Ind vs Ire, 2nd T20: ऐसी हो सकती है भारत-आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन, देखें वेदर और पिच रिपोर्ट

Ireland vs India, 2nd T20I भारत और आयरलैंड के बीच डबलनि में आज दूसरा और आखिरी टी20 मुकाबला खेला जाना है. पहला मुकाबला जीतकर टीम इंडिया दो मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है. भारतीय टीम आज के मुकाबले को जीतकर क्लीन स्वीप करना चाहेगी.

12:05 AM. 29 Jun 22 12:05 AM. 29 Jun

भुवनेश्वर कुमार तोड़ सकते हैं बुमराह का रिकॉर्ड

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास आयरलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ने का बड़ा मौका है. अगर भुवी तीन विकेट लेने में कामयाब होते हैं, तो टी20 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बन जायेंगे. भुवी अबतक टी20 में 65 विकेट लिये हैं, जबकि बुमराह के नाम 67 विकेट हैं. टॉप पर युजवेंद्र चहल ने 75 विकेट चटकाये हैं.

12:05 AM. 29 Jun 22 12:05 AM. 29 Jun

हार्दिक पांड्या रच सकते हैं इतिहास

आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच को अगर टीम इंडिया जीत लेती है, तो यह कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए बड़ी उपलब्धि होगी. हार्दिक पांड्या पहली बार टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं. अगर दूसरे मैच में टीम इंडिया की जीत होती है, तो डेब्यू कप्तानी में सीरीज जीतने वाले कप्तान बन जाएंगे हार्दिक पांड्या.

12:05 AM. 29 Jun 22 12:05 AM. 29 Jun

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रुतुराज गायकवाड़/संजू सैमसन, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक, हर्षल पटेल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई.

12:05 AM. 29 Jun 22 12:05 AM. 29 Jun

आयरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), गैरेथ डेलानी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, एंडी मैकब्राइन, क्रेग यंग, जोशुआ लिटिल, कॉनर ओल्फर्ट, कर्टिस कैंपर, बैरी मैकार्थी, स्टीफन डोहेनी.

12:05 AM. 29 Jun 22 12:05 AM. 29 Jun

टेक्टर को रोकना टीम इंडिया के लिए बड़ी चुनौती

भारतीय टीम जब मैदान पर उतरेगी तो उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती टेक्टर के बल्ले पर अंकुश लगाना होगा. टेक्टर ने पिछले मुकाबले में 33 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 64 रन की पारी खेली थी. टेक्टर ने अकेले दम पर आयरलैंड के स्कोर को 108 तक पहुंचाया था.

12:05 AM. 29 Jun 22 12:05 AM. 29 Jun

डबलिन का मौसम कैसा रहेगा, क्या बारिश के कारण मैच होगा रद्द

बारिश के कारण पहला मैच 12-12 ओवर का कर दिया गया था. दूसरे मुकाबले में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है जिसका असर इस मैच पर भी पड़ सकता है. बारिश की वजह से पहला मैच ढाई घंटे देर से शुरू हुई थी. दूसरे मैच में भी बारिश होने की पूरी संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को डबलिन में 57 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है, जबकि 69 प्रतिशत बारिश होने की संभावना जतायी गयी है.

9:02 PM. 28 Jun 22 9:02 PM. 28 Jun

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा मुकाबला आज

भारत और आयरलैंड के बीच आज दूसरा टी20 मैच डबलिन में खेला जाएगा. भारतीय टीम पहले मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है.

मुख्य बातें

Ireland vs India, 2nd T20I भारत और आयरलैंड के बीच डबलनि में आज दूसरा और आखिरी टी20 मुकाबला खेला जाना है. पहला मुकाबला जीतकर टीम इंडिया दो मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है. भारतीय टीम आज के मुकाबले को जीतकर क्लीन स्वीप करना चाहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >