IND vs ENG 3rd Test Day 5 Live: इंग्लैंड ने जीता लॉर्ड्स टेस्ट, 22 रन से हारा भारत, जडेजा की फिफ्टी

IND vs ENG 3rd Test Day 5 Live Score Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन के अंत से इंग्लैंड की गर्मी ने असर दिखाया और चौथे दिन तक खिलाड़ियों के बीच विवाद और तनाव चरम पर पहुंच गया. लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच में दोनों टीमों ने पहली पारी में 387 रन बनाए. इंग्लैंड की दूसरी पारी 192 पर सिमट गई. भारत को 193 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन चौथे दिन स्टंप्स तक टीम 58/4 के संकट में आ गई. गिल, नायर, जायसवाल और आकाशदीप सस्ते में आउट हुए. अब पांचवें दिन भारत की उम्मीदें केएल राहुल (33*) और ऋषभ पंत पर टिकी हैं.

IND vs ENG 3rd Test Day 5 Live Score Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में शुरू हुआ. जिसमें दोनों टीमों ने पहली पारी में 387-387 रन बनाए. इसके बाद तो जैसे मैच में अलग ही गर्मागर्मी दिखने लगी. तीसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी विवाद के साथ ही शुरू हुई. शुभमन गिल और जैक क्रॉली के बीच समय बर्बाद करने को लेकर छींटाकशी देखने को मिली. इसके बाद चौथा दिन तो मानो एक दूसरे पर हावी होने का रहा. सिराज और डकेट से शुरू हुआ मामला अंत में बेन स्टोक्स और आकाशदीप के विकेट के साथ ही समाप्त हुआ. हां, रन की बात करें, तो इंग्लैंड की दूसरी पारी 192 पर सिमट गई. भारत के लिए आसान-सा लग रहा टारगेट अचानक मुश्किल में तब्दील हो गया. चौथे दिन स्टंप्स तक भारत ने 58 पर 4 विकेट गंवा दिए. यशस्वी जायसवाल (0), करुण नायर (14) और शुभमन गिल (6) सस्ते में ही आउट हुए, जबकि दिन की आखिरी गेंद पर नाइटवॉचमैन आकाशदीप भी 1 रन बनाकर आउट हो गए. खैर, भारत की उम्मीदें केएल राहुल से ही हैं. वे अभी 33 रन बनाकर टिके हुए हैं और पांचवें दिन ऋषभ पंत के बल्लेबाजी के लिए उतरने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anant narayan shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >