IPL 2020: हैदराबाद के खिलाफ धौनी से पहले जाधव को भेजने के सवाल पर भड़के फ्लेमिंग

IPL 2020 CSK vs SH दुबई : चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में केदार जाधव को बल्लेबाजी के लिए महेंद्र सिंह धौनी से पहले भेजने के सवाल पर गुस्से में आ गये. सीएसके ने डेविड वार्नर की टीम के खिलाफ इस मैच को सात रन से गंवा दिया. लीग में यह उनकी लगातार तीसरी हार है.

दुबई : चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में केदार जाधव को बल्लेबाजी के लिए महेंद्र सिंह धौनी से पहले भेजने के सवाल पर गुस्से में आ गये. सीएसके ने डेविड वार्नर की टीम के खिलाफ इस मैच को सात रन से गंवा दिया. लीग में यह उनकी लगातार तीसरी हार है.

मैच के संवाददाता सम्मेलन में फ्लेमिंग से जब जाधव को धौनी से पहले भेजे जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने गुस्से में कहा, ‘यह कैसा सवाल है?’ सीएसके के कोच ने कहा, ‘वह हमारे चौथे क्रम का बल्लेबाज है, धौनी आमतौर पर मध्यक्रम के निचले हिस्से के खिलाड़ी हैं. जाधव दोहरी भूमिका निभाने में सक्षम हैं. अगर हमें अच्छी शुरूआत मिलती है तो धौनी पहले और जाधव बाद में आ सकते है.’

उन्होंने कहा, ‘अगर आप जल्दी विकेट गंवा देते हैं तो आपका चौथे क्रम का बल्लेबाज मैदान में जाता है.’ जाधव अभी तक टूर्नामेंट में लय हासिल करने में विफल रहे हैं. उन्होंने इस मैच में भी 10 गेंद में सिर्फ तीन रन बनाये.

Also Read: IPL 2020 RR vs RCB LIVE: राजस्थान और बेंगलोर के मैच में आज धूप करेगी परेशान

कप्तान धौनी और रविंद्र जडेजा के बीच साझेदारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘हम पारी की बीच में मुश्किल में थे. धोनी और जड़जा ने मैच में हमारी वापसी कराई लेकिन टीम को बीच के ओवरों में अधिक रन बनाना होगा.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >