India vs England, 4th Test: अश्विन और कुलदीप की फिरकी में फंसे 'फिरंगी', इंग्लैंड 145 पर ढेर, भारत को 192 रन का लक्ष्य

India vs England: भारत ने इंग्लैंड के 192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 40 रन बनाए. भारत को अब भी जीत के लिए 152 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी 10 विकेट शेष हैं. दिन का खेल खत्म होने पर […]

India vs England: भारत ने इंग्लैंड के 192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 40 रन बनाए. भारत को अब भी जीत के लिए 152 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी 10 विकेट शेष हैं. दिन का खेल खत्म होने पर कप्तान रोहित शर्मा 24 जबकि यशस्वी जायसवाल 16 रन बनाकर खेल रहे थे. इससे पहले रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को भारत ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में 145 रन पर समेट दिया. पहली पारी में 46 रन की बढ़त हासिल करने वाले इंग्लैंड ने भारत को 192 रन का लक्ष्य दिया. इंग्लैंड की तरफ से जैक क्राउली ने सर्वाधिक 60 रन बनाए. भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने 51 रन देकर पांच जबकि कुलदीप यादव ने 22 रन देकर चार विकेट चटकाए.

India vs England: इंग्लैंड की दूसरी पारी

दूसरी पारी में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. तीसरे दिन के खेल के तीसरे सत्र में पूरी टीम केवल 145 रन पर ढेर हो गई. इंग्लैंड की ओर से ओपनर जैक क्रॉली ने सबसे अधिक 60 रन बनाए. जबकि बेयरस्टो ने 30 रन की पारी खेली. जबकि बेन डकेट 15 रन, पहली पारी के शतकवीर जो रूट केवल 11 रन की बना पाए और आर अश्विन के शिकार हुए. इंग्लैंड की ओर से बेन फॉक्स ने 17 रन की पारी खेली. इन बैटर के अलावा इंग्लैंड के कोई भी खिलाड़ी दहाई के अंक को नहीं छू पाए. इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन का स्कोर खड़ा किया था. जिसमें जो रूट ने 122 रन की नाबाद पारी खेली थी.

India vs England: अश्विन और कुलदीप की फिरकी में फंसी फिरंगी

चौथे टेस्ट का तीसरा दिन भारत के आर अश्विन और कुलदीप यादव के नाम रहा. दोनों ने मिलकर 9 विकेट चटकाए. जबकि रविंद्र जडेजा को एक विकेट मिला. इस तरह से देखा जाए जो तीसरा दिन अबतक स्पिनरों के नाम रहा. सभी 10 विकेट स्पिनरों ने चटकाए. पहले. इंग्लैंड को शुरुआती तीन झटका आर अश्विन ने दिए. उन्होंने ओपनर बेन डकेट को अपना शिकार बनाया. फिर ओली पोप को शून्य और जो रूट को 11 के स्कोर पर पवेलियन का रास्त दिखा दिया. इंग्लैंड को पहला झटका 19 के स्कोर पर लगा, जबकि दूसरा विकेट 19 के ही स्कोर पर लगा. वहीं तीसरा झटका 65 के स्कोर पर लगा.

India vs England:ध्रुव जुरेल के जुझारू अर्धशतक से भारत मजबूत स्थिति में

ध्रुव जुरेल के जुझारू अर्धशतक की मदद से भारत ने चौथे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को वापसी का प्रयास करते हुए पहली पारी में 307 रन बनाए और इंग्लैंड की बढ़त को 46 रन तक सीमित किया. राजकोट में पदार्पण करते हुए 46 रन बनाने वाले जुरेल ने दबाव का अच्छी तरह से सामना करते हुए करियर की सर्वश्रेष्ठ 90 रन की पारी खेली और अपना पहला अर्धशतक जड़ा. जुरेल ने कुलदीप यादव (28) के साथ आठवें विकेट के लिए 76 और पदार्पण कर रहे आकाश दीप (09) के साथ नौवें विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की. जुरेल ने 96 गेंद में अर्धशतक पूरा करने के बाद शोएब बशीर (119 रन पर पांच विकेट) और टॉम हार्टले (68 रन पर तीन विकेट) की इंग्लैंड की स्पिन जोड़ी के खिलाफ कुछ बड़े शॉट खेले. भारत ने दिन की शुरुआत सात विकेट पर 219 रन से की. जुरेल और कुलदीप ने इंग्लैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >