Cape Town: India’s batsman Mayank Agarwal, left, in action during the third test match between South Africa and India in Cape Town, South Africa, Tuesday, Jan. 11, 2022. AP/PTI(AP01_11_2022_000077B)
Copied link
India vs South Africa 3rd Test, Day 2 भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच इस समय केपटाउन में खेला जा रहा है. दूसरे दिन भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 210 रन पर आउट कर दिया. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.
3:16 AM. 13 Jan 223:16 AM. 13 Jan
भारत की दूसरी पारी में खराब शुरुआत
दक्षिण अफ्रीका पर पहली पारी में 13 रन की बढ़त बनाने के बाद भारत ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन बुधवार को दूसरी पारी के दो विकेट जल्दी गंवा दिये. भारत के पहली पारी के 223 रन के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 210 रन पर आउट हो गई थी. भारत के लिये जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिये. भारत की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही और केएल राहुल तथा मयंक अग्रवाल एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर कप्तान विराट कोहली 14 और चेतेश्वर पुजारा नौ रन बनाकर खेल रहे थे.
3:16 AM. 13 Jan 223:16 AM. 13 Jan
भारत की खराब शुरुआत, मयंक-राहुल आउट
दूसरी पारी में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही है. दोनों सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और मयंक अग्रवाल एक बार फिर असफल साबित हुए. केएल राहुल ने 22 गेंदों में दो चौकों की मदद से 10 रन बनाकर जेनसन के शिकार हुए. जबकि मयंक अग्रवाल 15 गेंदों में एक चौके की मदद से 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे. मयंक को रबाड़ा ने आउट किया.
3:16 AM. 13 Jan 223:16 AM. 13 Jan
बुमराह का ‘पंच’, दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 210 पर ढेर
जसप्रीत बुमराह के पांच विकेट के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 210 रन पर ऑल आउट कर दिया. बुमराह ने 23.3 ओवर में 42 रन देकर 5 विकेट चटकाये. बुमराह ने एनगिडी को अपना पांचवां शिकार बनाया. पहली पारी में भारत को 13 रन की बढ़त मिली है. बुमराह के अलावा उमेश यादव और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिये. जबकि शार्दुल ठाकुर ने एक विकेट चटकाये.
3:16 AM. 13 Jan 223:16 AM. 13 Jan
ठाकुर ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 9वां झटका, रबाड़ा आउट
शार्दुल ठाकुर ने दक्षिण अफ्रीका को 9वां झटका दिया. ठाकुर ने रबाड़ा को अपना शिकार बनाया. रबाड़ा 25 गेंदों में 1 चौके की मदद से 15 रन बनाये. दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 200 हो चुका है, लेकिन भारत से अब भी 23 रन पीछे है.
3:16 AM. 13 Jan 223:16 AM. 13 Jan
बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका को दिया बड़ा झटका, पीटरसन अर्धशतक बनाकर आउट
बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 8वां झटका दिया. उन्होंने अर्धशतक बनाकर चट्टान की तरह क्रीज पर जमे पीटरसन को अपना चौथा शिकार बनाया. पीटरसन 166 गेंदों का सामना किया, जिसमें 9 चौकों की मदद से 72 रन बनाये.
3:16 AM. 13 Jan 223:16 AM. 13 Jan
बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 7वां झटका, जेनसन आउट
जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका को 7वां झटका दिया. उन्होंने जेनसन को 7 के स्कोर पर आउट किया. बुमहरा अबतक 3 विकेट ले चुके हैं.
3:16 AM. 13 Jan 223:16 AM. 13 Jan
शमी की घातक गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका को दिया लगातार दो झटका
मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को एक ही ओवर में लगातार दो झटका दिया. पहले बावुमा को कोहली के हाथों 28 के स्कोर पर आउट किया, फिर वेरेने को पंत के हाथों कैच कराया. वेरेने अपना खाता भी नहीं खोल पाये. बावुमा ने 52 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 चौके लगाये.
3:16 AM. 13 Jan 223:16 AM. 13 Jan
कीगन पीटरसन ने जमाया अर्धशतक
कीगन पीटरसन इस समय शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने 8 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक जमाया. इस समय में पीटरसन 56 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
3:16 AM. 13 Jan 223:16 AM. 13 Jan
दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका, डुसेन आउट
दक्षिण अफ्रीका को लंच के बाद चौथा झटका लगा. तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भारत को चौथी सफलता दिलाया. उमेश यादव ने डुसेन को अपना दूसरा शिकार बनाया. डुसेन ने 54 गेंदों में 21 रन बनाया.
3:16 AM. 13 Jan 223:16 AM. 13 Jan
दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट पर 100 रन
केपटाउन, 12 जनवरी (भाषा) दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक तीन विकेट 100 रन पर गंवा दिये. लंच के समय कीगन पीटरसन 40 और रासी वान डेर डुसेन 17 रन बनाकर खेल रहे थे. दक्षिण अफ्रीका अभी भी भारत के पहली पारी के स्कोर 223 रन से 123 रन पीछे है.
3:16 AM. 13 Jan 223:16 AM. 13 Jan
फिर क्रीज पर जमे डुसेन और पीटरसन
भारत के लिए एक बार फिर से डुसेन और पीटरसन की जोड़ी मुसीबत बनती जा रही है. दोनों क्रीज पर जम चुके हैं और तेजी से दक्षिण अफ्रीका के लिए रन बना रहे हैं. दूसरे टेस्ट में भी दोनों की जोड़ी भारत के लिए मुसीबत साबित हुई थी.
3:16 AM. 13 Jan 223:16 AM. 13 Jan
दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका, केशव महाराज आउट
दक्षिण अफ्रीका को दूसरे दिन पहले सत्र में तीसरा झटका लगा. तेज गेंदबाज उमेश यादव ने नाइटवाच मैन के रूप में क्रीज पर उतरे केशव महाराज को अपना शिकार बनाया. महाराज ने 45 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 25 रन बनाये. इस समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 45 रन है.
3:16 AM. 13 Jan 223:16 AM. 13 Jan
बुमराह ने चटकाये अबतक दो विकेट
दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में अबतक दो झटका लगा है और दोनों की विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिये हैं. बुमराह ने एक विकेट खेल के पहले ही दिन लिया, जबकि दूसरा दूसरे दिन के पहले सत्र में.
8:14 PM. 12 Jan 228:14 PM. 12 Jan
केशव महाराज और कीगन पीटरसन क्रीज पर जमे
पहले सेशन के खेल में दक्षिण अफ्रीका को मार्कराम के रूप में एक बड़ा झटका जरूर लगा है, लेकिन नाइट वॉचमैन केशव महाराज और नये बल्लेबाज कीगन पीटरसन क्रीज जम गये हैं महाराज 18 रन और पीटरसन 4 रन बनाकर खेल रहे हैं.
8:14 PM. 12 Jan 228:14 PM. 12 Jan
बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका को दिया दूसरा झटका
जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका दिया है. एडेन मार्कराम को 8 रन के निजी स्कोर पर आउट किया है.
8:14 PM. 12 Jan 228:14 PM. 12 Jan
दूसरे दिन का खेल शुरू
तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है. कप्तान डीन एल्गर पहले ही दिन 3 रन बनाकर आउट हो गये हैं. क्रीज पर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडन मर्कराम और केशव महाराज मौजूद हैं. केशव महाराज 6 रन और मार्कराम 8 रन बनाकर खेल रहे हैं.
8:14 PM. 12 Jan 228:14 PM. 12 Jan
विराट कोहली और पुजारा ने बचायी टीम की इज्जत
कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने कुछ लंबी पारी खेलकर टीम इंडिया की इज्जत बचायी है. कोहली ने जहां 201 गेंद का सामना कर 79 रनों की समझदारी भरी पारी खेली. वहीं चेतेश्वर पुजारा ने 77 गेंद पर 43 रन बनाए. इसके बाद केवल ऋषभ पंत ने ही 20 का आंकड़ा पार किया.
8:14 PM. 12 Jan 228:14 PM. 12 Jan
पहले दिन गिरे 11 विकेट
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन कुल 11 विकेट गिरे. भारत की ओर से 10 बल्लेबाज आउट हुए तो दक्षिण अफ्रीका ने भी सलामी बल्लेबाज कप्तान डीन एल्गर का विकेट खो दिया है. आज दूसरे दिन भी ज्यादा विकेट उखड़ने की संभावना है.
6:50 PM. 12 Jan 226:50 PM. 12 Jan
जसप्रीत बुमराह पर निगाहें
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टेस्ट में आज दूसरे दिन भारतीय गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका को सस्ते में समेटने का प्रयास करेंगे. पहले सेशन में ही सफलता की कोशिश होगी, जिससे दक्षिण अफ्रीका को 200 से कम स्कोर पर ही रोका जा सके. जसप्रीम बुमराह की अगुवाई में टीम इंडिया के गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है.
मुख्य बातें
India vs South Africa 3rd Test, Day 2 भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच इस समय केपटाउन में खेला जा रहा है. दूसरे दिन भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 210 रन पर आउट कर दिया. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.