PBKS vs RR Dream 11: पंजाब और राजस्थान के ये खिलाड़ी आपको बनाएंगे करोड़पति, यहां देखिए ड्रीम11 की बेस्ट टीम

आईपीएल के 66वें मुकाबले में (19 मई) को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हिमाचर प्रदेश के खूबसूरत स्टेडियम धर्मशाल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा.

आईपीएल के 66वें मुकाबले में (19 मई) को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा.  दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हिमाचर प्रदेश के खूबसूरत स्टेडियम धर्मशाल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. एक ओर पंजाब किंग्स को पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. वहीं राजस्थान को आरसीबी ने बड़े अंतर से हराया था. ऐसे में इस मुकाबले में दोनों टीमें जोरदार वापसी करने के इरादे से उतरेगी. वहीं इस मुकाबले में ड्रीम11 की बेस्ट टीम क्या हो सकती है जानिए यहां.

कब और कहां देखें लाइव?

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2023 का 66वां मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 7 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.

पिच रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है. बल्लेबजों को यहां खूब फायदा मिलता है. लेकिन इससे साथ साथ यहां स्पिन गेंदबाजों को भी खूब फायदा मिलता है. बर्फीले पहाड़ों के बीच में बसे इस स्टेडियम में ओस बड़ी भूमिका निभा सकती है. ऐसे में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करना अच्छा फैसला माना जाएगा.

पंजाब और राजस्थान की ड्रीम11 टीम

विकेटकीपर : जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), भानुका राजपक्षे

बल्लेबाज : शिखर धवन (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल

��लराउंडर : सिकंदर रजा, सैम कुरेन

गेंदबाज : युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह

पंजाब और राजस्थान की संभावित प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स – यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (प्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमेयर, रियान पराग, जेसन होल्डर, आर अश्विन, ट्रेंट बाउल्ट, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा / एम अश्विन.

पंजाब किंग्स – शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट / सिकंदर रजा, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम क्यूरन, एम। शाहरुख खान, ऋषि धवन, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह

Also Read: विराट कोहली ने की क्रिस गेल के सर्वाधिक आईपीएल शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी, सचिन तेंदुलकर हुए प्रभावित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurav kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >