India Vs Sri Lanka : दीपक चाहर की विस्फोटक पारी, भारत ने श्रीलंका को 3 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से कब्जा

IND vs SL 2nd ODI : दीपक चाहर की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने श्रीलंका को दूसरे वनडे में 3 विकेट से रौंदकर तीन मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया. चाहर ने 69 रन बनाकर नाबाद लौटै. श्रीलंका ने भारत को 276 रन का लक्ष्य दिया था. मैच से जुड़े हर अपडेट आप Prabhatkhabar पर देखें.

Live Updates
5:05 AM. 21 Jul 21 11:35 PM. 20 Jul

8वें विकेट के लिए चाहर और भुवी के बीच 83 रनों की साझेदारी

8वें विकेट के लिए दीपक चाहर और भुवी के बीच 83 रनों की नाबाद साझेदारी बनी. जिसमें चाहर ने 82 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 69 और भुवी ने 28 गेंदों में 2 चौकों की मदद से नाबाद 19 रन बनाये. चाहर ने गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए 8 ओवर में 53 रन देकर दो विकेट चटकाये.

5:05 AM. 21 Jul 21 11:35 PM. 20 Jul

दीपक चाहर की विस्फोटक पारी, भारत ने श्रीलंका को 3 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से कब्जा

दीपक चाहर की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने श्रीलंका को दूसरे वनडे में 3 विकेट से रौंदकर तीन मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया. चाहर ने 69 रन बनाकर नाबाद लौटै. दीपक चाहर और भुवी के 19 रनों की नाबाद पारी के दम पर भारत ने श्रीलंका के लक्ष्य को 7 विकेट खोकर 49 ओवर और एक गेंद पर पूरा हासिल कर लिया.

5:05 AM. 21 Jul 21 11:35 PM. 20 Jul

दीपक चाहर ने जमाया अर्धशतक, मैच रोमांचक मोड़ पर

दीपक चाहर ने 64 गेंदों में 4 चौके और एक छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है.

5:05 AM. 21 Jul 21 11:35 PM. 20 Jul

टीम इंडिया मुश्किल में, 7 बल्लेबाज आउट होकर लौटे पवेलियन

श्रीलंका के 276 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने अपना 7वां विकेट खो दिया है. क्रुणाल पांड्या 54 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 35 रन बनाकर हसरंगा के शिकार हुए. भारत का स्कोर इस समय 7 विकेट पर 194 रन है और जीत के लिए अब भी 88 रन चाहिए.

5:05 AM. 21 Jul 21 11:35 PM. 20 Jul

भारत को जीत के लिए चाहिए 92 रन

भारत इस समय जीत के लिए संघर्ष कर रहा है. 32 ओवर में भारत ने 6 विकेट खोकर 184 रन बना लिया है. इस समय क्रुणाल पांड्या और दीपक चाहर बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारत के सामने 276 रन का लक्ष्य है.

5:05 AM. 21 Jul 21 11:35 PM. 20 Jul

भारत को 6ठा झटका, सूर्यकुमार यादव अर्धशतक बनाकर आउट

भारत को 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर 6ठा झटका लगा. सूर्यकुमार यादव अर्धशतक बनाकर संदाकन की गेंद पर पगबाधा आउट हुए. सूर्यकुमार ने 44 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 53 रन बनाये. भारत का स्कोर 27 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन है.

मुख्य बातें

IND vs SL 2nd ODI : दीपक चाहर की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने श्रीलंका को दूसरे वनडे में 3 विकेट से रौंदकर तीन मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया. चाहर ने 69 रन बनाकर नाबाद लौटै. श्रीलंका ने भारत को 276 रन का लक्ष्य दिया था. मैच से जुड़े हर अपडेट आप Prabhatkhabar पर देखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >