RCB vs GT Highlights: गुजरात से हारकर बाहर हुई आरसीबी, विराट के शतक पर भारी पड़ी शुभमन गिल की सेंचुरी

RCB vs GT Live Score Update: आईपीएल 2023 के अंतिम लीग मुकाबले में रविवार (21 मई) को गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हराकर उनके प्लेऑफ की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. आरसीबी ने विराट कोहली के शतक के दम पर गुजरात को 198 रनों का लक्ष्य दिया. यह मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम ए चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. कोहली ने शानदार शतक तो जरूर जड़ा, लेकिन गुजरात की ओर से शुभमन गिल के शतक ने आरसीबी से जीत छीन ली. इस हार के बाद आरसीबी प्लेऑफ से बाहर हो गया. अब गुजरात, चेन्नई, लखनऊ और मुंबई के बीच प्लेऑफ के मुकाबले खेले जायेंगे.

Live Updates
5:54 AM. 22 May 23 12:24 AM. 22 May

गुजरात ने बैंगलोर को 6 विकेट से हराया

गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को छह विकेट से हराकर मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में जगह सुरक्षित की. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के नाबाद 101 रन की मदद से पांच विकेट पर 197 रन बनाये. गुजरात ने शुभमन गिल के नाबाद 104 रन की मदद से चार विकेट पर 198 रन बनाकर जीत दर्ज की. आरसीबी की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फिर गया. प्लेऑफ में अब गुजरात के अलावा, चेन्नई, लखनऊ और मुंबई के मुकाबले देखने को मिलेंगे.

5:44 AM. 22 May 23 12:14 AM. 22 May

गुजरात का तीसरा विकेट गिरा, दसुन शनाका आउट

विजय शंकर के बाद आउट होने के बाद दसुन शनाका कुछ खास नहीं कर सके. शानाका 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर खाता खोले बिना ही आउट हो गए. हर्षल पटेल की गेंद पर विराट कोहली ने उनका कैच लिया.

5:44 AM. 22 May 23 12:14 AM. 22 May

गुजरात का दूसरा विकेट गिरा, विजय शंकर आउट

148 रन के स्कोर पर गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका लगा. विजय शंकर 35 गेंदों पर 53 रन बनाकर आउट हुए. दाएं हाथ के बल्लेबाज दासुन शनाका सूचना का क्रीज पर आए हैं.

5:44 AM. 22 May 23 12:14 AM. 22 May

गुजरात का स्कोर 13 ओवर में 125/1

गुजरात टाइटंस ने आरसीबी के खिलाफ 13 ओवर में एक विकेट पर 125 रन बना लिए हैं. शुभमन गिल और विजय शंकर ने दूसरे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी कर ली है. गिल 38 गेंद पर 69 और विजय शंकर 26 गेंद पर 32 रन बनाकर नाबाद हैं.

5:44 AM. 22 May 23 12:14 AM. 22 May

गुजरात में पावरप्ले बनाये 51 रन

गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले में 1 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं. फिलहाल क्रीज पर शुभमन गिल 12 गेंदों पर 18 और विजय शंकर 11 गेंदों में 16 रन बनाकर मौजूद हैं.

4:21 AM. 22 May 23 10:51 PM. 21 May

गुजरात का पहला विकेट गिरा, ऋद्धिमान साहा आउट

25 रन के स्कोर पर गुजरात टाइटंस को पहला झटका लगा. रिद्धिमान सहा 12 रन बनाकर आउट हुए. दाएं हाथ के बल्लेबाज विजय शंकर क्रीज पर आए हैं.

मुख्य बातें

RCB vs GT Live Score Update: आईपीएल 2023 के अंतिम लीग मुकाबले में रविवार (21 मई) को गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हराकर उनके प्लेऑफ की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. आरसीबी ने विराट कोहली के शतक के दम पर गुजरात को 198 रनों का लक्ष्य दिया. यह मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम ए चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. कोहली ने शानदार शतक तो जरूर जड़ा, लेकिन गुजरात की ओर से शुभमन गिल के शतक ने आरसीबी से जीत छीन ली. इस हार के बाद आरसीबी प्लेऑफ से बाहर हो गया. अब गुजरात, चेन्नई, लखनऊ और मुंबई के बीच प्लेऑफ के मुकाबले खेले जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurav kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >