IND vs BAN: बांग्लादेश ने भारत को 5 रन से हराया, रोहित सेना ने गंवायी सीरीज

IND vs BAN: बांग्लादेश ने तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत को 5 रन हरा दिया. इसके साथ ही बांग्लादेश ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा भी जमा लिया है. भारत को जीत के लिए 272 रनों की जरूरत थी, रोहित सेना 9 विकेट खोकर केवल 266 रन ही बना पायी. दूसरा मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला गया. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 271 रन का स्कोर खड़ा किया था. मेजबान टीम की ओर से मेहदी हसन ने नाबाद शतकीय पारी खेली. जबकि महमूदुल्लाह ने 77 रनों का योगदान दिया. वहीं भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके. जबकि सिराज, उमरान ने दो-दो विकेट हासिल किए.

Live Updates
1:28 AM. 8 Dec 22 7:58 PM. 7 Dec

बांग्लादेश ने भारत को 5 रन से हराया

बांग्लादेश ने भारत को दूसरे मुकाबले में भारत को 5 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ मेजबान टीम तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला 10 दिसंबर को खेला जाएगा. भारत की ओर से सबसे अधिक रन श्रेयस अय्यर ने बनाये. उन्होंने 82 रन की पारी खेली. जबकि अक्षर पटेल ने 56 रन की पारी खेली. कप्तान रोहित शर्मा 28 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 5 छक्के जमाये. लेकिन टीम इंडिया के लिए आखिरी गेंद पर जरूरी 6 रन नहीं बना पाये. इस तरह से टीम इंडिया को लगातार दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.

1:28 AM. 8 Dec 22 7:58 PM. 7 Dec

49 ओवर में भारत को स्कोर 252 रन

बांग्लादेश के स्कोर का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 49 ओवर में 9 विकेट खोकर 252 रन बना लिया है. 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिराज आउट हुए.

1:28 AM. 8 Dec 22 7:58 PM. 7 Dec

भारत को लगा 8वां झटका, दीपक चाहर आउट

भारत को 46वें ओवर की पहली गेंद पर 8वां झटका लगा. दीपक चाहर 18 गेंदों में एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए. दीपक को इबादत हुसैन ने आउट किया.

1:28 AM. 8 Dec 22 7:58 PM. 7 Dec

भारत को 7वां झटका, शार्दुल ठाकुर 7 रन बनाकर आउट

भारत को 43वें ओवर की चौथी गेंद पर 7वां झटका लगा. शार्दुल ठाकुर 7 रन बनाकर आउट हुए. भारत का स्कोर 43 ओवर की समाप्ति पर 7 विकेट के नुकसान पर 208 रन है.

1:28 AM. 8 Dec 22 7:58 PM. 7 Dec

भारत का स्कोर 200 के पार

टॉप 6 विकेट गंवाने के बाद भारत का स्कोर 200 के पार पहुंच चुका है. 42 ओवर की समाप्ति पर भारत ने 6 विकेट गंवाकर 206 रन बना लिये हैं. इस समय क्रीज पर शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

1:28 AM. 8 Dec 22 7:58 PM. 7 Dec

भारत की उम्मीदें खत्म, अक्षर पटेल अर्धशतक जमाकर आउट

भारत को 39वें ओवर की दूसरी गेंद पर 6ठा झटका लगा. अक्षर पटेल जो शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, इबादत हुसैन की गेंद को उठाकर मारने की कोशिश में कैच आउट हो गये. अक्षर ने 56 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 56 रन बनाये.

मुख्य बातें

IND vs BAN: बांग्लादेश ने तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत को 5 रन हरा दिया. इसके साथ ही बांग्लादेश ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा भी जमा लिया है. भारत को जीत के लिए 272 रनों की जरूरत थी, रोहित सेना 9 विकेट खोकर केवल 266 रन ही बना पायी. दूसरा मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला गया. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 271 रन का स्कोर खड़ा किया था. मेजबान टीम की ओर से मेहदी हसन ने नाबाद शतकीय पारी खेली. जबकि महमूदुल्लाह ने 77 रनों का योगदान दिया. वहीं भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके. जबकि सिराज, उमरान ने दो-दो विकेट हासिल किए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >