श्रीलंका के खिलाफ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI, जाने कैसे देखें पहले वनडे का रोमांच

India Vs Sri Lanka LIVE Score, IND vs SL 1st ODI live streaming : शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम इंडिया आज (18 जुलाई) को तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में दासुन शनाका की श्रीलंका से भिड़ेगी. मैच से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ

Live Updates
7:39 PM. 18 Jul 21 2:09 PM. 18 Jul

मैदान पर उतरते ही धवन बनाएंगे ये रिकॉर्ड

धवन रविवार को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस के लिए पहुंचेते ही अनुभवी बल्लेबाज वनडे कप्तानी में पदार्पण करने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे. 35 वर्षीय 50 ओवर के प्रारूप में एशियाई दिग्गजों का नेतृत्व करने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय कप्तान बन जाएंगे.

India vs England: रोहित शर्मा बने कमेंटेटर, मैच से पहले सोशल मीडिया पर हिटमैन का पोस्ट हुआ वायरल

6:22 PM. 18 Jul 21 12:52 PM. 18 Jul

धवन के पास 6 हजार रन पूरा करने का मौका 

धवन अगर पहले वनडे में 23 रन बना लेते हैं तो उनके इस फॉर्मेट में 6000 रन पूरे हो जाएंगे. ऐसे में धवन सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय और दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे.

6:22 PM. 18 Jul 21 12:52 PM. 18 Jul

इस टीम के साथ उतर सकता है भारत 

पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11 : शिखर धवन (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, संजू सैमसन, दीपक चाहर, नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल.

6:22 PM. 18 Jul 21 12:52 PM. 18 Jul

कैसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत बनाम श्रीलंका पहले वनडे का सीधा प्रसारण सोनी टेन 1, सोनी टेन 3, सोनी सिक्स और सोनी टेन 4 पर होगा. भारत बनाम श्रीलंका पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv ऐप पर देखा जा सकता है.

6:22 PM. 18 Jul 21 12:52 PM. 18 Jul

टीम इंडिया के ये हो सकते हैं विकेटकीपर 

विकेटकीपर के लिए भी इशान किशन और संजू सैमसन दावेदार हैं. स्वाभाविक है कि ऐसे में टीम प्रबंधन को अगले 11 दिन तक इस तरह के कई सवालों के जवाब ढूंढ़ने होंगे.

मैदान पर उतरते ही धवन बना देंगे ये स्पेशल रिकॉर्ड, गंगुली को पीछे छोड़ हासिल कर सकते हैं ये मुकाम

1:30 PM. 18 Jul 21 8:00 AM. 18 Jul

कब शुरू होगा मैच 

भारत बनाम श्रीलंका पहला वनडे रविवार (18 जुलाई) को दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा. टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे होगा.

मुख्य बातें

India Vs Sri Lanka LIVE Score, IND vs SL 1st ODI live streaming : शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम इंडिया आज (18 जुलाई) को तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में दासुन शनाका की श्रीलंका से भिड़ेगी. मैच से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >