चेन्नई ने हैदराबाद को 13 रन से हराया
रुतुराज गायकवाड़ और कॉनवे की पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से हराया और टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज की. चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गायकवाड़ के 99 रन और कॉनवे के नाबाद 85 रनों की तूफानी पारी के दम पर 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 202 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर केवल 189 रन ही बना पायी. हैदराबाद की ओर से निकोल्स पूरन ने नाबाद 64 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 33 गेंदों का सामना किया और 3 चौके व 6 छक्के जमाये. अभिषेक शर्मा ने 39 और कप्तान केन विलियमसन ने 47 रन की पारी खेली. मारक्रम ने 17 और शशंक ने 15 रन बनाये. चेन्नई की ओर से मुकेश चौधरी ने 4 ओवर में सबसे अधिक 46 रन देकर 4 विकेट चटकाये. जबकि प्रिटोरियस और सेंटनर ने एक-एक विकेट लिये.