IPL 2020 : आरसीबी का यह युवा गेंदबाज आईपीएल 2020 में करना चाहता है ये काम

IPL 2020, Royal Challengers Bangalore, spinner Adam jampa ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जम्पा को चुनौती स्वीकार करना पसंद है और वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का प्रतिनिधित्व करते हुए आखिरी ओवरों की गेंदबाजी में महारथ हासिल करना चाहते हैं.

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जम्पा को चुनौती स्वीकार करना पसंद है और वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का प्रतिनिधित्व करते हुए आखिरी ओवरों की गेंदबाजी में महारथ हासिल करना चाहते हैं.

टीम में उनके साथ यजुवेंद्र चहल भी हैं और ये दोनों कलाई के स्पिनर हैं. जम्पा लीग के दौरान आखिरी ओवरों की गेंदबाजी को लेकर भारतीय स्पिनर के दिमाग को पढ़ना चाहते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला में जम्पा आखिरी ओवरों में दमदार गेंदबाजी नहीं कर पाये थे. इससे पहले राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स (पूर्व फ्रेंचाइजी) के लिए आईपीएल के दो सत्र में खेल चुके जम्पा ने कहा, मुझे वास्तव में आखिरी ओवरों में गेंदबाजी करना पसंद है.

मुझे खासतौर पर वैसी चुनौतियां पसंद है जहां से मैच का रुख किसी भी तरफ मुड़ सकता है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैच का जिक्र करते हुए कहा, उन्हें आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए 18 रन चाहिये थे और मैंने कप्तान आरोन फिंच से कहा कि मुझे गेंदबाजी करनी चाहिये.

Also Read: IPL 2020 : धौनी को नहीं मिली टीम में जगह ! इस बेस्ट प्लेइंग इलेवन में रोहित-कोहली भी कप्तानी से बाहर

जाहिर है यह योजना के मुताबिक सफल नहीं रहा लेकिन मैं अपनी सोच नहीं बदलूंगा. उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक वेबसाइट से कहा, मुझे आईपीएल में आरसीबी में चहल के साथ गेंदबाजी का अच्छा मौका मिलेगा. जिस तरह की हमारी टीम है मुझे आखिरी ओवरों में गेंदबाजी का मौका मिल सकता है.

जम्पा के लिए हालांकि अंतिम एकादश में जगह बनाना मुश्किल होगा क्योंकि टीम में चहल के अलावा वाशिंगटन सुंदर और पवन नेगी और इंग्लैंड के हरफनमौला मोईन अली भी हैं. उन्होंने कहा, मुझे एक अन्य लेग स्पिनर के साथ गेंदबाजी करना पसंद है. चहल के साथ गेंदबाजी का मौका मिलना अच्छा रहेगा. हम एक-दूसरे से सीख सकते हैं.

Posted By – Arbind Kumar Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >