GT Vs LSG, IPL 2023: रोमांचक मुकाबले में 7 रन से जीता गुजरात टाइटंस, मोहित शर्मा बने मैच के हीरो
GT Vs LSG, IPL 2023: आइपीएल 2023 का 30वां मुकाबला शनिवार (22 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. दोनों टीमें लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर आमने सामने थे. गुजरात ने एक रोमांचक मुकाबले में लखनऊ को उसके होम ग्राउंड पर 7 रनों से हरा दिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुउ गुजरात ने लखनऊ को जीत के लिए 136 रनों का लक्ष्य दिया. लखनऊ की शुरुआत बेहद शानदार रही, लेकिन आखिरी ओवर में गुजरात ने लखनऊ के मुंह से जीत छीन ली. मोहित शर्मा मैच के हीरो रहे. उन्होंने आखिरी ओवर में दो विकेट चटकाये. आखिरी ओवर में दो बल्लेबाज रन आउट भी हुए.
GT Vs LSG, IPL 2023: रोमांचक मुकाबले में 7 रन से जीता गुजरात टाइटंस, मोहित शर्मा बने मैच के हीरो
Live Updates
12:54 AM. 23 Apr 237:24 PM. 22 Apr
गुजरात ने लखनऊ के मुंह से छीनी जीत
गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपरजाइंट्स को उसके होम ग्राउंड में एक लो स्कोरिंग मैच में 7 विकेट से हरा दिया है. हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात ने आखिरी ओवर में लखनऊ के मुंह से जीत छीन ली. आखिरी ओवर में लखनऊ के चार बल्लेबाज आउट हुए. 136 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ 20 ओवर में सात विकेट पर 128 रन ही बना सका. केएल राहुल ने अर्धशतकीय पारी तो जरूर खेली लेकिन मैच के विलेन वही बनें. उन्होंने इतने ज्यादा डॉट बॉल खेले कि पावर प्ले में बिना किसी नुकसान के 53 रन बनाने वाली टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 12 रनों की जरूरत पड़ी. मोहित शर्मा के इस आखिरी ओवर में सेट बल्लेबाज राहुल आउट हो गये और सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया. उसके बाद मार्कस स्टोयनिय आये और वह भी खाता खोले बिना आउट हो गये. इसी ओवर में आयुष बदोनी और दीपक हुड्डा भी रन आउट हुए. इस ओवर में लखनऊ ने केवल 4 रन बनाये और अपने 4 विकेट खोए.
12:54 AM. 23 Apr 237:24 PM. 22 Apr
दीपक हुड्डा रन आउट, लखनऊ के हाथ से निकला मैच
लखनऊ की आखिरी उम्मीद दीपक हुड्डा भी आउट हो गये हैं. अब लखनऊ को जीत के लिए एक गेंद पर 8 रन की जरूरत है. जो लगभग असंभव है.
12:54 AM. 23 Apr 237:24 PM. 22 Apr
आयुष बदोनी आउट, गुजरात ने किया कमाल
आयुष बदोनी रन आउट हो गये हैं. लखनऊ को आखिरी ओवर में तीसरा झटका लगा है. लखनऊ को जीत के लिए अब भी दो गेंद पर 9 रन की जरूरत है.
12:54 AM. 23 Apr 237:24 PM. 22 Apr
स्टोयनिस बिना खाता खोले आउट
मार्कस स्टोयनिस बिना खाता खोले आउट हो गये हैं. टीम को चार गेंद पर जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी, लेकिन स्टोयनिय आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गये हैं. मोहित शर्मा के पास हैट्रिक का मौका है.
12:54 AM. 23 Apr 237:24 PM. 22 Apr
केएल राहुल आउट, लखनऊ संकट में
केएल राहुल 68 रन बनाकर आउट हो गये हैं. राहुल ऐसे समय में आउट हुए हैं, जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. लखनऊ को चौथा झटका आखिरी ओवर में लगा है. क्रीज पर मार्कस स्टोयनिस बल्लेबाजी करने आये हैं.
12:54 AM. 23 Apr 237:24 PM. 22 Apr
मैच रोमांचक मोड़ पर, 6 गेंद पर जीत के लिए लखनऊ को 12 रन चाहिए
लखनऊ और गुजरात का मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. एक समय मजबूत स्थिति में दिख रही लखनऊ की टीम अब संघर्ष करते दिख रही है. लखनऊ को जीत के लिए 6 गेंद पर 12 रनों की जरूरत है.
मुख्य बातें
GT Vs LSG, IPL 2023: आइपीएल 2023 का 30वां मुकाबला शनिवार (22 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. दोनों टीमें लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर आमने सामने थे. गुजरात ने एक रोमांचक मुकाबले में लखनऊ को उसके होम ग्राउंड पर 7 रनों से हरा दिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुउ गुजरात ने लखनऊ को जीत के लिए 136 रनों का लक्ष्य दिया. लखनऊ की शुरुआत बेहद शानदार रही, लेकिन आखिरी ओवर में गुजरात ने लखनऊ के मुंह से जीत छीन ली. मोहित शर्मा मैच के हीरो रहे. उन्होंने आखिरी ओवर में दो विकेट चटकाये. आखिरी ओवर में दो बल्लेबाज रन आउट भी हुए.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.