KKR vs RCB, IPL 2022: रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने केकेआर को 3 विकेट से हराया

KKR vs RCB, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 6ठे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हराया. केकेआर ने 128 रन पर ऑल आउट हो गयी थी, लेकिन आरसीबी को भी जीत के लिए माफी मशक्कत करनी पड़ी. आरसीबी ने 19.2 ओवर में 7 विकेट खोकर 132 रन बनाकर मैच जीता.

Live Updates
4:59 AM. 31 Mar 22 11:29 PM. 30 Mar

रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने केकेआर को 3 विकेट से हराया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल के 6ठे मुकाबले में 3 विकेट से हरा दिया और टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज कर ली. हालांकि आरसीबी को केकेआर के छोटे स्कोर 128 को हासिल करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. 19.2 ओवर में आरसीबी ने 7 विकेट खोकर 132 रन बनाकर मुकाबला जीता. आखिरी ओवर की दो गेंदों में दिनेश कार्तिक ने एक छक्का और एक चौके की मदद से अपनी टीम को जीत दिलाया. आरसीबी की ओर से विराट ने 12, डेविड विली ने 18, शेरफेन रदरफोर्ड ने 28, शाहबाज ने 27, दिनेश कार्तिक ने नाबाद 14 और हर्षल पटेल ने नाबाद 10 रन बनाये. केकेआर की ओर से उमेश यादव ने दो, टिम साउथी ने तीन विकेट चटकाये. जबकि नारायण और चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिये.

4:59 AM. 31 Mar 22 11:29 PM. 30 Mar

आरसीबी को 7वां झटका, हसरंगा 4 रन बनाकर आउट

आरसीबी को 18वें ओवर आखिरी गेंद पर 7वां झटका लगा. हसरंगा को टिम साउथी ने अपना तीसरा शिकार बनाया. आउट होने से पहले हसरंगा ने साउथी को चौका जमाया था.

4:59 AM. 31 Mar 22 11:29 PM. 30 Mar

आरसीबी को 6ठा झटका, शेरफेन रदरफोर्ड 28 रन बनाकर आउट

आरसीबी को 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर 6ठा झटका लगा. शेरफेन रदरफोर्ड 40 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए. टिम साउथी ने रदरफोर्ड को आउट किया.

4:59 AM. 31 Mar 22 11:29 PM. 30 Mar

आरसीबी को पांचवां झटका, शाहबाज 27 रन बनाकर आउट

आरसीबी को 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर पांचवां झटका लगा. शाहबाज 20 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए. शाहबाज को चक्रवर्ती ने स्टंप कराया.

4:59 AM. 31 Mar 22 11:29 PM. 30 Mar

14 ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर 4 विकेट पर 89 रन

14 ओवर की समाप्ति पर आरसीबी ने 4 विकेट खोकर 89 रन बना लिया है. इस समय शेरफेन रदरफोर्ड 25 और शाहबाज अहमद 17 रन बनाकर खेल रहे हैं.

4:59 AM. 31 Mar 22 11:29 PM. 30 Mar

आरसीबी को चौथा झटका, डेविड विली 18 रन बनाकर आउट

आरसीबी को 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौथा झटका लगा. नारायण ने डेविड विली को 18 के स्कोर पर अपना पहला शिकार बनाया. विली ने 28 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 चौकों की मदद से 18 रन बनाये.

मुख्य बातें

KKR vs RCB, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 6ठे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हराया. केकेआर ने 128 रन पर ऑल आउट हो गयी थी, लेकिन आरसीबी को भी जीत के लिए माफी मशक्कत करनी पड़ी. आरसीबी ने 19.2 ओवर में 7 विकेट खोकर 132 रन बनाकर मैच जीता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >