India vs West Indies: भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में 44 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से कब्जा

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गये दूसरे वनडे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 44 रन से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया. भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 138 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन मेहमान टीम केवल 193 रन पर ढेर हो गयी.

Live Updates
3:12 AM. 10 Feb 22 9:42 PM. 9 Feb

भारत की जीत के हीरो रहे प्रसिद्ध कृष्णा, चटकाये 4 विकेट

टीम इंडिया की धमाकेदार जीत के हीरो रहे प्रसिद्ध कष्णा. उन्होंने 9 ओवर में केवल 12 रन देकर 4 खिलाड़ियों को आउट किया. उन्होंने 3 मेडन भी दिये. इसके साथ ही भारत की ओर से दो विकेट शार्दुल ठाकुर ने लिये. जबकि मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर और दीपक हुड्डा ने एक-एक विकेट चटकाये.

3:12 AM. 10 Feb 22 9:42 PM. 9 Feb

भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में 44 रन से हराया

भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में 44 रन से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा भी कर लिया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 237 रन का स्कोर खड़ा किया. फिर वेस्टइंडीज की टीम को 46 ओवर में ही 193 रन पर ढेर कर दिया. वेस्टइंडीज की ओर से शाई होप 27 रन, ब्रोक्स ने 44, हुसैन ने 34 और स्मिथ नेे 24 रन बनाये.

3:12 AM. 10 Feb 22 9:42 PM. 9 Feb

वेस्टइंडीज को 9वां झटका, ओडियन स्मिथ 24 रन बनाकर आउट

वेस्टइंडीज को 45 वें ओवर की आखिरी गेंद पर 9वां झटका लगा. ओडियन स्मिथ 24 रन बनाकर वाशिंगटन सुंदर के शिकार हुए. स्मिथ ने 20 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो छक्का और एक चौका जमाया.

3:12 AM. 10 Feb 22 9:42 PM. 9 Feb

वेस्टइंडीज को 8वां झटका, अकील हुसैन 34 रन बनाकर आउट

वेस्टइंडीज को 40वें ओवर में 8वां झटका लगा. शार्दुल ठाकुर ने जमे हुए खिलाड़ी अकील हुसैन को 34 रन पर अपना दूसरा शिकार बनाया. हुसैन 52 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 चौके जमाये.

3:12 AM. 10 Feb 22 9:42 PM. 9 Feb

वेस्टइंडीज को 7वां झटका, फैबियन एलेन 13 रन बनाकर आउट

वेस्टइंडीज की टीम को 39वें ओवर की आखिरी गेंद 7वां झटका, फैबियन एलेन 13 रन बनाकर आउट

3:12 AM. 10 Feb 22 9:42 PM. 9 Feb

35 ओवर की समाप्ति पर वेस्टइंडीज का स्कोर 6 विकेट पर 135 रन

35 ओवर की समाप्ति पर वेस्टइंडीज का स्कोर 6 विकेट पर 135 रन है. इस समय फैबियन एलेन और अकील हुसैन क्रीज पर जमे हुए हैं.

मुख्य बातें

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गये दूसरे वनडे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 44 रन से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया. भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 138 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन मेहमान टीम केवल 193 रन पर ढेर हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >