IND vs ENG 2nd Test : टीम कोहली ने दिया ‘आजादी का तोहफा’, लॉर्ड्स के मैदान पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

INDvsENG 2nd Test: भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 151 रन से रौंदकर लॉर्ड्स पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 272 रन चाहिए थे, लेकिन मेजबान टीम 120 रन पर ही धराशायी हो गयी.

Live Updates
4:58 AM. 17 Aug 21 11:28 PM. 16 Aug

भारत के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार स्पिनरों ने लगातार दो टेस्ट में एक भी विकेट नहीं लिये

भारत के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार ऐसा हुआ, जब स्पिनरों ने एक भी विकेट नहीं लिये. पहली बार 1989/90 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में स्पिनरों ने एक भी विकेट नहीं लिये थे.

4:58 AM. 17 Aug 21 11:28 PM. 16 Aug

लॉर्ड्स में बुमराह और शमी ने खेली ऑलराउंडर पारी

लॉर्ड्स में भारत की जीत में बुमराह और शमी की ऑलरांडर पारी ने बड़ी भूमिका निभायी. बुमराह और शमी ने 9वें विकेट के लिए नाबाद 89 रन की पारी खेली और भारत को चुनौतीपूर्ण बढ़त दिला दी. उसके बाद दोनों ने मिलकर 4 विकेट चटकाये.

4:58 AM. 17 Aug 21 11:28 PM. 16 Aug

दूसरे टेस्ट में भारतीय तेज गेंदबाजों का रहा दबदबा

दूसरे टेस्ट में भारतीय तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा. मोहम्मद सिराज ने दोनों पारियों में 4-4 विकेट चटकाये. सिराज ने दूसरी पारी में इंग्लैंड के आखिरी दो बल्लेबाजों को एक ही ओवर में पवेलियन भेजा कर टीम इंडिया को जीत दिलाया. पहले बटलर को 25 रन पर आउट किया, फिर पांचवीं गेंद पर एंडरसन को शून्य पर बोल्ड कर दिया. सिराज के अलावा इशांत शर्मा ने दूसरे टेस्ट में कुल 5 विकेट चटकाये. बुमराह ने कुल 3 विकेट लिये. जबकि मोहम्मद शमी ने भी तीन विकेट चटकाये.

4:58 AM. 17 Aug 21 11:28 PM. 16 Aug

टीम इंडिया ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, इंग्लैंड को 151 रन से रौंदा

तेज गेंदबाजों की बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 151 रन से रौंदकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 272 चाहिए थे, लेकिन मेजबान टीम 120 रन पर ऑल आउट हो गयी.

4:58 AM. 17 Aug 21 11:28 PM. 16 Aug

इंग्लैंड को 8वां झटका, भारत जीत से केवल दो विकेट दूर

इंग्लैंड को 8वां झटका, भारत जीत से केवल दो विकेट दूरइंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 8वां झटका लगा है. बुमराह ने रॉबिंसन को 9 के स्कोर पर अपना तीसरा शिकार बनाया. भारत को लॉर्ड्स के मैदान पर ऐतिहासिक जीत के लिए केवल दो विकेट चाहिए.

4:58 AM. 17 Aug 21 11:28 PM. 16 Aug

सिराज की घातक गेंदबाजी, इंग्लैंड को 7वां झटका, भारत जीत से 3 विकेट दूर

मोहम्मद सिराज ने घातक गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को दूसरी पारी में 7वां झटका दिया. सिराज ने मोइन अली को अपना पहला शिकार बनाया, फिर अगली गेंद पर सैम कुरेन को भी आउट कर दिया. भारत तीन से अब केवल तीन विकेट दूर है.

मुख्य बातें

INDvsENG 2nd Test: भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 151 रन से रौंदकर लॉर्ड्स पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 272 रन चाहिए थे, लेकिन मेजबान टीम 120 रन पर ही धराशायी हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >