GT vs KKR: कैमरून ग्रीन ने जड़े 79 रन, GT को मिला 181 रनों का टार्गेट

GT vs KKR: कैमरून ग्रीन की 79 रनों की नाबाद पारी के बावजूद Kolkata Knight Riders की टीम 180 के स्कोर पर सिमट गई. गुजरात टाइटंस की टीम को जीत के लिए 181 रनों का टार्गेट मिला है. जीटी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और केकेआर को 20 ओवर में ऑलआउट कर दिया.

GT vs KKR: गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की बैटिंग लाइन-अप किसी ताश के पत्तों की तरह ढह गई. जहां फैंस को केकेआर से छक्कों की बरसात की उम्मीद थी, वहां टीम 180 रनों पर ही सिमट गई. पूरी पारी में सिर्फ एक ही खिलाड़ी कैमरून ग्रीन दिखा. केकेआर की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही. कप्तान अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले (0) ही चलते बने. इसके बाद एक-एक करके विकेट गिरते रहे, लेकिन कैमरून ग्रीन ने हार नहीं मानी. ग्रीन ने 55 गेंदों में 79 रनों की शानदार पारी खेली (7 चौके, 4 छक्के). जब ग्रीन रन बना रहे थे, तब दूसरे छोर से उन्हें कोई सपोर्ट नहीं मिला. रमनदीप सिंह (17) और रोवमैन पॉवेल (27) ने कोशिश की, लेकिन वो काफी नहीं था. जीटी को जीत के लिए 181 रनों का टार्गेट मिला है.

केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी थी बैटिंग

इससे पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. केकेआर को अब भी पहली जीत का इंतजार है और टीम टेबल में सबसे नीचे दसवें नंबर पर है. टीम के लगातार खराब प्रदर्शन की वजह से कप्तान अजिंक्य रहाणे को हटाने की मांग भी तेज हो गई है. रहाणे आज पहले बैटिंग करते हुए एक बड़ा स्कोर करना चाहेंगे, जिससे जीटी पर दबाव बनाया जा सके और मैच जीता जा सके. वैसे जीटी का प्रदर्शन भी अब तक मिला-जुला रहा है. कप्तान शुभमन गिल खुद के फॉर्म की भी तलाश में होंगे.

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
कोलकाता नाइट राइडर्स : टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी.

केकेआर ने किया एक बदलाव

टॉस जीतने के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, ‘हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं, हम चाहते हैं कि हमारे बल्लेबाज आजादी से खेलें. हम बस चीजों को पलटना चाहते हैं, इसलिए पहले बल्लेबाजी करना एक अच्छा विकल्प है. अगर आप अच्छा कर रहे हैं, तो लोग आपकी तारीफ करेंगे, नहीं तो वे आलोचना करेंगे. T20 फॉर्मेट पूरी तरह से मोमेंटम के बारे में है. एक बदलाव है, एलन की जगह टिम सीफर्ट आए हैं.

पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे गिल

टॉस हारने के बाद जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘सच कहूं तो, हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. शायद थोड़ी ओस हो सकती है. पिछले मैच में बीच के ओवरों में हमारी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी. नहीं तो, यह एक आसान चेज होना चाहिए था. यह सब बस आसान चीजों को सही तरीके से करने के बारे में है. टीम मीटिंग्स में हम हमेशा इसी बारे में बात करते हैं. हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं.

ये भी पढ़ें…

रन चेज करने में पंजाब ने बनाया रिकाॅर्ड 11 में से 9 मैच जीते

MI vs PBKS: हर मैच के साथ निखर रहे प्रभसिमरन, जीत के बाद अय्यर ने की तारीफ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >