IND vs SA, Ranchi ODI: धवन की अगुवाई वाली भारतीय टीम पर दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी का बयान, कह दी ऐसी बात

दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी केशव महाराज ने शिखर धवन की अगुवाई वाली वैकल्पिक खिलाड़ियों की भारतीय टीम को विश्व स्तरीय करार दिया. उन्होंने कहा, भारत के पास इतनी प्रतिभा है कि वह एक बार में चार से पांच अंतरराष्ट्रीय टीम को मैदान में उतार सकता है.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को झारखंड की राजधानी रांची स्थित जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबले से पहले दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने शिखर धवन की अगुवाई वाली भारतीय टीम को लेकर बड़ा बयान दे दिया है.

धवन की अगुआई वाली भारतीय टीम को महाराज ने विश्व स्तरीय बताया

दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी केशव महाराज ने शिखर धवन की अगुवाई वाली वैकल्पिक खिलाड़ियों की भारतीय टीम को विश्व स्तरीय करार दिया. उन्होंने कहा, भारत के पास इतनी प्रतिभा है कि वह एक बार में चार से पांच अंतरराष्ट्रीय टीम को मैदान में उतार सकता है. महाराज ने कहा, मैं इसे दूसरे स्तर की भारतीय टीम नहीं कहूंगा. उन्होंने कहा, टीम के बहुत से खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हैं और उनके पास अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी है. ये खिलाड़ी विश्व स्तरीय प्रदर्शन करने वाले हैं.

Also Read: शिखर धवन ने केवल एक प्रारूप में खेलने पर रखी बात, कहा- टीम पर बोझ बनना पसंद नहीं करूंगा

रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया रवाना

नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम आगामी टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गयी है, जिसके कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला में भारत के वैकल्पिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है.

धोनी के बारे में महाराज ने कह दी बड़ी बात

दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर भी बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा, मुझे उनके साथ खेलने का मौका कभी नहीं मिला. लेकिन मैं उनके साथ बातचीत करना पसंद करूंगा. वह खासकर नेतृत्व के नजरिये से एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं. वह मैदान पर बहुत शांत रहते हैं. उनसे आप काफी कुछ सीख सकते हैं.

तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत 0-1 से पीछे

तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम 0-1 से पीछे है. तीन मैचों की शृंखला के शुरुआती एकदिवसीय में गुरुवार को लखनऊ में हार का सामना करना पड़ा था. दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 49 रन से हराया था. तेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली मेहमान टीम ने दौरे का टी20 अंतरराष्ट्रीय चरण 1-2 से गंवा दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >