CSK vs KKR Highlights: केकेआर ने सीएसके को 6 विकेट से हराया, नहीं चला एमएस धोनी का जादू

CSK vs KKR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड चेकॉप स्टेडियम में केकेआर ने एमएस धोनी की टीम को रविवार को 6 विकेट से हरा दिया. सीएसके ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 144 रन बनाये. यह एक छोटा स्कोर था, लेकिन केकेआर ने भी पावर प्ले में ही अपने तीन विकेट गंवा दिये. एक समय मैच केकेआर के हाथ से फिसलता दिख रहा था. लेकिन कप्तान नितीश राणा और स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने अर्धशतक जड़कर अपनी टीम को संकट से उबारा. इस हार के बावजूद सीएसके अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है. केकेआर जीत के बाद केकेआर सातवें नंबर पर पहुंच गया है.

Live Updates
5:00 AM. 15 May 23 11:30 PM. 14 May

नहीं चला धोनी का जादू, सीएसके हारा

कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घरेलू मैदान पर 6 विकेट से हरा दिया है. एमएस धोनी का जादू रविवार को नहीं चला. धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उनकी टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना सकी. केकेआर को शुरुआती तीन झटके पावर प्ले में लगे, लेकिन नितीश राणा और रिंकू सिंह के अर्धशतक के दम पर केकेआर के लिए 145 रनों का लक्ष्य एकदम आसान हो गया. केकेआर ने 18.3 ओवर में यह मुकाबला जीत लिया.

5:00 AM. 15 May 23 11:30 PM. 14 May

रिंकू सिंह आउट, केकेआर को चौथा झटका

रिकू सिंह 43 गेंद पर 54 रन बनाकर रन आउट हो गये हैं. हालांकि रिंकू सिंह ने अपना काम पूरा कर दिया. केकेआर आराम से यह मुकाबला जीतते दिख रहा है.

5:00 AM. 15 May 23 11:30 PM. 14 May

रिंकू सिंह और नितीश राणा ने जड़ा अर्धशतक

पहले रिंकू सिंह और बाद में कप्तान नितीश राणा ने अपना अर्धशतक पूरा किया. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की. एक समय केकेआर पूरी तरह से लड़खड़ा गयी थी, लेकिन दोनों ने शानदार साझेदारी की. सीएसके के छोटे लक्ष्य को हासिल करने के लिए दोनों बल्लेबाज बेहतरीन सूझबूझ भरी पारी खेल रहे हैं.

5:00 AM. 15 May 23 11:30 PM. 14 May

11 ओवर की समाप्ति पर केकेआर का स्कोर 3 विकेट पर 75 रन

केकेआर की पारी के 11 ओवर समाप्त हो चुके हैं. जिसमें टीम ने नीतीश राणा और रिंकु सिंह की बेहतरीन पारी के दम पर तीन विकेट खोकर 75 रन बना लिये हैं.

4:08 AM. 15 May 23 10:38 PM. 14 May

केकेआर का स्कोर 7 ओवर में तीन विकेट पर 49 रन

केकेआर ने 7 ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट खोकर 49 रन बना लिया है.

4:08 AM. 15 May 23 10:38 PM. 14 May

5 ओवर की समाप्ति पर केकेआर का स्कोर तीन विकेट पर 38 रन

5 ओवर की समाप्ति पर केकेआर ने तीन विकेट खोकर 38 रन बना लिया है. इस समय रिंकु सिंह और नीतीश राणा बल्लेबाजी कर रहे हैं.

मुख्य बातें

CSK vs KKR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड चेकॉप स्टेडियम में केकेआर ने एमएस धोनी की टीम को रविवार को 6 विकेट से हरा दिया. सीएसके ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 144 रन बनाये. यह एक छोटा स्कोर था, लेकिन केकेआर ने भी पावर प्ले में ही अपने तीन विकेट गंवा दिये. एक समय मैच केकेआर के हाथ से फिसलता दिख रहा था. लेकिन कप्तान नितीश राणा और स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने अर्धशतक जड़कर अपनी टीम को संकट से उबारा. इस हार के बावजूद सीएसके अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है. केकेआर जीत के बाद केकेआर सातवें नंबर पर पहुंच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >