गंभीर की चाल पर नए मेंटोर का तड़का, KKR को चौथा खिताब दिलाने के लिए चैंपियन ब्रावो का प्लान

IPL 2025: गौतम गंभीर के भारतीय राष्ट्रीय टीम के कोच बनने के बाद ड्वेन ब्रावो ने कोलकाता नाइटराइडर्स के नए मेंटोर की जिम्मेदारी संभाली है. 2025 के सीजन से पहले ब्रावो ने केकेआर को चौथी बार चैंपियन बनाने के लिए अपने प्लान का खुलासा किया है. Dwayne Bravo to Blend his Plan on Gambhir Tactics.

IPL 2025: वेस्टइंडीज के करिश्माई ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में मेंटोर (मार्गदर्शक) के तौर पर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की जगह ले रहे हैं. ब्रावो ने आईपीएल के आगामी सत्र से पहले बृहस्पतिवार को कहा कि वह सफल अभियान के लिए केकेआर के पूर्व रणनीतिकार की योजना के कुछ तत्वों को अपनी अलग शैली के साथ मिलाएंगे. गंभीर ने पिछले सत्र में पर्दे के पीछे अहम भूमिका निभाई थी, जिसकी बदौलत केकेआर ने अपना तीसरा आईपीएल खिताब जीता था. मौजूदा चैंपियन टीम ने आईपीएल 2025 सत्र से पहले ब्रावो की ओर रुख किया है, क्योंकि गंभीर अब भारतीय टीम के मुख्य कोच हैं. Kolkata Knight Riders.

ब्रावो ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से हमने कुछ खिलाड़ियों को टीम में बरकरार नहीं रख सके. मुझे लगता है कि गंभीर का अपना तरीका था. मेरी अपनी शैली है. हम दोनों अपने-अपने तरीके से सफल हैं.’’ उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वह गंभीर की विरासत का सम्मान करते हैं, लेकिन वह इस भूमिका में अपने तरीके भी अपनाएंगे. वेस्टइंडीज के इस पूर्व कप्तान ने हालांकि इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने गंभीर से सलाह ली थी.

गंभीर से बात करके प्लान को आगे बढ़ाया

ब्रावो ने कहा, ‘‘मैंने निश्चित रूप से उन्हें कई बार संदेश भेजे हैं. मैं इन लोगों पर बहुत अधिक निर्भर रहूंगा क्योंकि उनके पास एक सफल तरीका था. यह महत्वपूर्ण है कि हम उस तरीके का पालन करें.’’ ब्रावो ने पिछले सत्र की सफलता के तरीके का अध्ययन करने और उन्हें अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि टीम के मूल को बरकरार रखना आवश्यक है. Dwayne Bravo to Blend his Plan on Gambhir Tactics.

ब्रावो ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पिछले सत्र में उनके द्वारा की गई कुछ अच्छी चीजों को जानने की कोशिश न करना मेरे लिए निराशाजनक होगा. टीम का मूल यहीं है. यह हमारी जिम्मेदारी है, कोच, मैं, वेंकी सर कि हम नीलामी में वापस जाएं और वापस पाने की पूरी कोशिश करें. यह हमारा कर्तव्य था कि हम नीलामी में जाएं और चैंपियनशिप जीतने वाली टीम के खिलाड़ियों की उसी टीम को वापस पाने की कोशिश करें और हम ऐसा करने में सक्षम थे.’’

वेंकटेश अय्यर होंगे की प्लेयर

टीम ने वेंकटेश अय्यर को रिलीज करने के बाद नीलामी में इस विस्फोटक बल्लेबाज के लिए पूरी ताकत झोंक दी. टीम ने उन्हें 23.75 करोड़ रुपये में वापस खरीद लिया. हालांकि केकेआर ने अय्यर की जगह अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाया. केकेआर के सीईओ वेंकी अय्यर ने अपने निर्णय का बचाव करते हुए कहा कि अजिंक्य अनुभवी है और वे उसका फायदा उठाना चाहते हैं, जबकि अय्यर भविष्य के लिए तैयार किए जा सकते हैं, क्योंकि उन्हें उपकप्तान बनाया गया है.  

शाहरुख के साथ काम करने को लेकर उत्साहित ब्रावो

ब्रावो लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे. ऐसे में केकेआर से उनका जुड़ना आश्चर्यजनक था. वेस्टइंडीज का यह खिलाड़ी हालांकि शाहरुख खान के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं और उन्होंने केकेआर को लीग की सर्वश्रेष्ठ फ्रेंचाइजी में से एक बताया. 41 साल के पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि शाहरुख जैसा बॉस होना अच्छा है, जो निश्चित रूप से खेल में वास्तव में निवेश करता है. मेरी पहली बात त्रिनबागो नाइट राइडर्स के साथ शुरू हुई, जब उन्होंने पहली बार टीम खरीदी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह जानकर दुनिया का सबसे खुश व्यक्ति था कि उनके जैसे किसी व्यक्ति ने कैरिबियन में एक टीम खरीदने में दिलचस्पी दिखाई. लेकिन केवल कैरिबियन में ही नहीं, बल्कि मेरे गृहनगर में भी. मैं त्रिनबागो नाइट राइडर्स को बनाने में मदद करने में सक्षम था, जो आज तक सीपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है.’’ केकेआर 22 मार्च को ईडन गार्डन्स में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मुकाबला करके आईपीएल 2025 का आगाज करेगा.

नेशनल टी20 चैंपियनशिप से बाबर आजम ने नाम लिया वापस, पीसीबी को दिखाया आईना

युवराज और सचिन के धमाल के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर कटाया फाइनल का टिकट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >