IPL 2021 SRH vs RR: हैदराबाद ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया, विलियमसन और जेसन रॉय ने जमाया फिफ्टी

SRH vs RR आईपीएल 2021 के 40वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया. राजस्थान के लक्ष्य 165 रन को हैदराबाद ने जेसन रॉय और विलियमसन के अर्धशतकीय पारी के दम पर 3 विकेट खोकर 18.3 ओवर में 167 रन बनाकर हासिल कर लिया. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देखें.

Live Updates
11:10 PM. 27 Sept 21 11:10 PM. 27 Sept

हैदराबाद की जीत के बाद प्वाइंट टेबल का क्या है हाल

राजस्थान पर हैदराबाद की बड़ी जीत के बाद प्वाइंट टेबल में कोई बदलाव नहीं आया है. हालांकि सभी टीमों ने 10-10 मुकाबले खेल लिया है. जिसमें चेन्नई 16 अंकों के साथ टॉप पर, दिल्ली की टीम 16 अंक लेकर दूसरे स्थान पर, 12 अंक लेकर आरसीबी तीसरे स्थान पर बनी हुई है. जबकि केकेआर 8 अंक लेकर चौथे, उतने की अंक लेकर पंजाब 5वें, 8 अंक लेकर राजस्थान 6ठे, मुंबई की टीम 8 अंक लेकर 7वें और 4 अंक लेकर हैदराबाद 8वें स्थान पर बनी हुई है.

11:10 PM. 27 Sept 21 11:10 PM. 27 Sept

राजस्थान की गेंदबाजी

राजस्थान की ओर से केवल तीन बल्लेबाज ही विकेट ले पाये. मुस्ताफिजुर, लोमरोर और चेतन सकारिया ने एक-एक विकेट चटकाये.

11:10 PM. 27 Sept 21 11:10 PM. 27 Sept

हैदराबाद ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया

आईपीएल 2021 के 40वें मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को 7 विकेट से हरा दिया. हैदराबाद ने राजस्थान के लक्ष्य 165 रन को तीन विकेट खोकर 18.3 ओवर में 167 रन बनाकर हासिल कर लिया. हैदराबाद की जीत में विलियमसन और जेसन रॉय की बड़ी भूमिका रही. रॉय ने 42 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाये. जबकि विलियमसन 41 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाकर नाबाद रहे. साहा ने 18 और अभिषेक शर्मा 21 रन बनाकर नाबाद लौटे.

11:10 PM. 27 Sept 21 11:10 PM. 27 Sept

हैदराबाद को तीसरा झटका, प्रियम गर्ग शून्य पर आउट

हैदराबाद को तीसरा झटका 13वें ओवर में लगा है. प्रियम गर्ग को मुस्फिजुर ने शून्य पर आउट किया. हैदराबाद का स्कोर इस समय 13 ओवर में तीन विकेट पर 119 रन है.

11:10 PM. 27 Sept 21 11:10 PM. 27 Sept

हैदराबाद को दूसरा झटका, जेसन रॉय 60 रन बनाकर आउट

हैदराबाद को 12वें ओवर में दूसरा झटका लगा. जेसन रॉय को चेतन सकारिया ने अपना शिकार बनाया. रॉय ने 42 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाये.

11:10 PM. 27 Sept 21 11:10 PM. 27 Sept

हैदराबाद को पहला झटका, साहा 18 रन बनाकर आउट

हैदराबाद की टीम को 6ठे ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका लगा. साहा को लोमरोर ने 18 के स्कोर पर आउट किया. साहा ने 11 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौके और एक छक्का जमाया. लोमरार ने साहा को स्टंप आउट किया.

11:10 PM. 27 Sept 21 11:10 PM. 27 Sept

सिद्धार्थ कौल ने आखिरी ओवर में राजस्थान को दिया दो झटका

हैदराबाद की ओर से सिद्धार्थ कौल ने सबसे अधिक दो विकेट चटकाये. उन्होंने आखिरी ओवर में सैमसन को और रियान पराग को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा संदीप शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और राशिद खान ने एक-एक विकेट चटकाये.

11:10 PM. 27 Sept 21 11:10 PM. 27 Sept

सैमसन का अर्धशतक, राजस्थान ने हैदराबाद को दिया 165 रन का लक्ष्य

राजस्थान की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाया. कप्तान संजू सैमसन ने 57 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 82 रन की पारी खेली. इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 36 रन और लोमरोर ने नाबाद 29 रनों की पारी खेली.

11:10 PM. 27 Sept 21 11:10 PM. 27 Sept

राजस्थान को चौथा झटका, सैमसन शतक से चूके

राजस्थान को 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौथा झटका लगा. कप्तान संजू सैमसन 57 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 82 रन बनाकर आउट हुए.

11:10 PM. 27 Sept 21 11:10 PM. 27 Sept

राजस्थान को तीसरा झटका, लिविंगस्टोन 4 रन बनाकर आउट

राजस्थान को 11वें ओवर की पहली गेंद पर तीसरा झटका लगा. राशिद शान ने लियाम लिविंगस्टोन को 4 के निजी स्कोर पर अपना शिकार बनाया. राजस्थान का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 10 ओवर में 77 रन है.

11:10 PM. 27 Sept 21 11:10 PM. 27 Sept

राजस्थान को दूसरा झटका, संदीप ने यशस्वी को किया बोल्ड

राजस्थान रॉयल्स को 9वें ओवर में दूसरा झटका लगा. संदीप शर्मा ने यशस्वी जायसवाल को 36 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया. यशस्वी ने 23 गेंदों का सामना किया, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का जमाया. जायसवाल के आउट होने के बाद क्रीज पर लियाम लिविंगस्टोन आये हैं.

11:10 PM. 27 Sept 21 11:10 PM. 27 Sept

यशस्वी और सैमसन ने राजस्थान की पारी संभाला

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और कप्तान संजू सैमसन ने पहला झटका लगने के बाद राजस्थान की पारी को संभाल लिया है. पांव ओवर में राजस्थान का स्कोर 1 विकेट पर 43 रन है.

11:10 PM. 27 Sept 21 11:10 PM. 27 Sept

राजस्थान की खराब शुरुआत, एविन लुईस 6 रन बनाकर आउट

राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही है. दूसरे ओवर की पहली गेंद पर एविन लुईस केवल 6 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार के शिकार हुए.

11:10 PM. 27 Sept 21 11:10 PM. 27 Sept

हैदराबाद में तीन बड़े बदलाव

हैदराबाद ने अपनी टीम में तीन बड़े बदलाव किये हैं. जिसमें प्लेइंग इलेवन से डेविड वॉर्नर, मनीष पांडे और केदार जाधव को बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा और जेसन रॉय को टीम में शामिल किया गया है.

11:10 PM. 27 Sept 21 11:10 PM. 27 Sept

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन)

जेसन रॉय, रिद्धिमान साहा (विकेट कीपर), केन विलियमसन (कप्तान), प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा

11:10 PM. 27 Sept 21 11:10 PM. 27 Sept

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन)

एविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (w/c), लियाम लिविंगस्टोन, महिपाल लोमरोर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, चेतन सकारिया, जयदेव उनादकट, मुस्तफिजुर रहमान.

11:10 PM. 27 Sept 21 11:10 PM. 27 Sept

राजस्थान का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीत लिया. टॉस जीतकर राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

11:10 PM. 27 Sept 21 11:10 PM. 27 Sept

आखिरी बार हैदराबाद ने राजस्थान को 55 रन से रौंदा था

आईपीएल 2021 में दोनों टीमों के बीच आज से पहले भी भिड़ंत हुई थी, जिसमें राजस्थान ने हैदराबाद को 55 रन से हराया था. राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 220 रन बनाया था, जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर केवल 165 रन ही बना पायी.

11:10 PM. 27 Sept 21 11:10 PM. 27 Sept

हैदराबाद और राजस्थान के बीच हो चुकी है 14 बार भिड़ंत

आईपीएल में हैदराबाद और राजस्थान के बीच अबतक कुल 14 बार भिड़ंत हुई है. जिसमें दोनों टीमों के बीच टक्कर का मुकाबला रहा. दोनों टीमों ने 7-7 मुकाबले हारे और जीते हैं.

11:10 PM. 27 Sept 21 11:10 PM. 27 Sept

राजस्थान की संभावित एकादश

यशस्वी जायसवाल, लियाम लिविंगस्टोन, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर/एविन लुईस, महिपाल लोमरोर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, तबरेज शम्सी/क्रिस मॉरिस, कार्तिक त्यागी, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान.

11:10 PM. 27 Sept 21 11:10 PM. 27 Sept

हैदराबाद की संभावित XI

डेविड वार्नर/जेसन रॉय, रिद्धिमान साहा (wk), केन विलियमसन (c), मनीष पांडे, केदार जाधव/विराट सिंह/प्रियम गर्ग, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, खलील अहमद.

6:37 PM. 27 Sept 21 6:37 PM. 27 Sept

हैदराबाद और राजस्थान के बीच मुकाबला

आईपीएल 2021 में आज हैदराबाद और राजस्थान के बीच मुकाबला है. दोनों टीमें प्वाइंट टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर है. हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है. जबकि राजस्थान की टीम अब भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है.

मुख्य बातें

SRH vs RR आईपीएल 2021 के 40वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया. राजस्थान के लक्ष्य 165 रन को हैदराबाद ने जेसन रॉय और विलियमसन के अर्धशतकीय पारी के दम पर 3 विकेट खोकर 18.3 ओवर में 167 रन बनाकर हासिल कर लिया. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >