India Vs New Zealand: दूसरे टेस्ट पर भारत की पकड़ मजबूत, न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

India Vs New Zealand: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में दूसरा टेस्‍ट खेला जा रहा है. तीसरे दिन की खेल समाप्ति पर न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर 140 रन बना लिया है और मैच बचाने की कोशिश में लगा है. जबकि टीम इंडिया को जीत के लिए केवल पांच विकेट चाहिए.

Live Updates
11:02 PM. 5 Dec 21 5:32 PM. 5 Dec

दूसरे टेस्ट पर भारत की पकड़ मजबूत, न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

दूसरे टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत हो गयी है. भारत को जीत के लिए केवल 5 विकेट चाहिए, तो मेहमान टीम को मैच जीतने के लिए 400 रन चाहिए. तीसरे दिन की खेल समाप्ति पर न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 140 रन है. भारत की ओर से आर अश्विन ने तीन, अक्षर पटेल ने एक और कीवी टीम के एक बल्लेबाज रन आउट हुए. क्रीज पर इस समय हेनरी निकोल्स 36 और रचिन रविंद्र 2 रन बनाकर जमे हुए हैं. न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिशेल ने शानदार 60 रन बनाये. भारत ने तीसरे दिन अपनी पारी 7 विकेट पर 276 रन पर घोषित कर दिया.

11:02 PM. 5 Dec 21 5:32 PM. 5 Dec

न्यूजीलैंड अब भी 400 रन पीछे

न्यूजीलैंड भारतीय पारी से अब भी 400 रन पीछे है. अगर मेहमान टीम 400 रन बना लेती है. मैच जीत जाएगी. लेकिन मैच पर पूरी तरह से टीम इंडिया के कब्जा कर लिया है. भारतीय गेंदबाजों ने 5 विकेट लेकर कीवी टीम को बैकफुट पर भेज दिया है.

11:02 PM. 5 Dec 21 5:32 PM. 5 Dec

भारत जीत से केवल 5 विकेट दूर, टॉम ब्लंडेल रन आउट

टीम इंडिया ऐतिहासिक जीत से केवल पांच विकेट दूर है. टॉम ब्लंडेल को श्रीकर भारत और विकेट कीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने रन आउट किया. ब्लंडेल अपना खाता भी नहीं खोल पाये. इस समय न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 134 रन है.

10:22 PM. 5 Dec 21 4:52 PM. 5 Dec

अक्षर पटेल ने न्यूजीलैंड को दिया चौथा झटका

न्यूजीलैंड का चौथा और सेट बल्लेबाज आउट हो गया हैं. डेरिल मिशेन ने अर्धशतक जड़ा, लेकिन 60 रन के निजी स्कोर पर अक्षर पटेल ने उन्हें आउट कर दिया.

10:22 PM. 5 Dec 21 4:52 PM. 5 Dec

डेरिल मिशेल ने जड़ा अर्धशतक 

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिशेल ने अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने 84 गेंद पर 54 रन बना लिए हैं. उनके साथ क्रीज पर हेलरी निकोलस मौजूद हैं. न्यूजीलैंड को भारत ने जीत के लिए तीसरे दिन 540 रन का लक्ष्य दिया है.

10:22 PM. 5 Dec 21 4:52 PM. 5 Dec

अश्विन का जादू, न्यूजीलैंड को तीसरा झटका

दूसरी पारी में 55 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा है. न्यूजीलैंड को तीनों झटके आर अश्विन ने ही दिये हैं. तीसरे बल्लेबाज के रूप में रोस टेलर आउट हुए हैं.

मुख्य बातें

India Vs New Zealand: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में दूसरा टेस्‍ट खेला जा रहा है. तीसरे दिन की खेल समाप्ति पर न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर 140 रन बना लिया है और मैच बचाने की कोशिश में लगा है. जबकि टीम इंडिया को जीत के लिए केवल पांच विकेट चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >