CSK VS KKR, IPL 2022: केकेआर ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया, फाइनल का लिया बदला

CSK VS KKR, IPL 2022: आईपीएल 2022 के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की. चेन्नई ने 5 विकेट पर 131 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में केकेआर ने 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 133 रन बनाकर मैच जीत लिया.

Live Updates
11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

रविंद्र जडेजा को डेब्यू कप्तानी मैच में मिली हार

रविंद्र जडेजा के चेन्नई सुपर किंग्स के तीसरे कप्तान बन गये हैं. लेकिन डेब्यू मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. जबकि केकेआर के लिए डेब्यू कप्तानी मैच में श्रेयस अय्यर को जीत मिली.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

केकेआर ने आईपीएल 2021 फाइनल का लिया बदला

केकेआर ने चेन्नई सुपर किंग्स से पिछले सीजन के फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया है. आईपीएल 2021 के फाइनल में चेन्नई ने केकेआर को हराकर चौथी बार ट्रॉफी पर कब्जा किया था.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

केकेआर ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया

आईपीएल 2022 के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही कोलकाता ने जीत के साथ अपने अभियान की शानदार शुरुआत की. चेन्नई के 131 रन के जवाब में केकेआर ने 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 133 रन बनाया और मैच जीत लिया. केकेआर की ओर से सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 44, वेंकटेश अय्यर ने 16, नितीश राणा 21, कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 20 और सैम बिलिंग्स ने 25 रन बनाये. जबकि चेन्नई की ओर से ब्रावो ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट चटकाये. एक विकेट सेंटनर ने लिये.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

केकेआर को चौथा झटका, सैम बिलिंग्स आउट

केकेआर को ब्रावो ने चौथा झटका दिया. 18वें ओवर में उन्होंने सैम बिलिंग्स को अपना तीसरा शिकार बनाया. बिलिंग्स ने 22 गेंदों का सामना किया, जिसमें 1 चौका और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाये.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

केकेआर को तीसरा झटका, रहाणे अर्धशतक से चूके

केकेआर को 12वें ओवर की चौथी गेंद पर तीसरा झटका लगा. सेंटनर ने अजिंक्य रहाणे को अपना पहला शिकार बनाया. रहाणे ने 34 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौके और एक छक्का जमाया. सेंटनर ने रहाणे को जडेजा के हाथों आउट किया.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

ब्रावो की घातक गेंदबाजी, केकेआर को दिया दूसरा झटका

ब्रावो ने घातक गेंदबाजी करते हुए केकेआर को दूसरा झटका दिया. उन्होंने 10वें ओवर में नितीश राणा को अपना दूसरा शिकार बनाया. राणा ने 17 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौके और एक छक्का की मदद से 21 रन बनाया.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

केकेआर को पहला झटका, वेंकटेश अय्यर ब्रावो के शिकार

ब्रावो ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहला विकेट चटकाया. 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर ब्रावो ने वेंकटेश अय्यर को अपना शिकार बनाया. वेंकटेश ने दो चौकों की मदद से 16 गेंदों में 16 रन बनाये. वेंकटेश अय्यर का कैच धोनी ने विकेट के पीछे लपका.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

केकेआर ने पहले ओवर में बनाया 6 रन

चेन्नई के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की शुरुआत अच्छी रही. पहले ओवर में केकेआर ने 6 रन बनाया. रहाणे और वेंकटेश अय्यर ने पारी की शुरुआत की.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

धोनी का अर्धशतक, चेन्नई ने केकेआर को दिया 132 का लक्ष्य

महेंद्र सिंह धोनी की 38 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से बनाये नाबाद 50 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 131 रन बनाया. कप्तान रविंद्र जडेजा ने एक छक्के की मदद से 28 गेंदों में 26 रनों की नाबाद पारी खेली. चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ही ओवर में उमेश यादव ने रुतुराज गायकवाड़ को शून्य पर आउट कर पवेलियन भेज दिया. उसके बाद डेब्यू कर रहे कॉन्वे को भी उमेश यादव ने 3 के स्कोर पर आउट कर दिया. चेन्नई की ओर से रॉबिन उथप्पा ने 21 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 28 रनों की धमाकेदार पारी खेली. लेकिन उथप्पा रन आउट होकर पवेलियन लौट गये. केकेआर की ओर से रसेल और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट चटकाये.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

17 ओवर में चेन्नई का स्कोर 5 विकेट पर 84 रन

17 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई का स्कोर 5 विकेट पर 84 रन है. इस समय धोनी और जडेजा क्रीज पर जमे हुए हैं. हालांकि दोनों इस समय धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

वरुण चक्रवर्ती ने आईपीएल में धोनी को तीन बार बनाया अपना शिकार

वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ एमएस धोनी का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. आईपीएल में दोनों के बीच तीन बार सामना हुआ है. जिसमें वरुण ने तीन बार धोनी का शिकार किया. तीनों बार चक्रवर्ती ने धोनी को बोल्ड किया.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

चेन्नई को पांचवां झटका, शिवम दुबेे 3 रन बनाकर आउट

चेन्नई सुपर किंग्स को 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर पांचवां झटका लगा. शिवम दुबे 6 गेंदों में 3 रन बनाकर आंद्रे रसेल के शिकार हुए. दुबे का कैच सुनील नारायण ने लपका. नये बैटर के रूप में एमएस धोनी क्रीज पर उतरे हैं.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

10 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई का स्कोर 57 रन

10 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर चार विकेट पर 57 रन है. इस समय कप्तान रविंद्र जडेजा और शिवम दूबे क्रीज पर जमे हुए हैं.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

चेन्नई को चौथा झटका, रायुडू 15 रन बनाकर आउट

चेन्नई सुपर किंग्स को 9वें ओवर की चौथी गेंद पर चौथा झटका लगा. अंबाती रायुडू 17 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाकर रन आउट हुए.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

चेन्नई को तीसरा झटका, उथप्पा 28 रन बनाकर आउट

चेन्नई सुपर किंग्स को 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर रॉबिन उथप्पा के रूप में तीसरा झटका लगा. उथप्पा को वरुण चक्रवर्ती ने विकेटकीपर के हाथों स्टंप आउट किया. उथप्पा ने 21 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौके और दो छक्के जमाये.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

5 ओवर में चेन्नई का स्कोर दो विकेट पर 29 रन

5 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर दो विकेट पर 29 रन है. जिसमें उथप्पा 23 रन बनाये.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

उमेश यादव की घातक गेंदबाजी, चेन्नई को दूसरा झटका

उमेश यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए चेन्नई को दूसरा झटका दिया. उन्होंने पारी के पांचवें ओवर की पहली गेंद पर चेन्नई के सलामी बल्लेबाज कॉन्वे को अपना दूसरा शिकार बनाया. कॉन्वे ने 8 गेंदों का सामना किया, जिसमें केवल 3 रन बनाये. कॉन्वे का कैच कप्तान श्रेयस अय्यर ने लपका.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

रॉबिन उथप्पा ने जमाया दूसरा छक्का

रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल 2022 का दूसरा छक्का जमाया. उन्होंने शिवम मावी की गेंद पर दूसरा छक्का जड़ा. इस समय उथप्पा दो छक्के और दो चौके की मदद से 22 रन बनाकर खेल रहे हैं. चौथे ओवर की समाप्ति पर चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 28 रन है.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

डेवोन कॉनवे ने आईपीएल में किया डेब्यू

न्यूजीलैंड विकेटकीपर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से डेब्यू किया. कॉन्वे का चेन्नई ने ओपनिंग में भेजा. उन्होंने गायकवाड़ के साथ पारी की शुरुआत की.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

उथप्पा ने आईपीएल 2022 का पहला छक्का जमाया

रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल 2022 का पहला छक्का जमाया. उन्होंने उमेश यादव के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर उठाकर मारा और गेंद को छक्के के लिए बाउंड्री के बाहर पहुंचाया.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

उथप्पा ने जमाया आईपीएल 2022 का पहला चौका

रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल 2022 का पहला चौका जमाया. उन्होंने शिवम मावी की गेंद को फाइन लॉन्ग लेग में चौका जमाया. दो ओवर की समाप्ति पर चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 8 रन है.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

चेन्नई की खराब शुरुआत, गायकवाड़ शून्य पर आउट

चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ओवर में ही रुतुराज गायकवाड़ शून्य पर उमेश यादव के शिकार हुए. गायकवाड़ ने 4 गेंदों का सामना किया. रॉबिन उथप्पा नये बैटर के रूप में क्रीज पर उतरे हैं. उमेश यादव की गेंद पर गायकवाड़ का शानदार कैच नितिश राणा ने विकेट के पीछे लपका.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

उमेश यादव ने नो बॉल से आईपीएल 2022 की शुरुआत की

उमेश यादव ने आईपीएल 2022 की पहली गेंद फेंकी. लेकिन पहली ही गेंद उन्होंने नो बॉल डाला. हालांकि नो बॉल पर रुतुराज गायकवाड़ को बिट किया.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

केकेआर और सीएसके के प्लेइंग इलेवन में शामिल विदेशी खलाड़ी

केकेआर की टीम सिर्फ तीन विदेशी खिलाड़ियों सैम बिलिंग्स, आंद्रे रसेल और सुनील नारायण के साथ मैदान में उतर रही है. नये कप्तान रविन्द्र जडेजा की अगुवाई में उतरी चेन्नई की टीम में ड्वेन कॉन्वे, मिशेल सेंटनर, ड्वेन ब्रावो और एडम मिल्ने विदेशी खिलाड़ी हैं.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

रविंद्र जडेजा सबसे अधिक मैच खेलने के बाद कप्तानी करने करने वाले पहले खिलाड़ी

रविंद्र जडेजा सबसे अधिक मैच खेलने के बाद कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं. जडेजा को 200 आईपीएल मैच खेलने के बाद कप्तानी करने का मौका मिला. इस सूची में मनीष पांडे 153 मैच, कीरोन पोलार्ड 137 मैच, आर अश्विन 111 मैच, संजू सैमसन 107 मैच और भुवनेश्वर कुमार को 107 मैच खेलने के बाद कप्तानी मिली थी.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

रविंद्र जडेजा बोले- नयी भूमिका के लिए उत्साहित

रविंद्र जडेजा ने टॉस के बाद कहा, नयी भूमिका के लिए उत्साहित हैं और खुश भी हैं. जडेजा ने कप्तानी में डेब्यू किया है.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन

वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शेल्डन जैक्सन, उमेश यादव, शिवम मावी और वरुण चक्रवर्ती.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन

रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), शिवम दूबे, एमएस धोनी (विकेट कीपर), ड्वेन ब्रावो, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने और तुषार देशपांडे.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

केकेआर ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी करने का फैसला

केकेआर ने चेन्नई के खिलाफ पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

पिच रिपोर्ट

टीम इंडिया के कप्तान सुनील गावस्कर ने वानखेड़े की पिच के बारे में बताया. उन्होंने कहा, वानखेड़े की पिच पर जमकर रन बनेंगे. जो भी टीम यहां टॉस जीतेगी, पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

आईपीएल में सुरेश रैना की वापसी

चेन्नई सुपर किंग्स के चिन्ना थाला और मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना मौजूदा आईपीएल में नये अवतार में नजर आ रहे हैं. मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड होने के बाद सुरेश रैना ने कमेंटेटर के रूप में वापसी की है. रैना को मेगाऑक्शन में किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा. यहां तक की चेन्नई ने भी रैना पर इंट्रेस्ट नहीं दिखाया.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

रविंद्र जडेजा बने चेन्नई के तीसरे कप्तान

रविंद्र जडेजा आज आईपीएल में कप्तान के रूप में डेब्यू करेंगे. धोनी की कप्तानी छोड़ने के बाद जडेजा को चेन्नई का नया कप्तान बनाया गया. जडेजा चेन्नई के तीसरे कप्तान बने हैं. एमएस धोनी के अलावा सुरेश रैना ने भी चेन्नई की कप्तानी की है.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

चेन्नई के लिए वानखेड़े का स्टेडियम बेहद खास

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम बेहद खास रहा है. वानखेड़े में चेन्नई सुपर किंग्स का रिकॉर्ड बेहतर रहा है. चेन्नई ने वानखेड़े में पांच मैच खेले हैं, जिसमें उसे 4 में जीत मिली है.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

धोनी का हो सकता है आखिरी आईपीएल

महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल में यह आखिरी सत्र हो सकता है.उन्होंने पहले मैच से पूर्व कप्तानी छोड़कर रविंद्र जडेजा को कमान सौंप दी है.जडेजा पर सभी की निगाह रहेगी क्योंकि उन्हें उस टीम की कमान संभालनी है जिसका 2008 से ही धोनी नेतृत्व कर रहे हैं जो चार बार की चैंपियन है.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

केकेआर के खिलाफ पहले मुकाबले में नयी खेलेंगे मोईन अली और दीपक चाहर

केकेआर के खिलाफ पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मोईन अली और दीपक चाहर नहीं खेलेंगे. मोईन अली को भारतीय वीजा देर से मिलने के कारण पहले मैच से दूर रहेंगे. वहीं दीपक चाहर चोट से अब तक पूरी तरह से उबर नहीं पाये हैं.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

केकेआर के खिलाफ चेन्नई का पलड़ा भारी

केकेआर के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच अबतक 27 खेले गये हैं. जिसमें चेन्नई ने 18 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि केकेआर को केवल 8 मैचों में जीत नसीब हुई है. एक मैच ट्राई पर खत्म हुआ था.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

ओलंपिक स्टार होंगे सम्मानित नीरज चोपड़ा पर बरसेंगे पैसे

आईपीएल 2022 में ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं किया जाएगा. लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत से पहले ओलंपिक स्टार को सम्मानित किया जाएगा. भारत को टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा को बीसीसीआई एक करोड़ रुपये देकर सम्मानित करेगा. जिसकी घोषणा पहले ही हो चुकी थी.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

मुंबई के वानखेड़े स्टेडिय में होगी केकेआर और चेन्नई के बीच भिड़ंत

चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर के बीच पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत होगी. मैच रात 7:30 बजे से खेला जाना है. आईपीएल 2022 के सारे लीग मुकाबले मुंबई और पुणे में आयोजित किये गये हैं.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

टिम साउथी नहीं होंगे केकेआर टीम का हिस्सा

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मुकाबले में केकेआर के स्टार खिलाड़ी टिम साउथी टीम का हिस्सा नहीं होंगे. हाल ही में टिम साउथी ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की है. साउथी ने अपनी गर्लफ्रेंड ब्राया फाही से शादी कर ली है. दोनों लंबे समय से एक साथ रह रहे थे. साउथी की दो बेटी पहले से है. साउथी ने अपनी शादी की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर दी. टिम साउथी को केकेआर ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा था.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम

वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेट कीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, चमिका करुणारत्ने, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, उमेश यादव, रसिख सलाम, मोहम्मद नबी, शेल्डन जैक्सन, बाबा इंद्रजीत, रिंकू सिंह, अनुकुल रॉय, प्रथम सिंह, अभिजीत तोमर, अमन हकीम खान, टिम साउथी, अशोक शर्मा और रमेश कुमार.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

चेन्नई सुपर किंग्स टीम

रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, डेवोन कॉनवे, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), शिवम दूबे, एमएस धोनी (विकेट कीपर), ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, राजवर्धन हैंगरगेकर, महिष तीक्ष्ण, एडम मिल्ने, मिशेल सेंटनर, तुषार देशपांडे, हरि निशांत, एन जगदीशन, सुभ्रांशु सेनापति, प्रशांत सोलंकी, मुकेश चौधरी, केएम आसिफ, सिमरजीत सिंह और भगत वर्मा.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

रविंद्र जडेजा चेन्नई के सबसे महंगे खिलाड़ी, केकेआर के अय्यर

रविंद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे अधिक रुपये में रिटेन किया. चेन्नई ने रविंद्र जडेजा को 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया. जडेजा को एमएस धोनी से भी अधिक सैलरी फ्रेंचाइजी की ओर से मिल रही है. धोनी को चेन्नई ने 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. दूसरी ओर केकेआर ने अपने नये कप्तान श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़‍ रुपये में खरीदा. इससे पहले अय्यर दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा रहे थे.

11:09 PM. 26 Mar 22 11:09 PM. 26 Mar

नये कप्तानों के साथ मैदान पर उतरेंगी केकेआर और चेन्नई की टीमें

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आज नये कप्तानों के साथ मैदान पर उतरेंगी. महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है और रविंद्र जडेजा नये कप्तान बनाये गये हैं. जबकि श्रेयस अय्यर केकेआर के नये कप्तान बनाये गये हैं.

5:29 PM. 26 Mar 22 5:29 PM. 26 Mar

चेन्नई और केकेआर के बीच भिड़ंत के साथ आईपीएल 2022 की होगी शुरुआत

आईपीएल 2022 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत होगी. चेन्नई मौजूदा चैंपियन है, तो केकेआर की टीम आईपीएल 2021 में उपविजेता रही है.

मुख्य बातें

CSK VS KKR, IPL 2022: आईपीएल 2022 के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की. चेन्नई ने 5 विकेट पर 131 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में केकेआर ने 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 133 रन बनाकर मैच जीत लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >