IND vs BAN: बांग्लादेश पहुंची रोहित शर्मा एंड कंपनी, टीम इंडिया आज से शुरू करेगी अभ्यास

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 दिसंबर खेला जाएगा. टीम इंडिया इस सीरीज के लिए बांग्लादेश पहुंच चुकी है. वहीं टीम आज से शुक्रवार (2 दिसंबर) से प्रैक्टिस करने उतरेगी.

Ind vs Ban ODI Series: न्यूजीलैंड दौरे के बाद टीम इंडिया अब बांग्लादेश के दौर पर हैं. भारतीय टीम को यहां बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. रविवार (4 दिसंबर) को वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. वहीं राहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया इस सीरीज के लिए बांग्लादेश पहुंच चुकी है और भारतीय टीम आज से अपना अभ्यास शुरू करेगी.

टीम इंडिया शुरू करेगी प्रैक्टिस

भारतीय टीम गुरुवार को ही बांग्लादेश पहुंच गई है. भारतीय टीम मुंबई से बांग्लादेश के लिए निकली थी. कोहली और रोहित समेत टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों का एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया. इस दौरान खिलाड़ियों को गुलदस्ते भी दिए. बता दें कि भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 दिसंबर ढाका में खेलने उतरेगी. टीम इंडिया इस सीरीज के लिए शुक्रवार (2 दिसंबर) से प्रैक्टिस करने उतरेगी. बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले इस सीरीज से रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली की वापसी हो रही है. इन खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप के बाद बाद आराम दिया गया था. इस कारण यह न्यूजीलैंड दौरे पर हुई टी20 और वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आए थे. वहीं सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों को ब्रेक दिया गया है.

Also Read: IND W vs AUS W T20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, पूजा वस्त्रकार हुईं बाहर
भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल , वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, मो. सिराज, दीपक चाहर, यश दयाल.

बांग्लादेश की टीम

नजमुल हुसैन शांति, तमीम इकबाल (कप्तान) यासिर अली, आसिफ हुसैन, महामुद्दुलाह रियाद, मेहदी हसन, शाकिब अल हसन, अनामुल हक (विकेटकीपर), लिटन दास (विकेटकीपर), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), नुरुल हसन (विकेटकीपर), इबादत हुसैन, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, नासम अहमद, तस्कीन अहमद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >