India Vs Afghanistan: रोहित-राहुल का धमाका, भारत ने अफगाानिस्तान को 66 रन से हराया

India Vs Afghanistan: टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप 2 मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 66 रन से हरा दिया और टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 210 रन का स्कोर खड़ा किया, फिर अफगानिस्तान को 7 विकेट पर 144 रन पर रोक दिया.

Live Updates
4:51 AM. 4 Nov 21 11:21 PM. 3 Nov

प्वाइंट टेबल में भारत को एक स्थान का लाभ

अफगानिस्तान पर बड़ी जीत के साथ ही टीम इंडिया ने प्वाइंट टेबल में लंबी छलांग लगाया. 5वें स्थान से अब चौथे स्थान पर पहुंच गया है. अच्छी बात है कि भारत के नेट रन रेट में भी काफी सुधार हुआ है.

4:51 AM. 4 Nov 21 11:21 PM. 3 Nov

भारत ने अफगाानिस्तान को 66 रन से हराया

टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 66 रन से हराकर फैंस को दीवाली का तोहफा दिया. टीम इंडिया ने पहले 210 रन बनाया, फिर अफगानिस्तान को 20 ओवर में 7 विकेट चटकाकर 144 रन पर रोक दिया. भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट चटकाये. जबकि अश्विन ने 4 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट चटकाये. बुमराह और जडेजा ने एक-एक विकेट चटकाये. अफगानिस्तान की ओर से जनत 42 रन बनाकर नाबाद रहे. जबकि नबी ने 35 रन बनाये.

4:51 AM. 4 Nov 21 11:21 PM. 3 Nov

अफगानिस्तान को 7वां झटका, राशिद शून्य पर आउट

शमी ने घातक गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान को एक ही ओवर में दो झटका दिया. नबी को पहले 35 रन पर आउट किया, फिर राशिद को शून्य पर आउट किया.

4:51 AM. 4 Nov 21 11:21 PM. 3 Nov

अश्विन का जलवा, अफगानिस्तान को दिया 5वां झटका

अश्विन ने घातक गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान को 5वां झटका दिया. उन्होंने नजीबुल्लाह जादरान को 11 के स्कोर पर बोल्ड आउट किया. जादरान ने 13 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक छक्का जमाया.

4:51 AM. 4 Nov 21 11:21 PM. 3 Nov

भारत को चौथी सफलता, नईब 18 रन बनाकर आउट

भारत ने 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर अफगानिस्तान को चौथा झटका दिया. आर अश्विन ने गुलबदीन नईब को 18 के स्कोर पर आउट किया. नईब ने 20 गेंदों का सामना किया, जिसमें तीन चौके जमाये.

4:51 AM. 4 Nov 21 11:21 PM. 3 Nov

भारत को तीसरी सफलता, गुरबाज 19 रन बनाकर आउट

भारत को 7वें ओवर में तीसरी सफलता मिली. रविंद्र जडेजा ने गुरबाज को अपना शिकार बनाया. गुरबाज ने 10 गेंदों में 1 चौके और दो छक्कों की मदद से 19 रन बनाये.

मुख्य बातें

India Vs Afghanistan: टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप 2 मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 66 रन से हरा दिया और टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 210 रन का स्कोर खड़ा किया, फिर अफगानिस्तान को 7 विकेट पर 144 रन पर रोक दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >