IPL 2020, CSK vs RR Latest Update : रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने चेन्नई को 16 रन से हराया, आखिरी ओवर में धौनी का धमाका

IPL 2020, Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings, Rr vs csk playing 11, Records, Sarjah weather forecast, pitch report : आईपीएल 2020 के चौथे मुकाबले में राजस्थान रॉयल ने चेन्नई सुपर किंग्स को 16 रन से हराकर जीत से अपने अभियान की शुरुआत की है. हालांकि आखिरी ओवर के आखिरी तीन गेंदों में धौनी ने लगातार तीन छक्के जड़कर मैच का रोमांच बढ़ा दिया था. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने चेन्नई के सामने जीत के लिए 216 रन का लक्ष्य रखा था. जिसके जवाब में धौनी की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर केवल 200 रन ही बना पायी. चेन्नई और राजस्थान के मुकाबले की हर अपडेट के लिए बनें रहे हमारे साथ….

Live Updates
5:13 AM. 23 Sept 20 11:43 PM. 22 Sept

धौनी और स्मिथ आईपीएल के सबसे सफल कप्तान

महेंद्र सिंह धौनी और स्टीव स्मिथ आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं. धौनी ने अब तक आईपीएल में सबसे अधिक 175 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उन्होंने अपनी टीम को 105 मैचों में जीत दिलायी और 69 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. धौनी का बतौर कप्तान आईपीएल में जीत का औसत सबसे शानदार 60.34 प्रतिशत रहा है, जबकि स्मिथ का जीत का औसत 67.85 प्रतिशत रहा है. स्मिथ को अपनी कप्तानी में अब तक 29 मैचों में 19 में जीत और केवल 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

5:13 AM. 23 Sept 20 11:43 PM. 22 Sept

चेन्नई ने टॉस जीता, राजस्थान की पहले बल्लेबाजी

चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान के खिलाफ टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

5:13 AM. 23 Sept 20 11:43 PM. 22 Sept

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन)

मुरली विजय, शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़, एमएस धौनी (w / c), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन, दीपक चाहर, पीयूष चावला और लुंगी एनगिडी.

5:13 AM. 23 Sept 20 11:43 PM. 22 Sept

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन)

यशस्वी जायसवाल, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), स्टीवन स्मिथ (कप्तान), डेविड मिलर, रियाण पराग, श्रेयस गोपाल, टॉम कुरेन, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर और जयदेव उनादकट.

5:13 AM. 23 Sept 20 11:43 PM. 22 Sept

धौनी आज बना सकते हैं टी20 में छक्कों का तिहरा शतक

धौनी अगर आज 5 छक्के जमाने में कामयाब होते हैं, तो वे टी20 में अपना 300 छक्का पूरा कर लेंगे. अगर ऐसा होता है तो वो सुरेश रैना और रोहित शर्मा के ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बन जाएंगे. धौनी के अब तक टी20 में कुल 295 छक्के हैं, जबकि सुरेश रैना के 311 और रोहित शर्मा के 361 छक्के हैं. टी20 में सबसे अधिक छक्का जमाने वाले खिलाड़ी हैं क्रिस गेल. गेल ने अब तक कुल 978 छक्के जमाये हैं.

5:13 AM. 23 Sept 20 11:43 PM. 22 Sept

राजस्थान की धीमी शु रुआत, दो ओवर में केवल 7 रन

चेन्नई के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल की टीम ने धीमी शुरुआत की है. दो ओवर में केवल 7 रन बनाये हैं. राजस्थान की ओर से स्मिथ और यशसवी जायसवाल ओपनिंग करने उतरे हैं.

मुख्य बातें

IPL 2020, Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings, Rr vs csk playing 11, Records, Sarjah weather forecast, pitch report : आईपीएल 2020 के चौथे मुकाबले में राजस्थान रॉयल ने चेन्नई सुपर किंग्स को 16 रन से हराकर जीत से अपने अभियान की शुरुआत की है. हालांकि आखिरी ओवर के आखिरी तीन गेंदों में धौनी ने लगातार तीन छक्के जड़कर मैच का रोमांच बढ़ा दिया था. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने चेन्नई के सामने जीत के लिए 216 रन का लक्ष्य रखा था. जिसके जवाब में धौनी की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर केवल 200 रन ही बना पायी. चेन्नई और राजस्थान के मुकाबले की हर अपडेट के लिए बनें रहे हमारे साथ….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >