World Cup 2023: चारों तरफ कोहली-कोहली की गूंज, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ते ही झूम उठे फैंस, देखें वीडियो

1 / 1
World Cup 2023: चारों तरफ कोहली-कोहली की गूंज, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ते ही झूम उठे फैंस, देखें वीडियो
फुल स्क्रीन में देखें

Mumbai: India’s Virat Kohli celebrates his 50th century, breaking Sachin Tendulkar’s most ODI hundreds record, during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 semi-final match between India and New Zealand, at the Wankhede Stadium, in Mumbai, Wednesday, Nov. 15, 2023. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI11_15_2023_000409B)

World Cup 2023: स्टेडियम के अंदर फैंस जितने जोश से विराट कोहली को चीयर करते नजर आये उससे कहीं ज्यादा जोश स्टेडियम से बाहर भी नजर आया.

India vs New Zealand : मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में  कोहली कमाल कर रहे थे, और पूरा स्टेडियम खुशी से झूम रहा था. पहले हाफ सेंचुरी फिर शतकीय पारी… हर तरफ कोई नजर आ रहा था तो बस कोहली और सिर्फ कोहली…

स्टेडियम के अंदर फैंस जितने जोश से विराट कोहली को चीयर करते नजर आये  उससे कहीं ज्यादा जोश स्टेडियम से बाहर भी नजर आया.

कोहली की बल्लेबाजी की सबसे खास बात रही कि इस मैच में कोहली ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

वानखेड़े स्टेडियम में खेलते हुए विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 50 एकदिवसीय शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए.

विराट कोहली की शानदार पारी की तारीफ करने में क्रिकेट के भगवान भी खुद को पीछे नहीं रख सके. सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया ने ट्वीट कर कहा कि पहली बार जब मैं आपसे भारतीय ड्रेसिंग रूम में मिला था, तो अन्य साथियों ने मेरे पैर छूने के लिए आपका मजाक उड़ाया था.  मैं उस दिन अपनी हंसी नहीं रोक सका. लेकिन जल्द ही, आपने अपने जुनून और कौशल से मेरे दिल को छू लिया.

सचिन ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि वह युवा लड़का ‘विराट’ खिलाड़ी बन गया है.  मुझे इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती कि एक भारतीय ने मेरा रिकॉर्ड तोड़ा. और इसे सबसे बड़े मंच पर विश्व कप सेमीफाइनल में  और अपने घर पर करने के लिए सोने पर सुहागा है.

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में चार विकेट पर 397 रन बनाए.

भारत की तरफ से विराट कोहली ने 113 और श्रेयस अय्यर ने 105 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी ने तीन विकेट लिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >