Ind vs Pak Women’s T20: पाकिस्तान ने भारत को 13 रनों से हराया, टीम इंडिया की पहली हार
Copied link
Women’s T20 Asia Cup 2022: महिला टी20 एशिया कप में आज (7 अक्टूबर) भारतीय महिला टीम का सामना पाकिस्तान की टीम (IND-W vs PAK-W) से हुआ. यह मुकाबला सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पाकिस्तान ने पहली पारी में 137 रन बनाये. जवाब में उतरी भारतीय टीम 124 रन पर ही सिमट गयी. पाकिस्तान ने यह मुकाबला 13 रनों से जीत लिया. भारतीय टीम की यह पहली हार है. वहीं, पाकिस्तान महिला टीम बिस्माह मारुफ की कप्तानी में अपने चार मैचों में से तीन में जीत दर्ज कर चुकी है.
9:45 PM. 7 Oct 229:45 PM. 7 Oct
पाकिस्तान ने भारत को 13 रन से हराया
पाकिस्तान ने भारत को 13 रनों से हरा दिया है. 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 124 रन ही बना सकी. ऋचा घोष से सबसे ज्यादा 26 रन बनाये. भारत की बल्लेबाजी आज बेहद खराब रही. एक भी जोड़ी लंबी साझेदारी नहीं कर पायी.
9:45 PM. 7 Oct 229:45 PM. 7 Oct
ऋचा घोष आउट, भारत को नौवां झटका
ऋचा घोष 13 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हो गयी हैं. भारत को नौवां झटका लगा है. एक ओवर में टीम इंडिया को जीत के लिए 18 रनों की जरूरत है.
9:45 PM. 7 Oct 229:45 PM. 7 Oct
भारत को लगा छठा झटका, दीप्ति शर्मा आउट
ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के रूप में भारत को छठा झटका लगा है. दीप्ति शर्मा 11 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुई हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने ऋचा घोष क्रीज पर आयी हैं.
9:45 PM. 7 Oct 229:45 PM. 7 Oct
टीम इंडिया को लगा पांचवां झटका, हेमलता आउट
दयालन हेमलता आउट हो गयी हैं. टीम इंडिया को पांचवां झटका लगा है. उनकी जगह बल्लेबाजी करने कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर आयी हैं.
9:45 PM. 7 Oct 229:45 PM. 7 Oct
भारत ने तीन विकेट खोया
भारत ने पाकिस्तान के 137 रन के जवाब में 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 50 रन बना लिये हैं. मैदान पर अभी हेमलता 14 रन और पूजा शून्य के स्कोर पर खेल रही हैं.
9:45 PM. 7 Oct 229:45 PM. 7 Oct
भारतीय पारी की शुरुआत
पाकिस्तान ने 137 रन का जवाब देने के लिए भारतीय ओपनर मैदान में उतर चुके हैं. मेघना और स्मृति मंदाना पारी की शुरुआत करने मैदान पर उतर चुकी हैं.
9:45 PM. 7 Oct 229:45 PM. 7 Oct
पाकिस्तान ने भारत को दिया 138 रन का लक्ष्य
पाकिस्तान ने खराब शरुआत के बाद अपनी पारी को संभाला और भारत को जीत के लिए 20 ओवर में 138 रन का लक्ष्य दिया है. कप्तान बिस्माह मारुफ और निदा डार की पारी की वजह से पाकिस्तानी टीम संभल गयी.
9:45 PM. 7 Oct 229:45 PM. 7 Oct
बिस्माह मारुफ 32 रन बनाकर आउट
पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारुफ 32 रन बनाकर आउट हो गयी हैं, जबकि निदा डार ने अर्द्धशतक ठोका है.
9:45 PM. 7 Oct 229:45 PM. 7 Oct
बिस्माह मारुफ और निदा डार ने संभाली पारी
पाकिस्तानी कप्तान बिस्माह मारुफ और निदा डार ने लड़खड़ाती पारी को संभाला है. मारुफ 30 और निदा 39 रन बनाकर खेल रही हैं.
8:57 PM. 7 Oct 228:57 PM. 7 Oct
पाकिस्तान के तीन खिलाड़ी आउट
पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बहुत ही निराशाजनक रही और उनके तीन खिलाड़ी एक के बाद एक आउट हो गये. 26 रन के स्कोर पर सिदरा अमीन का गिरा, 33 रन पर मुनीबा अली का और 33 रन पर ही ओमाइमा सोहैल आउट हुईं.
8:57 PM. 7 Oct 228:57 PM. 7 Oct
पाकिस्तान ने जीता टाॅस
महिला टी20 एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है. पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारुफ ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.
5:13 PM. 7 Oct 225:13 PM. 7 Oct
यहां देखें लाइव
भारत-पाकिस्तान टी20 मैच आज दोपहर 1:30 बजे शुरू होगी. सिलहट में खेले जा रहे इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर होगा. वहीं आप इसका लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार चैनल पर भी देख जा सकते हैं.
Women’s T20 Asia Cup 2022: महिला टी20 एशिया कप में आज (7 अक्टूबर) भारतीय महिला टीम का सामना पाकिस्तान की टीम (IND-W vs PAK-W) से हुआ. यह मुकाबला सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पाकिस्तान ने पहली पारी में 137 रन बनाये. जवाब में उतरी भारतीय टीम 124 रन पर ही सिमट गयी. पाकिस्तान ने यह मुकाबला 13 रनों से जीत लिया. भारतीय टीम की यह पहली हार है. वहीं, पाकिस्तान महिला टीम बिस्माह मारुफ की कप्तानी में अपने चार मैचों में से तीन में जीत दर्ज कर चुकी है.