MI vs SRH, IPL 2025: क्लासेन के 'क्लास' पर 'हिटमैन' का तूफान भारी, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

MI vs SRH, IPL 2025: आईपीएल 2025 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया. मुंबई की आईपीएल 2025 में यह पांचवीं और लगातार चौथी जीत है. इसके साथ ही मुंबई इंडियंस ने प्वाइंट्स टेबल में भी लंबी छलांग लगा ली है. 10 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है.

MI vs SRH, IPL 2025: रोहित शर्मा की विस्फोटक पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने लगातार चौथी जीत दर्ज कर सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया. IPL 2025 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 143 रन ही बना पाई. जिसे रोहित शर्मा की 70 रनों की पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने केवल 3 विकेट खोकर 15.4 ओवर में 146 रन बनाकर हासिल कर लिया. रोहित ने 46 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 छक्के और 8 चौके जमाए. इसके अलावा मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंदों में 5 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 40 रनों की विस्फोटक पारी खेली. मुंबई की ओर से रयान रिकेल्टन 11, विल जैक्स 22 और तिलक वर्मा नाबाद दो रन बनाए. गेंदबाजी में मुंबई की ओर से दीपक चाहर ने दो, बोल्ट ने 4, बुमराह और कप्तान हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट चटकाए.

क्लासेन का ‘क्लास’ भी हैदराबाद को नहीं दिला पाया जीत

सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दो के टीम स्कोर पर ट्रैविस हेड आउट हो गए. उसके बाद टीम को दूसरा झटका 9 के स्कोर पर ईशान किशन के रूप में लगा. फिर जब टीम का स्कोर 13 रन था उस समय अभिषेक शर्मा केवल 8 रन बनाकर आउट हो गए. नीतीश रेड्डी के रूप में टीम को चौथा झटका लगा. जबकि जब टीम का स्कोर केवल 35 रन था, उस समय अनिकेत वर्मा के रूप में पांचवां झटका लगा. लेकिन उसके बाद विकेटकीपर क्लासेन ने अपने टीम को न केवल 100 रन से पार पहुंचाया, बल्कि सम्मानजनक स्कोर 143 तक पहुंचाया. क्लासेन ने 44 गेंदों में 9 चौकों और दो छक्कों की मदद से 71 रन बनाए. हैदराबाद की ओर से अभिनव मनोहर ने 37 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए.

मुंबई की प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग

हैदराबाद के खिलाफ 7 विकेट की धमाकेदार जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने प्वाइंट्स टेबल में भी दमदार वापसी की है. 5 मैच जीतकर 10 अंकों के साथ मुंबई तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. मुंबई की यह आईपीएल 2025 में पांचवीं और लगातार चौथी जीत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >