊ को 14वें ओवर की पहली गेंद पर चौथा झटका लगा. क्रुणाल पांड्या 23 गेंदों में एक चौका और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुए. क्रुणाल आर अश्विन की गेंद पर आउट हुए. क्रुणाल का शानदार कैच बाउंड्री के पास जोस बटलर और रियान पराग ने सझेदारी के साथ लपका. क्रुणाल पांड्या और दीपक हुड्डा के बीच पांचवें विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी निभायी.
5:06 AM. 16 May 225:06 AM. 16 May
पावर प्ले में लखनऊ को तीन झटका, केवल 34 रन
पावर प्ले में लखनऊ सुपर जायंट्स को तीन झटका लगा और केवल 34 रन बना. डीकॉक, बडोनी और केएल राहुल आउट होकर पवेलियन लौट गये हैं.
5:06 AM. 16 May 225:06 AM. 16 May
लखनऊ को तीसरा झटका, केएल राहुल 10 रन बनाकर आउट
लखनऊ को 6ठे ओवर की तीसरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. कप्तान केएल राहुल 179 गेंदों में एक छक्के की मदद से 10 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा के शिकार हुए.
5:06 AM. 16 May 225:06 AM. 16 May
बोल्ट की घातक गेंदबाजी, दो गेंद पर लखनऊ को दो झटका
ट्रेंट बोल्ट ने घातक गेंदबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को तीसरे ओवर में लगातार दो गेंद पर दो झटका दिया. पहली गेंद पर डी कॉक को 7 के स्कोर पर आउट किया, फिर दूसरी गेंद पर आयुष बडोनी को एलबीडब्ल्यू आउट किया.
5:06 AM. 16 May 225:06 AM. 16 May
लखनऊ को पहला झटका, डी कॉक 7 रन बनाकर आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स को तीसरे ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका लगा. सलामी बल्लेबाज डीकॉक केवल 7 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर आउट हुए.
5:06 AM. 16 May 225:06 AM. 16 May
राजस्थान ने लखनऊ को दिया 179 का लक्ष्य
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 178 रन बनाया. जिसमें सलामी बल्लेबाजी जायसवाल ने 29 गेंदों में 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 41 रन और 18 गेंदों में 5 चौकों और दो छक्कों की मदद से 39 रनों की तूफानी पारी खेली. कप्तान संजू सैमसन ने 24 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 32 रन बनाया. पराग ने 17 और निशम ने 14 रन की पारी खेली. अश्विन 10 और बोल्ट 17 रन बनाकर नाबाद लौटे. लखनऊ की ओर से रवि बिश्नोई ने दो विकेट चटकाया. जबकि आवेश खान, होेल्डर और आयुष बडोनी ने एक-एक विकेट चटकाया.
5:06 AM. 16 May 225:06 AM. 16 May
राजस्थान को 6ठा झटका, निशम 14 रन बनाकर आउट
राजस्थान को 15वें ओवर में 6ठा झटका लगा. निशम 14 रन बनाकर रन आउट हुए. निशम को रवि बिश्नोई ने केएल राहुल के शानदार थ्रो पर आउट किया. अश्विन और निशम दोनों एक ही छोर पर पहुंच चुके थे.
5:06 AM. 16 May 225:06 AM. 16 May
राजस्थान को 5वां झटका, रियान पराग 17 रन बनाकर आउट
राजस्थान को 18वें ओवर की पहली गेंद पर 5वां झटका लगा. रियान पराग 16 गेंदों में एक छक्के की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए. पराग को बिश्नोई ने आउट किया.
5:06 AM. 16 May 225:06 AM. 16 May
राजस्थान को चौथा झटका, पडिक्कल 39 रन बनाकर आउट
राजस्थान को 14वें ओवर की चौथी गेंद पर चौथा झटका लगा. देवदत्त पडिक्कल 5 चौकों और दो छक्के की मदद से 18 गेंदों का सामना कर 39 रन बनाकर आउट हुए. पडिक्कल को रवि बिश्नोई ने आउट किया.
5:06 AM. 16 May 225:06 AM. 16 May
राजस्थान को तीसरा झटका, जायसवाल 41 रन बनाकर आउट
राजस्थान को 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. जायसवाल 29 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए. जायसवाल को आशुष बडोनी ने आउट किया.
5:06 AM. 16 May 225:06 AM. 16 May
राजस्थान को दूसरा झटका, सैमसन 32 रन बनाकर आउट
राजस्थान को 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. कप्तान संजू सैमसन 24 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए. सैमसन को होल्डर ने आउट ��िया.
5:06 AM. 16 May 225:06 AM. 16 May
7 ओवर में राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 60 रन
7 ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने एक विकेट खोकर 60 रन बना लिया है. जायसवाल 36 और सैमसन 26 रन बनाकर खेल रहे हैं.
5:06 AM. 16 May 225:06 AM. 16 May
राजस्थान को पहला झटका, आवेश खान की गेंद पर बटलर आउट
राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर टीम को बड़ा झटका लगा. सलामी बल्लेबाज जोस बटलर 6 गेंदों में केवल 2 रन बनाकर आवेश खान के शिकार हुए.
5:06 AM. 16 May 225:06 AM. 16 May
राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू, पहले ओवर में बिना नुकसान के 8 रन
टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतर चुकी है. पहले ओवर में टीम ने बिना कोई नुकसान के 8 रन बना लिया है. जायसवाल और बटलर की सलामी जोड़ी क्रीज पर मौजूद है.
5:06 AM. 16 May 225:06 AM. 16 May
लखनऊ की टीम में एक बदलाव
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में एक बदलाव किया गया है. करण शर्मा की जगह पर रवि बिश्नोई को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.
5:06 AM. 16 May 225:06 AM. 16 May
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (w/c), देवदत्त पडिक्कल, जेम्स नीशम, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, ओबेद मैककॉय
राजस्थान ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
5:06 AM. 16 May 225:06 AM. 16 May
गेंदबाजी लखनऊ का कमजोर पक्ष
गेंदबाजी हालांकि सुपर जाइंट्स का कमजोर पक्ष है और आवेश खान तथा जेसन होल्डर जैसे गेंदबाजों को बटलर और रॉयल्स के अन्य बल्लेबाजों को काबू में रखने के लिए बेहतर प्रदर्शन करना होगा. इन दोनों ने टाइटंस के खिलाफ विकेट चटकाए थे जबकि मोहसिन खान ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 18 रन देकर एक विकेट हासिल किया था.
5:06 AM. 16 May 225:06 AM. 16 May
राजस्थान रॉयल्स की ओर से आर अश्विन खतरनाक फॉर्म में
रविचंद्रन अश्विन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में रॉयल्स के शीर्ष स्कोरर थे और टीम बल्लेबाज के रूप में उनकी क्षमता का फायदा उठाने का प्रयास करेगी. रॉयल्स की टीम राहुल और डिकॉक जैसे बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने के लिए एक बार फिर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पर निर्भर होगी जो 12 मैच में 23 विकेट के साथ संयुक्त रूप से टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज हैं. चहल को अश्विन, ट्रेंट बोल्ट और प्रसिद्ध कृष्णा का अच्छा साथ मिल सकता है.
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रस्सी वैन डेर डूसन, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन.
5:06 AM. 16 May 225:06 AM. 16 May
राजस्थान की ओर से कप्तान संजू सैमसन को बड़ी पारी का इंतजार
कप्तान संजू सैमसन एक बार फिर क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं लेकिन उनका प्रदर्शन इतना बुरा भी नहीं रहा है. उन्होंने अब तक 12 मैच में दो अर्धशतक की मदद से 327 रन बनाए हैं। रॉयल्स के लिए अच्छी खबर यह है कि देवदत्त पडिक्कल (12 मैच में 295 रन) ने पिछले दो मैच में 31 और 48 रन बनाकर प्रदर्शन में निरंतरता का संकेत दिया है लेकिन टीम को अब भी उनसे बड़ी पारी का इंतजार है. शिमरोन हेटमायर (11 मैच में 291 रन) ने कुछ अच्छी पारियां खेली हैं और 16 गेंद में नाबाद 31 रन बनाकर पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम की छह विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.
5:06 AM. 16 May 225:06 AM. 16 May
लखनऊ की बल्लेबाजी सबसे मजबूत पक्ष
लखनऊ की टीम के लिए कप्तान राहुल और क्विंटन डिकॉक को एक बार फिर अधिकांश रन जुटाने होंगे. टाइटंस के खिलाफ ये दोनों सस्ते में पवेलियन लौट गए थे और रॉयल्स के खिलाफ उम्दा पारी खेलना चाहेंगे. राहुल 12 मैच में 459 रन के साथ टूर्नामेंट के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं और अब तक दो शतक और इतने ही अर्धशतक जड़ चुके हैं. डिकॉक ने अब तक तीन अर्धशतक की मदद से 12 मैच में 355 रन जुटाए हैं. दीपक हुड्डा भी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और अब तक तीन अर्धशतक की मदद से 347 रन बना चुके हैं.
5:06 AM. 16 May 225:06 AM. 16 May
राजस्थान रॉयल्स भी प्लेऑफ की दौड़ में
राजस्थान रॉयल्स की टीम भी पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आठ विकेट की करारी हार के बाद वापसी करके प्ले ऑफ में जगह बनाने का अपना दावा मजबूत करने की कोशिश करेगी. सपुर जाइंट्स की टीम अगर जीत दर्ज करती है तो उसकी प्ले आफ में जगह सुनिश्चित हो जाएगी. रॉयल्स की टीम भी अगर जीत दर्ज करती है तो अंतिम चार में जगह बनाने की तरफ एक और कदम बढ़ा लेगी.
5:06 AM. 16 May 225:06 AM. 16 May
लखनऊ को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चाहिए दो अंक
सुपर जाइंट्स की टीम 16 अंक के साथ दूसरे स्थान पर चल रही है और प्ले आफ की शुरुआत से पहले एक और मैच गंवाना नहीं चाहेंगी.
11:42 PM. 15 May 2211:42 PM. 15 May
अब से कुछ देर बाद लखनऊ और राजस्थान की भिड़ंत
आईपीएल 2022 के 63वें मुकाबले में अब से कुछ देर बाद लखनऊ और राजस्थान के बीच भिड़ंत होगी. लखनऊ की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने से केवल दो अंक पीछे है. राजस्थान को हराने के बाद लखनऊ की टीम प्लेऑफ पहुंच जाएगी.
मुख्य बातें
LSG vs RR, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 63वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 24 रन से हरा दिया. जायसवाल और पडिक्कल की तूफानी पारी की मदद से राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 178 रन बनाया था. फिर लखनऊ की टीम को 20 ओवर में 8 विकेट गिराकर केवल 154 रन पर रोक दिया.