CSK vs RCB, IPL 2022: चेन्नई ने आरसीबी को 23 रन से हराया, जीत का खाता खोला, चमके उथप्पा-शिवम दुबे
CSK vs RCB, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 23 रन से हराया. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 4 विकेट खोकर 20 ओवर में 216 रन का स्कोर बनाया. लेकिन आरसीबी 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 20 ओवर में केवल 193 रन ही बना पायी.
CSK vs RCB, IPL 2022: चेन्नई ने आरसीबी को 23 रन से हराया, जीत का खाता खोला, चमके उथप्पा-शिवम दुबे
Live Updates
5:00 AM. 13 Apr 2211:30 PM. 12 Apr
चेन्नई ने आरसीबी को 23 रन से हराया
चेन्नई सुपर किंग्स ने आरसीबी को 23 रन से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की. आरसीबी की टीम चेन्नई के 216 रन के स्कोर का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 193 रन बनाया. चेन्नई की जीत में शिवम दुबे और रॉबिन उथप्पा की तूफानी पारी की बड़ी भूमिका रही. उथप्पा ने 88 और दुबे ने नाबाद 95 रन की पारी खेली. जबकि गेंदबाजी में चेन्नई की ओर से तीक्षणा ने 4 और रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट चटकाये. ब्रावो और मुकेश चौधरी ने एक-एक विकेट लिये. जीत के साथ चेन्नई की टीम प्वाइंट टेबल में 2 अंक लेकर 9वें स्थान पर पहुंच गयी है.
5:00 AM. 13 Apr 2211:30 PM. 12 Apr
आरसीबी को 9वां झटका, दिनेश कार्तिक 34 रन बनाकर आउट
आरसीबी को 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर 9वां झटका लगा. ब्रावो की गेंद को छक्के के लिए दिनेश कार्तिक ने उठाया, लेकिन बाउंड्री के पास कप्तान रविंद्र जडेजा ने शानदार कैच लपका. दिनेश कार्तिक 14 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 34 रन बनाये.
5:00 AM. 13 Apr 2211:30 PM. 12 Apr
आरसीबी को 8वां झटका, आकाश दीप शून्य पर आउट
आरसीबी को 16वें ओवर की चौथी गेंद पर 8वां झटका लगा. आकाश दीप दो गेंद खेकर खाता खोले बिना आउट होकर पवेलियन लौट गये. जडेजा ने 4 ओवर में 39 रन देकर तीन विकेट चटकाया.
5:00 AM. 13 Apr 2211:30 PM. 12 Apr
आरसीबी को 7वां झटका, हसरंगा 7 रन बनाकर आउट
आरसीबी को 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर 7वां झटका लगा. वानिंदु हसरंगा 7 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें रविंद्र जडेजा ने अपना दूसरा शिकार बनाया.
5:00 AM. 13 Apr 2211:30 PM. 12 Apr
तीक्षणा की घातक गेंदबाजी, शाहबाज 41 रन बनाकर आउट
तीक्षणा ने घातक गेंदबाजी करते हुए आरसीबी को 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर 6ठा झटका दिया. तीक्षणा ने शाहबाज 41 के स्कोर पर अपना चौथा शिकार बनाया. शाहबाज ने 24 गेंदों में 4 चौके की मदद से 41 रन बनाया. तीक्षणा के ओवर में मुकेश चौधरी ने दिनेश कार्तिक का कैच ड्रॉप किया था. 15 ओवर में आरसीबी ने 6 विकेट पर 140 रन बना लिया. 15 ओवर में चेन्नई का स्कोर 2 विकेट पर 133 था.
5:00 AM. 13 Apr 2211:30 PM. 12 Apr
आरसीबी को 5वां झटका, प्रभुदेसाई 34 रन बनाकर आउट
आरसीबी क�� 13वें ओवर की पहली गेंद पर 5वां झटका लगा. प्रभुदेसाई 18 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए. प्रभु को तीक्षणा ने अपना शिकार बनाया.
मुख्य बातें
CSK vs RCB, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 23 रन से हराया. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 4 विकेट खोकर 20 ओवर में 216 रन का स्कोर बनाया. लेकिन आरसीबी 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 20 ओवर में केवल 193 रन ही बना पायी.