IPL 2024, RR vs DC: राजस्थान ने दिल्ली को 12 रनों से हराया, रियान पराग चमके

IPL 2024, RR vs DC: रियान पराग के 45 गेंद पर 84 रनों की नाबाद पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. 186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 173 रन ही बना सकी.