IND vs ENG 4th Test: ओवल में भारत ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को 157 रन से हराया

IND vs ENG : भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में इंग्लैंड को 157 रन से रौंदकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने दूसरी जीत दर्ज की. भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 368 रन का लक्ष्य रखा था. जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम केवल 210 रन ही बना पायी.

Live Updates
2:45 AM. 7 Sept 21 9:15 PM. 6 Sept

दूसरी पारी में विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों का घातक प्रदर्शन

भारत ने दूसरी पारी में 466 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और इंग्लैंड को 368 रन का लक्ष्य दिया. उसके बाद गेंदबाजी में भारतीय गेंदबाजों ने घातक प्रदर्शन किया. मोहम्मद सिराज को छोड़कर सभी गेंदबाजों ने विकेट चटकाये. उमेश यादव ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाये. तो बुमराह, जडेजा और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट लिये.

2:45 AM. 7 Sept 21 9:15 PM. 6 Sept

ओवल में भारत ने रचा इतिहास, चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को 157 रन से रौंदा, सीरीज में 2-1 की बढ़त

भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में इंग्लैंड को 157 रन से रौंदकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने दूसरी जीत दर्ज की. भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 368 रन का लक्ष्य रखा था. जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम केवल 210 रन ही बना पायी.

2:45 AM. 7 Sept 21 9:15 PM. 6 Sept

भारत ऐतिहासिक जीत से केवल एक विकेट दूर, उमेश की गेंद पर क्रेग ओवरटन आउट

इंग्लैंड को दूसरी पारी में 9वां झटका लगा है. उमेश यादव ने क्रेग ओवरटन को बोल्ड कर अपना दूसरा शिकार बनाया. ओवरटन ने 29 गेंदों में एक चौके की मदद से 10 रन बनाया. इंग्लैंड का स्कोर इस समय 9 विकेट पर 203 रन है.

2:45 AM. 7 Sept 21 9:15 PM. 6 Sept

भारत ऐतिहासिक जीत से केवल दो विकेट दूर, उमेश की गेंद पर वोक्स आउट

ओवल में ऐतिहासिक जीत से भारत केवल दो विकेट दूर है. उमेश यादव ने चाय से पहले वोक्स को 18 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया. वोक्स ने 47 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौका जमाया. उमेश का दूसरी पारी में यह पहला विकेट है. इंग्लैंड का स्कोर इस समय 8 विकेट पर 193 रन है. मेजबान टीम को जीत के लिए 175 रन चाहिए.

2:45 AM. 7 Sept 21 9:15 PM. 6 Sept

इंग्लैंड को 7वां झटका, शार्दुल ने रूट का ‘जड़’ उखाड़ा, भारत जीत के करीब

इंग्लैंड को दूसरी पारी में 7वां झटका लगा है. शार्दुल ठाकुर ने जो रूट को 36 रन पर अपना दूसरा शिकार बनाया. रूट ने 78 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 चौके जमाये. इंग्लैंड का स्कोर इस समय 7 विकेट पर 183 रन है और जीत के लिए 185 रनों की दरकार है. जबकि भारत को जीत के लिए केवल 3 विकेट की जरूरत है.

2:45 AM. 7 Sept 21 9:15 PM. 6 Sept

रविंद्र जडेजा की घातक गेंदबाजी, इंग्लैंड को दिया 6ठा झटका

रविंद्र जडेजा ने घातक गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम को 6ठा झटका दिया. जडेजा ने मोइन अली को शून्य पर आउट कर अपना दूसरा शिकार बनाया. बुमराह और जडेजा ने अब तक दो-दो विकेट चटकाये हैं.

मुख्य बातें

IND vs ENG : भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में इंग्लैंड को 157 रन से रौंदकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने दूसरी जीत दर्ज की. भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 368 रन का लक्ष्य रखा था. जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम केवल 210 रन ही बना पायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >