India vs England Highlight: भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया, जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट चटकाये

India vs England ODI Highlight: रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने आज पहले वनडे इंटरनेशनल में इंग्लैंड को 10 विकेट से हरा दिया है. कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जसप्रीत बुमराह के अब के सर्वश्रेष्ठ छह विकेट की मदद से तेज गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 110 रनों पर समेट दिया. चार बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए. बुमराह का साथ मोहम्मद शमी ने दिया. शमी ने तीन विकेट चटकाये और वनडे में अपना 150वां विकेट भी पूरा किया. एक विकेट प्रसिद्ध कृष्ण को मिला. भारत ने रोहित शर्मा के अर्धशतक की मदद से इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया. शिखर धवन ने विजयी चौका लगाया.

Live Updates
3:04 AM. 13 Jul 22 9:34 PM. 12 Jul

भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया

जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. बुमराह ने छह, मोहम्मद शमी ने तीन और प्रसिद्ध कृष्ण ने एक विकेट चटकाये. 111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया.

3:04 AM. 13 Jul 22 9:34 PM. 12 Jul

रोहित शर्मा और शिखर धवन क्रीज पर

टीम इंडिया के दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन क्रीज पर मौजूद हैं. भारत ने सात ओवर की समाप्ति पर बिना किसी नुकसान के 37 रन बना लिये हैं. धवन आज अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. काफी समय बाद टीम में उनकी वापसी हुई है. ओवर में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी धवन के ही नाम है.

3:04 AM. 13 Jul 22 9:34 PM. 12 Jul

भारत ने इंग्लैंड को 110 रन पर समेटा

भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम को 110 रन आउट कर दिया. यह भारत के खिलाफ इंग्लैंड का सबसे छोटा स्कोर है. जसप्रीत बुमराह ने छह विकेट चटकाये. मोहम्मद शमी को तीन सफलता मिली. प्रसिद्ध कृष्ण ने एक विकेट अपने नाम किया. बुमराह का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इंग्लैंड के सात बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाये. उनमें से चार तो शून्य पर आउट हुए.

3:04 AM. 13 Jul 22 9:34 PM. 12 Jul

इंग्लैंड को लगा 8वां झटका, शमी ने किया क्रेग ओवरटन का शिकार

इंग्लैंड की टीम को 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर 8वां झटका लगा. मोहम्मद शमी ने क्रेग ओवरटन को अपना तीसरा शिकार बनाया. ओवरटन ने दो चौकों की मदद से 7 गेंदों में 8 रन बनाया. शमी ने ओवरटन को बोल्ड किया.

3:04 AM. 13 Jul 22 9:34 PM. 12 Jul

मोईन अली और जोस बटलर आउट, इंग्लैंड को 7 झटके

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर 30 रन बनाकर आउट हो गये हैं. इससे पहले प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी ही गेंद पर मोईन अली का शानदार कैच पकड़ा. इंग्लैंड के साब बल्लेबाज पवेलियन लौट गये हैं. टीम अब तक केवल 59 रन ही बना सकी है.

3:04 AM. 13 Jul 22 9:34 PM. 12 Jul

लियाम लिविंगस्टोन शून्य पर आउट, इंग्लैंड को पांचवां झटका

लियाम लिविंगस्टोन शून्य पर आउट हो गये हैं. जसप्रीम बुमराह ने लिविंगस्टोन को आउट किया है. आज शून्य पर आउट होने वाले लिविंगस्टोन चौथे बल्लेबाज हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने मोईन अली क्रीज पर आये हैं.

मुख्य बातें

India vs England ODI Highlight: रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने आज पहले वनडे इंटरनेशनल में इंग्लैंड को 10 विकेट से हरा दिया है. कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जसप्रीत बुमराह के अब के सर्वश्रेष्ठ छह विकेट की मदद से तेज गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 110 रनों पर समेट दिया. चार बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए. बुमराह का साथ मोहम्मद शमी ने दिया. शमी ने तीन विकेट चटकाये और वनडे में अपना 150वां विकेट भी पूरा किया. एक विकेट प्रसिद्ध कृष्ण को मिला. भारत ने रोहित शर्मा के अर्धशतक की मदद से इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया. शिखर धवन ने विजयी चौका लगाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >