IPL 2020, MI vs RCB : ईशान किशन की 99 रनों की पारी गई बेकार, बैंगलोर ने जीता सुपर ओवर

IPL 2020 RCB vs MI, Match Preview, RCB vs MI Playing 11,Team Prediction Today Match, Players List, Squad, Live Cricket Score Online: आईपीएल 2020 के 10वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स ने मुंबई इंडियंस को सुपर ओवर में हराकर शानदार जीत दर्ज की. सुपर ओवर में मुंबई की टीम ने पहले खेलते हुए एक विकेट पर 7 रन बनाये. जिसके जवाब में आरसीबी की टीम ने बिना कोई विकेट खोये इस लक्ष्य को पूरा कर लिया. इससे पहले आरसीबी के लक्ष्य 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 201 रन बनाया. इस तरह मैच टाई पर खत्म हुआ. मुंबई इंडियंस की ओर से ईशान किशन ने 58 गेंदों में 2 चौके और 9 छक्कों की मदद से 99 रन बनाये. इसके अलावा किरोन पोलार्ड ने 24 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 60 रन बनाये.

Live Updates
1:38 PM. 29 Sept 20 8:08 AM. 29 Sept

सुपर ओवर में आरसीबी की बल्लेबाजी

मुंबई ने सुपर ओवर में गेंदबाजी पर बुमराह को उतारा. आरसीबी की ओर से बल्लेबाजी के लिए उतरे डिविलियर्स और कोहली.

6ठी गेंद – इस गेंद पर कोहली ने चौका जड़ दिया और सुपर ओवर में अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिलायी.

पांचवीं गेंद – इस गेंद पर डिविलयर्स ने एक रन लिये. अब आरसीबी को जीत के लिए चाहिए 1 गेंद पर एक रन.

चौथी गेंद – इस गेंद पर डिविलियर्स ने चौका जड़ दिया. जीत के लिए आरसीबी को दो गेंद में दो रन चाहिए.

तीसरी गेंद – डिविलियर्स को बुमराह ने आउट किया, लेकिन कोहली ने डीआरएस लिया. थर्ड अंपायर ने डिविलियर्स को नॉट आउट करार दिया.

दूसरी गेंद – कोहली ने एक रन बनाया. 4 गेंदों में आरसीबी को जीत के लिए 6 रन.

पहली गेंद – डिविलियर्स ने एक रन बनाया. आरसीबी को जीत के लिए 5 गेंदों में 7 रन.

IPL 2022 : 99 रन बनाने के बाद भी हारी मुंबई तो भावुक हुए रांची के ईशान किशन, वायरल हो रही है यह तस्वीर

5:44 AM. 29 Sept 20 12:14 AM. 29 Sept

सुपर ओवर में मुंबई ने आरसीबी के सामने रखा जीत के लिए 8 रन का लक्ष्य

मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करने उतरी – सैनी की पहली गेंद पोलार्ड ने 1 रन बनाये, दूसरी गेंद पर पांड्या ने 1 रन बनाये, तीसरी गेंद पर पोलार्ड कोई रन नहीं बना पाये. चौथी गेंद पर पोलार्ड ने चौका लगाया, 5वीं गेंद पर पोलार्ड आउट हुए. 6ठी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने एक रन बनाये.

5:44 AM. 29 Sept 20 12:14 AM. 29 Sept

मुंबई और आरसीबी का मैच टाई, फैसला सुपर ओवर से

मुंबई और आरसीबी के बीच मुकाबला टाई पर खत्म हुआ है, अब मैच का फैसला सुपर ओवर से होगा. आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 6 गेंदों में 18 रन चाहिए थे. 20वें ओवर में गेंदबाजी के लिए उदाना आये, स्ट्राइक पर थे ईशान किशन, उन्होंने एक रन लिये और स्ट्राइक पोलार्ड को दिया. दूसरी गेंद पर पोलार्ड ने भी एक रन लिये और स्ट्राइक पर किशन को भेजा. अब मुंबई को 4 गेंदों में चाहिए थे 16 रन. तीसरी गेंद पर किशन ने छक्का जड़ दिया. चौथी गेंद को किशन ने छक्का जड़ दिया. अब मुंबई को जीत के लिए दो गेंदों में केवल 5 रन चाहिए थे. लेकिन उदाना ने पांचवीं गेंद पर किशन को आउट कर दिया. आखिरी गेंद पर पोलार्ड ने चौका जड़कर स्कोर को बराबरी पर खत्म किया.

5:44 AM. 29 Sept 20 12:14 AM. 29 Sept

पोलार्ड ने 20 गेंदों में जमाया अर्धशतक

किरोन पोलार्ड ने विस्फोटक पारी खेलते हुए आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक पूरा करने वालों की सूची में अपना नाम भी जोड़ लिया है. बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.

5:44 AM. 29 Sept 20 12:14 AM. 29 Sept

पोलार्ड को मिला दो-दो जीवनदान

किरोन पोलार्ड को आरसीबी ने दो-दो जीवनदान दिया. जंपा के ओवर में पहला जीवनदान पवन नेगी ने बाउंड्री लाइन के पास कैच ड्रॉप कर जीवनदान दिया, दूसरा जंपा के उसी ओवर में बैकवर्ड प्वाइंट के पास यजुवेंद्र चहल ने कैच छोड़कर जीवनदान दिया.

5:44 AM. 29 Sept 20 12:14 AM. 29 Sept

ईशान किशन का अर्धशतक, मुंबई का स्कोर 14 ओवर में 4 विकेट पर 98 रन

मुंबई इंडियंस की ओर से ईशान किशन ने 39 गेंदों में 4 छक्के और एक चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है और अब भी मैदान पर जमे हुए हैं. इस समय मुंबई का स्कोर 4 विकेट पर 14 ओवर में 98 रन है.

मुख्य बातें

IPL 2020 RCB vs MI, Match Preview, RCB vs MI Playing 11,Team Prediction Today Match, Players List, Squad, Live Cricket Score Online: आईपीएल 2020 के 10वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स ने मुंबई इंडियंस को सुपर ओवर में हराकर शानदार जीत दर्ज की. सुपर ओवर में मुंबई की टीम ने पहले खेलते हुए एक विकेट पर 7 रन बनाये. जिसके जवाब में आरसीबी की टीम ने बिना कोई विकेट खोये इस लक्ष्य को पूरा कर लिया. इससे पहले आरसीबी के लक्ष्य 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 201 रन बनाया. इस तरह मैच टाई पर खत्म हुआ. मुंबई इंडियंस की ओर से ईशान किशन ने 58 गेंदों में 2 चौके और 9 छक्कों की मदद से 99 रन बनाये. इसके अलावा किरोन पोलार्ड ने 24 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 60 रन बनाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >