IPL 2020 , DC vs KXIP Latest Update : दिल्ली ने सुपर ओवर में पंजाब को हराया, बेकार गई मयंक अग्रवाल की 89 रनों की पारी

IPL 2020, DC vs KXIP, IPL today match preview: आईपीएल 2020 के दूसरे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ. दोनों ही टीम का स्कोर बराबरी पर छूटने के बाद मैच का फैसला सुपर ओवर से कराया गया, जिसमें दिल्ली की टीम ने पंजाब को हरा दिया. पंजाब की टीम ने दूसरे मैच में टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. दिल्ली की टीम पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 157 रन बनायी. लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम भी 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 157 रन की बना सकी. इस तरह मैच का फैसला सुपर ओवर से कराया गया. आईपीएल के दूसरे मुकाबले से जुड़ी हर अपडेट यहां देखें.

Live Updates
5:23 AM. 21 Sept 20 11:53 PM. 20 Sept

दिल्ली ने सुपर मुकाबले में पंजाब को ऐसे दी मात

आईपीएल 2020 के दूसरे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ. दोनों ही टीम का स्कोर बराबरी पर छूटने के बाद मैच का फैसला सुपर ओवर से कराया गया, जिसमें दिल्ली की टीम ने पंजाब को हरा दिया. पंजाब की टीम ने दूसरे मैच में टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. दिल्ली की टीम पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 157 रन बनायी. लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम भी 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 157 रन की बना सकी. इस तरह मैच का फैसला सुपर ओवर से कराया गया.

5:23 AM. 21 Sept 20 11:53 PM. 20 Sept

दिल्ली ने सुपर ओवर में पंजाब को हराया

पंजाब और दिल्ली के बीच आईपीएल का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. मैच टाई पर खत्म होने के बाद फैसला सुपर ओवर से हुआ, जिसमें दिल्ली की टीम ने पंजाब को हराया. सुपर ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 3 रन की जरूरत थी, जिसे दिल्ली ने हासिल कर लिया.

5:23 AM. 21 Sept 20 11:53 PM. 20 Sept

पंजाब की ओर से शमी ने की गेंदबाजी, दिल्ली को जीत के लिए 3 रन की जरूरत

पंजाब की ओर से सुपर ओवर में गेंदबाजी के लिए शमी आये. दिल्ली की टीम को जीत के लिए 6 गेंदों में 3 रन की जरूरत. दिल्ली की ओर से बल्लेबाजी में पंत और अय्यर उतरे. पहली गेंद में पंत कोई रन नहीं बना पाये. दूसरी गेंद शमी ने वाइड फेंकी. तीसरी गेंद में पंत ने दो रन लेकर टीम को जीत दिलायी.

5:23 AM. 21 Sept 20 11:53 PM. 20 Sept

सुपर ओवर में पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी, राहुल और पूरन आउट

सुपर ओवर में पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी. पंजाब की ओर से केएल राहुल और पूरन बल्लेबाजी करने उतरे. रबादा की पहली गेंद पर राहुल ने दो रन बनाये, लेकिन दूसरी गेंद पर रबादा ने उन्हें आउट कर दिया. तीसरी गेंद पर रबादा ने पूरन को भी आउट कर दिया.

5:23 AM. 21 Sept 20 11:53 PM. 20 Sept

पंजाब और दिल्ली के बीच मुकाबला बराबरी पर, मैच का फैसला अब सुपर ओवर से

पंजाब और दिल्ली के बीच रविवार को बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ. दोनों टीमों के बीच मुकाबला टाई पर खत्म हुआ. अब नियम के अनुसार मैच का फैसला सुपर ओवर से होगा. दिल्ली के लक्ष्य 157 रन का पीछा करते हुए पंजाब की टीम ने भी 8 विकेट खोकर 20 ओवर में 157 रन बनाकर स्कोर को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया.

5:23 AM. 21 Sept 20 11:53 PM. 20 Sept

मयंक अग्रवाल 89 रन बनाकर आउट

पंजाब और दिल्ली के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. मयंक अग्रवाल 89 रन बनाकर आउट हो गये. जब टीम को एक गेंद पर एक रन की जरूरत थी

मुख्य बातें

IPL 2020, DC vs KXIP, IPL today match preview: आईपीएल 2020 के दूसरे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ. दोनों ही टीम का स्कोर बराबरी पर छूटने के बाद मैच का फैसला सुपर ओवर से कराया गया, जिसमें दिल्ली की टीम ने पंजाब को हरा दिया. पंजाब की टीम ने दूसरे मैच में टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. दिल्ली की टीम पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 157 रन बनायी. लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम भी 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 157 रन की बना सकी. इस तरह मैच का फैसला सुपर ओवर से कराया गया. आईपीएल के दूसरे मुकाबले से जुड़ी हर अपडेट यहां देखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >