होने वाले हैं ताबड़तोड़ क्रिकेट मैच, इंडियन टीम के शौकीन हैं तो तारीख नोट कर लीजिए

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शीर्ष तीन में शुमार भारतीय टीम एक ही महीने में दो महाद्वीपों का चक्कर लगाने वाली है. क्रिकेट के शौकीन लोग अपनी पसंदीदा टीम के शेड्यूल को लेकर हमेशा उत्सुक रहते हैं. इसलिए भारतीय क्रिकेट के आगामी मैचों की तारीख के लिए हम आपके लिए पूरी डिटेल लाए हैं.

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच दीपावली के बाद 1-4 नवंबर तक खेलेगी. इसके बाद भारत का द. अफ्रीका दौरा शुरू होगा. इस टीम की कमान सूर्य कुमार यादव के हाथ में रहेगी. भारत का ये दौरा अगले महीने शुक्रवार 8 नवंबर से शुरू होगा.  भारतीय टीम इस दौरे पर चार टी20 मैच खेलेगी. इस भारतीय टीम में युवा सनसनी तेज गेदबाज मयंक यादव को चोट के कारण जगह नहीं मिली है. शिवम दुबे भी चोट के कारण सीरीज से बाहर रहेंगे. 

भारतीय टीम का मैच शेड्यूल:

टी20 मैच     स्थान                                  तारीख

पहला    –   किंग्समीड, डरबन                      08 नवंबर     

दूसरा    –   सेंट जॉर्ज पार्क, गेकेरबगहा           10 नवंबर

तीसरा   –   सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन             13 नवंबर 

चौथा     –   द वांडरर्स स्टेडियम, जोहांसबर्ग      15 नवंबर

*सभी मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होंगे.

द. अफ्रीका दौरे के लिए पूरी तरह युवाओं से सजी भारतीय स्क्वाड:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, विजयकुमार वैशाक, आवेश खान, यश दयाल.

भारत ए का ऑस्ट्रेलिया दौरा

बीसीसीआई अपने बेंच के सभी खिलाड़ियों की क्षमता को परखना चाहती है. टीम मैनेजमेंट ने इसी दरम्यान भारत ए टीम का दौरा भी तय कर दिया है. भारत ए टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है. इंडिया ए टीम ऑस्ट्रेलिया ए से भिड़ेगी. इस भिड़ंत की तारीख भी मुकर्रर कर दी गई है. टेस्ट मैच भारत की अल सुबह 5 बजे ही शुरू हो जाएगा. 

भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए   स्थान- मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड   तारीख- 7-10 नवंबर  समय- सुबह 5 बजे

इस ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम की कमान युवा ऋतुराज गायकवाड़ को दी गई है. अनुशासनहीनता के कारण बाहर किए गए स्टाइलिश विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की भी वापसी हुई है. भारत की इस यंग गन में तनुष कोटियां और मानव सुथार जैसे युवा गेंदबाज भी शामिल किए गए हैं. भारत की ए टीम इस मैच के बाद भारत की सीनियर टीम के साथ भी एक अभ्यास मैच खेलेगी.

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए टीम: 

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उपकप्तान), साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, देवदत्त पडिक्कल, रिकी भुई, बाबा इंद्रजीत, ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), खलील अहमद, यश दयाल, नवदीप सैनी,  मुकेश कुमार, मानव सुथार, तनुष कोटियान.

भारतीय सीनियर टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा

स्टार क्रिकेटरों से सजी भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम कमर कस रही है. फिलहाल भारत के लिए घर में चुनौती काफी कड़ी है. उसको न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में पहले दो मैचों में हार मिल चुकी है. भारत 12 साल बाद अपने घर में कोई सीरीज हारा है. 36 साल बाद न्यूजीलैंड भारत में कोई मैच जीता है. न्यूजीलैंड पहली बार कोई सीरीज भी जीता है. ऐसी परिस्थिति से गुजरते हुए भारत ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा. 

भारत पिछली दो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तहलका मचा चुका है. 2018 की सीरीज में स्मिथ और वार्नर के बिना उतरी कंगारू टीम के खिलाफ भारत ने 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की थी. लेकिन 2021 की सीरीज में भारतीय टीम ने कमाल ही कर दिया था. पहले मैच के बाद कप्तान कोहली भारत वापस लौट चुके थे. पहले मैच में भारत को करारी हार मिली थी. उसी मैच में भारतीय टीम आज तक के अपने सबसे न्यूनतम स्कोर 36 पर आउट हुई थी. दूसरे मैच से कप्तान बनाए गए अजिंक्य रहाणे ने अपनी शांत चित्त प्रवृत्ति से टीम को लीड किया और पहली पारी मे शतक लगाकर टीम के लिए जीत का आधार तैयार किया. भारत ने वह मैच 8 विकेट से जीता. तीसरा मैच ड्रॉ रहा था. 

चौथा मैच और गाबा का घमंड:

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी अपनी स्लेजिंग के लिए काफी मशहूर रहे हैं. इस सीरीज में दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच काफी बैंटर चला. सबसे यादगार चिट चैट ऋषभ पंत की टिम पेन के साथ हुई. टिम पेन ने ऋषभ को बेबी सिटर बनने तक का ऑफर दे डाला. यह तो मजाक की बात थी, लेकिन असल खेल गेंद और बल्ले के साथ-साथ दिमाग में भी चल रहा था. ऑस्ट्रेलियन गेंदबाज मैच को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा चुके थे. शॉर्ट पिच गेंदों के साथ शरीर पर भी गेदों को डालना शुरू कर दिया था. चेतेश्वर पुजारा ने अपने शरीर पर 11 गेंदें झेली थीं. हर्षा भोगले के शब्दों में उनका शरीर नीला पड़ गया था. एक गेंद ने तो उनके अंगूठे से खून ही निकाल दिया. अंत में ऋषभ की साहसिक पारी ने भारत को जीत दिला दी. इस बार की सीरीज में चेतेश्वर और रहाणे दोनों ही नहीं होंगे. लेकिन रोमांच भरपूर रहेगा.  

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के मैचों का शेड्यूल:

पहला  टेस्ट-   22- 26  नवंबर  2024    पर्थ                        सुबह 7.50 बजे

दूसरा  टेस्ट-   06- 10  दिसंबर 2024    एडिलेड                सुबह 9.30 बजे

तीसरा टेस्ट-   14- 18  दिसंबर 2024    ब्रिसबेन                सुबह 5.50 बजे 

चौथा   टेस्ट-   26- 30  दिसंबर 2024    मेलबर्न                  सुबह 5.00 बजे

पांचवां टेस्ट-   03- 07  जनवरी 2025    सिडनी                  सुबह 5.00 बजे

ऑस्ट्रेलिया दौरे के भारतीय टीम की स्क्वाड:

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी.

रिजर्व खिलाड़ी: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी और खलील अहमद.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >