DC vs CSK: दिल्ली या चेन्नई किसका पलड़ा भारी, मैच से पहले यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े

आईपीएल 2023 में शनिवार (20 मई) को डबल हेडर के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने सामने होंगी. वहीं इस मैच से पहले हेड टू हेड आंकड़े में कौन आगे है जानिए यहां.

आईपीएल 2023 में शनिवार (20 मई) को डबल हेडर के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने सामने होंगी. यह मैच दिल्ली के होमग्राउंड अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा. दिल्ली पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर है, लेकिन वह मैच जीतकर सीएसके का काम बिगाड़ भी सकती है. वहीं, एमएस धोनी की चेन्नई टीम को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है. ऐसे में इस धमाकेदार मुकाबले से पहले यहां जानिए हेड टू हेड आंकड़े में कौन किसपर भारी है.

हेड टू हेड आंकड़े में कौन आगे

आईपीएल इतिहास दिल्ली और चेन्नई के बीच अबतक कुल 28 मुकाबले खेले गए हैं. इन मैचों में चेन्नई ने 18 बार मैच अपने नाम किया है. वहीं दिल्ली ने 10 मुकाबले में चेन्नई को मात दी है. हेड टू हेड आंकड़े में सीएसके का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. हालांकि क्रिकेट के मैदान पर कभी उलटफेर हो सकते हैं ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की आज होने वाले मुकाबले में कौन बाजी मारेगा.

पिच रिपोर्ट

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है. बल्लेबजों को यहां खूब फायदा मिलता है. लेकिन इससे साथ साथ यहां स्पिनर भी अच्छी गेंदबाजी करते हैं. इस पिच पर जमकर रन भी बनते हैं. ऐसे में टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.

कब और कहां देखें लाइव?

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का 67वां मैच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 3 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurav kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >