CSK vs MI, IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर, मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से हराया

CSK vs MI, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 59वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया. इसके साथ ही चेन्नई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गयी. मुंबई ने घातक गेंदबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 97 के स्कोर पर ढेर कर दिया, फिर 5 विकेट खोकर 14.5 ओवर में मुकाबला जीत लिया.

Live Updates
10:51 PM. 12 May 22 10:51 PM. 12 May

मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से हराया

आईपीएल 2022 के 59वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया. मुंबई के हाथों मिली शर्मनाक हार के साथ ही चेन्नई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गयी. मुंबई ने पहले चेन्नई को 16 ओवर में 97 रन पर ढेर कर दिया, फिर बल्लेबाजी में 5 विकेट खोकर 14.5 ओवर में 103 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. मुंबई की ओर से 32 गेंदों में 34 रन बनाकर तिलक वर्मा नाबाद लौटे. तिलक ने अपनी पारी में 4 चौका लगाया. तिलक वर्मा के अलावा मुंबई की ओर से रोहित शर्मा ने 18, ऋतिक शौकिन ने 18 और टिम डेविड ने नाबाद 16 रन बनाये. डेविड ने दो छक्के की मदद से मुंबई को जीत दिलाया. तिलक वर्मा और ऋतिक शौकिन ने पांचवें विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी निभाया. चेन्नई की ओर से मुकेश चौधरी ने तीन विकेट चटकाया. जबकि मोईन और सिमरजीत सिंह ने एक-एक विकेट चटकाया.

10:51 PM. 12 May 22 10:51 PM. 12 May

मुंबई को 5वां झटका, ऋतिक शौकीन 18 रन बनकार आउट

मुंबई को 13वें ओवर की चौथी गेंद पर 5वां झटका लगा. ऋतिक शौकीन 18 रन बनाकर आउट हुए. मोईन अली ने ऋतिक को आउट किया.

10:51 PM. 12 May 22 10:51 PM. 12 May

मौजूदा आईपीएल में मुकेश चौधरी ने पावर प्ले में चटकाये सबसे अधिक विकेट

मौजूदा आईपीएल में मुकेश चौधरी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. मुकेश पावर प्ले में सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गये हैं. मुकेश ने पावर प्ले में अबतक 11 विकेट लिये हैं. जबकि दूसरे स्थान पर मोहम्मद शमी हैं, शमी ने 10 विकेट लिये हैं. रबाडा और उमेश यादव ने 8-8 विकेट चटकाये हैं.

10:51 PM. 12 May 22 10:51 PM. 12 May

मुंबई को चौथा झटका, स्टब्स शून्य पर आउट

मुकेश चौधरी ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांचवें ओवर में मुंबई को दो झटका दिया. पहले सैम्स को 1 रन पर आउट किया, फिर पांचवीं गेंद पर स्टब्स को शून्य पर पवेलियन का रास्ता पकड़ा दिया.

10:51 PM. 12 May 22 10:51 PM. 12 May

मुंबई को तीसरा झटका, सैम्स 1 रन बनाकर आउट

मुंबई को पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. सैम्स 1 रन बनाकर मुकेश चौधरी की गेंद पर आउट हुए. सैम्स ने 6 गेंदों का सामना किया.

10:51 PM. 12 May 22 10:51 PM. 12 May

मुंबई को दूसरा झटका, रोहित शर्मा 18 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस को दूसरा चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. कप्तान रोहित शर्मा 18 रन बनाकर आउट हुए. रोहित को सिमरजीत सिंह ने विकेट कीपर धोनी के हाथों कैच कराया. रोहित ने 14 गेंदों का सामना किया, जिसमें चार चौके लगाये.

10:51 PM. 12 May 22 10:51 PM. 12 May

मुंबई को पहला झटका, ईशान किशन 6 रन बनाकर आउट

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले ओवर में मुंबई इंडियंस को पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर पहला झटका दिया. मुकेश शर्मा ने ईशान किशन को अपना शिकार बनाया. किशन केवल 6 रन बनाकर आउट हुए.

10:51 PM. 12 May 22 10:51 PM. 12 May

मुंबई की घातक गेंदबाजी, चेन्नई सुपर किंग्स 97 रन पर ढेर

चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 16 ओवर में 97 रन बनाकर ढेर हो गयी. चेन्नई की ओर से कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे अधिक रन बनाये. धोनी ने 33 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौके और दो छक्कों की मदद से 36 रन बनाकर नाबाद लौटे. धोनी के अलावा रायुडू ने 10, ब्रावो 12 और शिवम दुबे ने 12 रन की पारी खेली. चेन्नई की ओर से तीन खिलाड़ी ने तो अपना खाता भी नहीं खोला. मुंबई की ओर से सैम्स ने 3 विकेट चटकाया. जबकि कार्तिकेय और मैरेडिथ ने दो-दो विकेट चटकाये. जबकि बुमराह और रमनदीप सिंह ने एक-एक विकेट चटकाया.

10:51 PM. 12 May 22 10:51 PM. 12 May

चेन्नई को 9वां झटका, तीक्षणा शून्य पर आउट

चेन्नई को 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर 9वां झटका लगा. तीक्षणा शून्य पर आउट हो गये. तीक्षणा को रमनदीप सिंह ने अपना पहला शिकार बनाया.

10:51 PM. 12 May 22 10:51 PM. 12 May

चेन्नई को 8वां झटका, सिमरजीत सिंह 2 रन बनाकर आउट

चेन्नई को 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 8वां झटका लगा. सिमरजीत सिंह केवल 2 रन बनाकर आउट हुए. सिमरजीत को कार्तिकेय ने अपना दूसरा शिकार बनाया.

10:51 PM. 12 May 22 10:51 PM. 12 May

चेन्नई को 7वां झटका, ब्रावो 12 रन बनाकर आउट

चेन्नई को 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर 7वां झटका लगा. ब्रावो 15 गेंदों में एक छक्के की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए. ब्रावो को कार्तिकेय ने अपना शिकार बनाया.

10:51 PM. 12 May 22 10:51 PM. 12 May

चेन्नई को 6ठा झटका, शिवम दुबे 10 रन बनाकर आउट

चेन्नई को 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर 6ठा झटका लगा. शिवम दुबे 9 गेंदों में एक चौके की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए. दुबे को मेरेडिथ ने अपना शिकार बनाया.

10:51 PM. 12 May 22 10:51 PM. 12 May

चेन्नई की आधी टीम पवेलियन लौटी, रायुडू 10 रन बनाकर आउट

चेन्नई सुपर किंग्स की आधी टीम पवेलियन लौट गयी है. डेनियल सैम्स और बुमराह की घातक गेंदबाजी के आगे चेन्नई के बल्लेबाज टीक नहीं पाये. सैम्स ने 6ठे ओवर की चौथी गेंद पर रायुडू को 10 के स्कोर पर आउट ईशान किशन के हाथों कैच कराया.

10:51 PM. 12 May 22 10:51 PM. 12 May

5 ओवर में चेन्नई का स्कोर 4 विकेट पर 25 रन

खराब शुरुआत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 ओवर में 4 विकेट खोकर 25 रन बना लिया है. इस समय क्रीज में धोनी और रायुडू जमे हुए हैं.

10:51 PM. 12 May 22 10:51 PM. 12 May

चेन्नई को चौथा झटका, गायकवाड़ 7 रन बनाकर आउट

चेन्नई की पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गयी है. पांचवें ओवर की पहली गेंद पर टीम को चौथा झटका लगा. सैम्स ने गायकवाड़ को 7 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. गायकवाड़ ने 6 गेंदों का सामना किया, जिसमें केवल एक चौका लगाया.

10:51 PM. 12 May 22 10:51 PM. 12 May

चेन्नई की खराब शुरुआत, तीन खिलाड़ी पवेलियन लौटे

चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब हुई. पहले ओवर में दो विकेट गिरने के बाद दूसरे ओवर में एक और झटका लगा. डेनियल सैम्स ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर कॉनवे को शून्य पर आउट किया. फिर चौथी गेंद पर मोईन अली को शून्य पर अपना दूसरा शिकार बनाया. जबकि दूसरे ओवर में बुमराह ने चौथी गेंद पर रॉबिन उथप्पा को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.

10:51 PM. 12 May 22 10:51 PM. 12 May

मुंबई इंडियंस ने पोलार्ड को किया बाहर

मुंबई इंडियंस की टीम में एक बदलाव किया गया है. कायर पोलार्ड को आज प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है, जबकि उनकी जगह ट्रिस्टन स्टब्स को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया है.

10:51 PM. 12 May 22 10:51 PM. 12 May

चेन्नई की टीम में कोई बदलाव नहीं

चेन्नई सुपर किेग्स की टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. धोनी ने बताया कि पिछले मुकाबले में जिस टीम के साथ मैदान पर उतरे थे, उसे के साथ मुंबई के खिलाफ भी मैदान पर उतरेंगे.

10:51 PM. 12 May 22 10:51 PM. 12 May

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (c), ईशान किशन (w), तिलक वर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, रमनदीप सिंह, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ.

10:51 PM. 12 May 22 10:51 PM. 12 May

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, मोइन अली, शिवम दुबे, एमएस धोनी (w/c), ड्वेन ब्रावो, महेश थीक्षाना, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी.

10:51 PM. 12 May 22 10:51 PM. 12 May

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता, चेन्नई की पहले बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करेगी.

10:51 PM. 12 May 22 10:51 PM. 12 May

मुंबई के खिलाफ एमएस धोनी का प्रदर्शन शानदार

मुंबई इंडियंस के खिलाफ एमएस धोनी का प्रदर्शन शानदार रहा है. धोनी अबतक मुंबई के खिलाफ 710 रन बना चुके हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 130.8 का रहा है.

10:51 PM. 12 May 22 10:51 PM. 12 May

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी, मोइन अली, ड्वेन ब्रावो, महेश तीक्षना, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी.

10:51 PM. 12 May 22 10:51 PM. 12 May

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह/अनमोलप्रीत सिंह, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ.

10:51 PM. 12 May 22 10:51 PM. 12 May

चेन्नई के खिलाफ मुंबई का पलड़ा भारी

चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है. अबतक दोनों टीमों के बीच 33 बार भिड़ंत हो चुकी है. जिसमें मुंबई ने चेन्नई को 19 बार हराया है, तो चेन्नई मुंबई को केवल 12 मैचों में ही हरा पायी है. मौजूदा आईपीएल में दोनों टीमों के बीच एक बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें चेन्नई ने मुंबई को 3 विकेट से हराया था.

10:51 PM. 12 May 22 10:51 PM. 12 May

रविंद्र जडेजा चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर

रविंद्र जडेजा के लिये भी यह सत्र बुरे सपने जैसा रहा और उन्होंने कप्तानी भी बीच में छोड़ दी थी. दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में वह चोट के कारण बाहर थे. अब चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गये हैं.

10:51 PM. 12 May 22 10:51 PM. 12 May

चेन्नई की ओर से डेवोन कॉनवे शानदार फॉर्म में

सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे शानदार फॉर्म में है और लगातार तीन अर्धशतक जमा चुके हैं. उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 87 रन बनाये हालांकि सलामी जोड़ीदार रूतुराज गायकवाड़ से उन्हें सहयोग की उम्मीद होगी.

10:51 PM. 12 May 22 10:51 PM. 12 May

चेन्नई प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार

चेन्नई तकनीकी रूप से अभी भी दौड़ में है बशर्ते बाकी मैचों के नतीजे उसके अनुकूल रहें. चेन्नई अगर मुंबई से हार जाती है तो टूर्नामेंट से बाहर हो जायेगी. चेन्नई ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 91 रन से हराया था और उसे इस लय को कायम रखने की उम्मीद है.

10:51 PM. 12 May 22 10:51 PM. 12 May

सम्मान के लिये खेलेगी मुंबई , चेन्नई अस्तित्व बचाने के लिये

खराब दौर से जूझ रही चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस के खिलाफ उतरेगी तो उसका लक्ष्य टूर्नामेंट में अस्तित्व बचाये रखने का होगा जबकि प्लेआफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई के पास खोने के लिये कुछ नहीं है. यह सत्र चेन्नई और मुंबई जैसी आईपीएल की दो सबसे कामयाब टीमों के लिये निराशाजनक रहा. मुंबई अब प्रतिष्ठा के लिये खेलेगी.

6:33 PM. 12 May 22 6:33 PM. 12 May

अब से कुछ देर बाद आईपीएल की सबसे सफल टीमों के बीच भिड़ंत

आईपीएल 2022 के 59में मुकाबले में अब से कुछ देर बाद चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमें आईपीएल की सबसे सफल टीमें रही हैं, लेकिन मौजूदा सीजन बेहद खराब रहा है.

मुख्य बातें

CSK vs MI, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 59वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया. इसके साथ ही चेन्नई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गयी. मुंबई ने घातक गेंदबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 97 के स्कोर पर ढेर कर दिया, फिर 5 विकेट खोकर 14.5 ओवर में मुकाबला जीत लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >