DC vs RR IPL 2022: रोमांचक मुकाबले में हारा दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स ने 15 रन से जीता मुकाबला

DC vs RR IPL 2022 Live Score: आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला हो रहा है. दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 223 रन का लक्ष्य दिया है. दिल्ली 15 रन से मुकाबला हार गया.

Live Updates
5:07 AM. 23 Apr 22 11:37 PM. 22 Apr

15 रन से मैच हार गया दिल्ली

आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 15 रन से हार गयी है. राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोस बटलर ने इस सीजन का तीसरा शतक जड़ दिया. इस शतक की बदौलत राजस्थान ने अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 222 रन बनाया.

5:07 AM. 23 Apr 22 11:37 PM. 22 Apr

ललित यादव आउट, दिल्ली को सातवां झटका

प्रसिद्ध कृष्णा ने ललित यादव को आउट कर दिया. दिल्ली को सातवां झटका लगा है. ललित यादव 24 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए हैं. उनके आउट होने के बाद दिल्ली की उम्मीदों पर पानी फिर गया है.

5:07 AM. 23 Apr 22 11:37 PM. 22 Apr

शार्दुल ठाकुर रन आउट, दिल्ली को छठा झटका

शार्दुल ठाकुर रन आउट हो गये हैं. दिल्ली की टीम अब मुश्किल में नजर आ रही है. छह बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं. क्रीज पर ललित यादव और पॉवेल है.

5:07 AM. 23 Apr 22 11:37 PM. 22 Apr

अक्षर पटेल आउट, दिल्ली को पांचवां झटका

अक्षर पटेल के रूप में दिल्ली कैपिटल्स को पांचवां झटका लगा है. दिल्ली कैपिटल्स को तेरहवें ओवर की आखिरी गेंद पर 127 के स्कोर पर यह झटका लगा है. अक्षर चार गेंद पर केवल एक ही रन बना सके. उनकी जगह बल्लेबाजी करने शार्दुल ठाकुर आए हैं.

5:07 AM. 23 Apr 22 11:37 PM. 22 Apr

ऋषभ पंत आउट, दिल्ली को चौथा झटका

दिल्ली कैपिटल्स को चौथा झटका लगा है. कप्तान ऋषभ पंत आउट हो गये हैं. पंत ने 24 गेंद पर 44 रनों की पारी खेली. पंत की जगह बल्लेबाजी करने अक्षर पटेल आए हैं.

5:07 AM. 23 Apr 22 11:37 PM. 22 Apr

पृथ्वी शॉ आउट, दिल्ली को तीसरा झटका

दूसरे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ आउट हो गये हैं. दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका लगा है. हालांकि दिल्ली की टीम ने 100 रन का स्कोर पार कर लिया है. कप्तान ऋषभ पंत और ललित यादव क्रीज पर जमे हैं. पृथ्वी 27 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए.

मुख्य बातें

DC vs RR IPL 2022 Live Score: आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला हो रहा है. दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 223 रन का लक्ष्य दिया है. दिल्ली 15 रन से मुकाबला हार गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >