CSK Vs MI IPL 2021: गायकवाड़ की तूफानी पारी, चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को 20 रन से हराया

CSK Vs MI IPL 2021: आईपीएल 2021 के दूसरे फेज के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है. चेन्नई के लक्ष्य 157 रन के जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में केवल 136 रन ही बना पायी.

Live Updates
11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

मुंबई की ओर से सौरभ तिवारी ने बनाया नाबाद 50 रन

मुंबई इंडियंस की ओर से सौरव तिवारी ने नाबाद 50 रन बनाये. उन्होंने 40 गेंदों में 5 चौके जमाये. इसके अलावा कोई भी मुंबई के बल्लेबाज 20 के आंकड़े को नहीं छू पाये.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

गायकवाड़ की तूफानी पारी, चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों हराया

आईपीएल 2021 के दूसरे फेज के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है. चेन्नई ने 157 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर केवल 136 रन ही बना पायी. चेन्नई की जीत में गायकवाड़ की बड़ी भूमिका रही. गायकवाड़ ने नाबाद 88 रन की पारी खेली.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

मुंबई को 7वां झटका, एडम मिल्ने 15 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में 7वां झटका लगा है. एडम मिल्ने 15 रन बनाकर आउट हुए.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

धोनी का जलवा बरकरार, पांड्या को किया बेहतरीन स्टंप

धोनी का जलवा विकेट के पीछे अब भी जारी है. उन्होंने क्रुणाल पांड्या को बेहतरीन स्टंप आउट किया. ब्रावो के थ्रो पर धोनी ने पांड्या को रन आउट किया. पांड्या 5 गेंद में केवल 4 रन बना पाये. मुंबई का स्कोर 15 ओवर में 6 विकेट पर 97 रन है.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

मुंबई को 5वां झटका, पोलार्ड 15 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस को पांचवां झटका लगा है. जोश हेजलवुड ने मुंबई के कप्तान कीरोन पोलार्ड को 15 रन पर अपना शिकार बनाया. पोलार्ड ने 14 गेंदों का सामना किया, जिसमें 1 चौके और एक छक्के जमाये.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

मुंबई को चौथा झटका, ब्रावो की गेंद पर ईशान किशन आउट

मुंबई इंडियंस को चौथा झटका लगा है. ब्रावो ने अपने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान किशन को अपना शिकार बनाया. ईशान ने 10 गेंदों में 1 चौके की मदद से 11 रन बनाये. ईशान का कैच रैना ने लपका.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका, शार्दुल ठाकुर ने सूर्यकुमार को किया आउट

इंग्लैंड में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर ने आईपीएल फेज टू के पहले मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका दिया. सूर्यकुमार यादव को उन्होंने अपना शिकार बनाया. सूर्यकुमार ने 7 गेंदों में केवल 3 रन ही बना पाये. मुंबई का स्कोर 6 ओवर में तीन विकेट पर 41 रन है.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

दीपक चाहर की घातक गेंदबाजी, मुंबई को दिया दोहरा झटका

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने घातक गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को दोहरा झटका दिया. पहले डी कॉक को आउट किया, फिर अनमोलप्रीत सिंह को अपना शिकार बनाया. अपना पहला आईपीएल खेल रहे पंजाब पटियाला के अनमोलप्रीत ने 14 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाये.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, चाहर की गेंद पर डीकॉक आउट

मुंबई इंडियंस को 19 के स्कोर पर पहला झटका लगा. दीपक चाहर ने डी कॉक को अपना शिकार बनाया. डी कॉक ने 12 गेंद पर 3 चौकों की मदद से 17 रन बनाये. मुंबई का स्कोर तीन ओवर में एक विकेट पर 20 रन है.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

मुंबई की ओर से बोल्ट, मिलने और बुमराह की घातक गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस की ओर से बोल्ट, मिलने और बुमराह ने घातक गेंदबाजी की है. तीनों ने दो-दो विकेट चटकाये. मिलने ने 21 रन देकर दो विकेट चटकाये, तो बुमराह ने 33 रन देकर दो और बोल्ट ने 35 रन देकर दो विेकेट चटकाये.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

गायकवाड़ की तूफानी पारी, चेन्नई ने मुंबई को दिया 157 रन का लक्ष्य

चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गायकवाड़ की नाबाद 88 रनों की पारी के दम पर मुंबई के सामने जीत के लिए 157 रन का लक्ष्य रखा है. चेन्नई ने 20 ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रन बनाया. 24 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों में 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन बनाये. चेन्नई की ओर से जडेजा ने 26 और ब्रावो ने 8 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 23 रन बनाये. बाकी के सभी बल्लेबाजों ने निराश किया. चेन्नई के दो बल्लेबाज डुप्लेसिस और मोइन अली शून्य पर आउट हुए.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

गायकवाड़ का तूफानी अर्धशतक, चेन्नई का स्कोर 100 के करीब

गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स को संभालते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. वो अभी 44 गेंदों में 7 चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

गायकवाड़ ने जमाया आईपीएल फेज टू का पहला छक्का

चेन्नई को केवल 24 रन पर चार झटका लगने के बाद गायकवाड़ और जडेजा ने संभाल लिया है. गायकवाड़ ने क्रुणाल पांड्या की गेंद पर आईपीएल फेज टू का पहला छक्का जमाया. इस समय चेन्नई की टीम ने चार विकेट खोकर 12 ओवर में 66 रन बना लिया है.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

चेन्नई को चौथा झटका, धौनी 3 रन बनाकर आउट

चेन्नई को 6 ओवर के अंदर चार झटका लग चुका है. कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 5 गेंदों में 3 रन बनाकर एडम मिल्ने की गेंद पर आउट हुए. चेन्नई का स्कोर 6 ओवर में 4 विकेट पर 24 रन है.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

चेन्नई की खराब शुरुआत, टॉप तीन बल्लेबाज आउट होकर लौटे पवेलियन

चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही है. तीन ओवर में टीम को लगातार तीन झटका लगा है. डु प्लेसिस, मोइली अली के बाद रैना भी आउट होकर पवेलियन लौट गये हैं. बोल्ट ने डु प्लेसिस और रैना को अपना शिकार बनाया. रैना ने 4 रन बनाया. नये बल्लेबाज के रूप में धौनी मैदान पर उतरे हैं.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

चेन्नई की खराब शुरुआत, डु प्लेसिस के बाद अली भी आउट

चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही है. लगातार दो ओवर में टीम को दो झटका लगा. पहले ओवर में बोल्ट ने डु प्लेसिस को शून्य पर आउट किया, तो दूसरे ओवर में मिल्ने ने मोइन अली को शून्य पर आउट किया.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

बोल्ट ने पहले ही ओवर में चेन्नई को दिया बड़ा झटका, डु प्लेसिस आउट

मुंबई के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर में चेन्नई की टीम को बड़ा झटका दिया. फॉफ डु प्लेसिस को शून्य के स्कोर पर अपना शिकार बनाया. डु प्लेसिस अपना खाता भी नहीं खोल पाये. पहले ओवर में चेन्नई ने एक विकेट खोकर केवल एक रन बनाया. मोइन अली नये बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर उतरे हैं.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू, डु प्लेसिस और रुतुराज कर रहे पारी की शुरुआत

आईपीएल 2021 के दूसरे फेज के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर चेन्नई की टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतर चुकी है. फाफ डु प्लेसिस और रुतुराज गायकवाड़ की ओपनिंग जोड़ी इस समय मैदान पर जमी हुई है.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

आईपीएल में दर्शकों की एंट्री

चेन्नई और मुंबई के बीच पहले मुकाबले के साथ आईपीएल में दर्शकों की एंट्री हो गयी है. आईपीएल में सिमित दर्शकों को मैच के दौरान एंट्री की अनुमति दे दी गयी है. कोरोना संकट के बाद आईपीएल में मैच के दौरान स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री बंद कर दी गयी थी.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन)

फाफ डु प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (w/c), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जोश हेजलवुड.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन)

क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर ), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, अनमोलप्रीत सिंह, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), सौरभ तिवारी, क्रुणाल पांड्या, एडम मिल्ने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

रोहित शर्मा अनफिट, चेन्नई के खिलाफ मुकाबले से बाहर

मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में बड़ा झटका लगा है. कप्तान रोहित शर्मा अनफिट होने के कारण मुकाबले में उपलब्ध नहीं हैं. उनकी जगह किरोन पोलार्ड मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग इलेवन

मुंबई के खिलाफ आईपीएल 2021 के दूसरे फेज के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर कप्तान धोनी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

पिच रिपोर्ट

दुबई के पिच को काफी हार्ड बताया जा रहा है और दुबई का वेदर काफी गर्म है. वैसी स्थिति में यहां बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट बताया जा रहा है. पिच काफी हरा-भरा है. केविन पीटरसन के अनुसार तेज गेंदबाजों ने 2020 में इस ट्रैक पर ज्यादातर विकेट चटकाए थे. उनके अनुसार रन का पीछा करना एक अच्छा विकल्प होगा.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

चेन्नई के खिलाफ मुकाबले से पहले मलिंगा ने ट्वीट कर मुंबई को दी शुभकामनाएं

चेन्नई के खिलाफ मुकाबले से पहले श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने ट्वीट कर मुंबई इंडियंस को शुभकामनाएं दी है. मलिंगा ने मुंबई को अपना दूसरा परिवार बताया. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, आईपीएल का गत चैंपियन आज अपना अभियान फिर से शुरू करेंगे. आपका प्यारा माली हमेशा आपके साथ है और आपको चियर करता रहूंगा. उन्होंने आगे लिखा, मैं रोहित और टीम के सदस्यों, कोचिंग स्टाफ और मालिकों को एक सफल टाइटल डिफेंस के लिए शुभकामनाएं देता हूं.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

रायुडू पर भारी पड़े थे पोलार्ड, चेन्नई को ऐसे हराया था मुंबई

आईपीएल 2021 के पहले चरण के मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से हराया था. दिल्ली में 1 मई 2021 को दोनों टीमें आपस में भिड़ी थीं. जिसमें अंबाती रायुडू की तूफानी पारी के दम पर चेन्नई ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 218 रन बनाया था. रायुडू ने 27 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 72 रन बनाये थे. जवाब में पोलार्ड ने 34 गेंदों में 6 चौकों और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 87 रन बनाकर मुंबई को जीत दिला दिया.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

पिछले मुकाबले में मुंबई ने चेन्नई को हराया था

आईपीएल के पहले चरण में मुंबई और चेन्नई के बीच एक मुकाबला हो चुका था. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इसी साल 1 मई को दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हुई थी, जिसमें मुंबई ने चेन्नई को 4 विकेट से हराया था. हाई स्कोरिंग मैच में मुंबई की ओर से किरोन पोलार्ड ने धमाकेदार पारी खेली थी. पोलार्ड ने 34 गेंदों में 6 चौके और 8 छक्के लगाकर नाबाद 87 रन बनाये थे.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

प्वाइंट टेबल में मुंबई से आगे चेन्नई

प्वाइंट टेबल में धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई से अच्छी स्थिति में है. चेन्नई की टीम इस समय 7 में से मुकाबले जीतकर 10 अंक लेकर दूसरे स्थान पर मौजूद है, तो 7 में से 4 मैच जीतकर मुंबई की टीम 8 अंक लेकर चौथे स्थान पर मौजूद है.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

मुंबई के खिलाफ ब्रावो ने रिकॉर्ड 28 विकेट चटकाये

चेन्नई सुपर किंग्स के विस्फोटक बल्लेबाज और तेज गेंदबाज ड्वेन ब्रावो का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार रहा है. उन्होंने मुंबई के खिलाफ रिकॉर्ड 28 विकेट चटकाये हैं.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

मुंबई के खिलाफ सुरेश रैना ने रिकॉर्ड 820 रन बनाये

आईपीएल इतिहास में मुंबई के खिलाफ चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने रिकॉर्ड 820 रन बनाये हैं. आईपीएल 2020 में रैना अपनी टीम की ओर से नहीं खेल पाये थे. उन्होंने यूएई पहुंचकर टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अपना नाम वापस ले लिया था.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

चेन्नई की संभावित एकादश

रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस/रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, लुंगी एनगिडी, दीपक चाहर.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

मुंबई की संभावित एकादश

क्विंटन डी कॉक, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, राहुल चाहर, नाथन कूल्टर-नाइल/एडम मिल्ने/जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

चेन्नई पर मुंबई का पलड़ा भारी

आईपीएल में चेन्नई और मुंबई के बीच अब तक कुल 33 मुकाबले हुए हैं. जिसमें मुंबई की टीम ने 20 बार और चेन्नई की टीम ने 13 बार जीत दर्ज की है.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

देखें पिच रिपोर्ट

दुबई के पिच में तेज गेंदबाजों और स्पिनरों के लिए अच्छा बताया जा रहा है. यहां हाई स्कोरिंग मैच होने की संभावना नहीं है. यहां पहले पारी में औसत 172 रन बने हैं. टॉस जीतकर कोई भी टीमें यहां पहले गेंदबाजी करना चाहेगी. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां पहले गेंदबाजी करने वाली टीम अधिक बार जीत दर्ज की है. दुबई में हुए 26 मुकाबलों में यहां 16 बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है.

11:28 PM. 19 Sept 21 11:28 PM. 19 Sept

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

चेन्नई और मुंबई के बीच भिड़ंत से पहले दुबई का मौसम साफ और शुष्क बताया जा रहा है. तापमान अधिक होने से खिलाड़ियों को काफी दिक्कत हो सकती है.

5:42 PM. 19 Sept 21 5:42 PM. 19 Sept

चेन्नई और मुंबई के बीच रोमांचक मुकाबले से आईपीएल 2021 के दूसरे फेज की शुरुआत

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले के साथ आईपीएल के दूसरे फेज की शुरुआत आज हो जाएगी. भारत में पहले चरण में 29 मुकाबले खेले गये थे. जिसमें दिल्ली और चेन्नई की टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा. भारत में कोरोना के बढ़‍ते मामलों के कारण दूसरे चरण के मुकाबले यूएई में कराये जा रहे हैं.

मुख्य बातें

CSK Vs MI IPL 2021: आईपीएल 2021 के दूसरे फेज के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है. चेन्नई के लक्ष्य 157 रन के जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में केवल 136 रन ही बना पायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >