KKR vs PBKS: पंजाब या कोलकाता किसका पलड़ा भारी, मैच से पहले यहां जानिए हेड टू हेड आंकड़े

आईपीएल 2023 के 53वें मुकाबले में आज (8 मई) कोलकाता नाइट राइडर्स पंजाब किंग्स से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच अबतक आईपीएल इतिहास में एक से बढ़कर एक मुकाबले हुए हैं. ऐसे में आज हम आपको हेड टू हेड आंकड़े के बारे में बताएंगे.

आईपीएल 2023 के 53वें मुकाबले में आज (8 मई) कोलकाता नाइट राइडर्स पंजाब किंग्स से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच केकेआर के होम ग्राउंड ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं इस मैच से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार जीत मिली थी. वहीं पंजाब को पिछले मैच में मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में इस मुकाबले में केकेआर जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी. दूसरी ओर पंजाब भी जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. वहीं इस मैच से पहले आज हम आपको हेड टू हेड आंकड़े के बारे में बताएंगे.

हेड टू हेड आंकड़े में कौन आगे

आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच अबतक कुल 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इसमें केकेआर का पलड़ा पंजाब पर भारी दिखा है औऱ टीम ने 20 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं पंजाब किंग्स की टीम सिर्फ 11 मैच जीत सकी है. आंकड़ों के लिहाज में कोलकाता का पलड़ा पंजाब पर भारी नजर आता है. हालांकि दोनों टीमें इस समय कमाल की फॉर्म में चल रही है. ऐसे में इस मुकाबले में कौन बाजी मारेगी यह कहना मुश्किल है.

पिच रिपोर्ट

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच यह मुकाबला ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. यहां की पिच पर तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है. हालांकि पिछले मैच में यहां जमकर रन बरसे थे. ऐसे में उम्मीद यही है कि इस मुकाबले में भी इस मैदान पर बड़ा स्कोर बनेगा. साथ ही इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को सफलता मिलती है. ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला अच्छा माना जाएगा.

Also Read: KKR vs PBKS Dream 11: केकेआर और पंजाब के ये खिलाड़ी बनाएंगे आपको करोड़पति! यहां देखिए बेस्ट ड्रीम11 टीम
कब और कहां देखें मुकाबला?

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का 53वां मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 7 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurav kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >