ड्रीम गर्ल और अमित शाह ने इस अंदाज में दी भारत को शुभकामनाएं- कहा नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीतेगी टीम इंडिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे वर्ल्ड कप फाइनल मैच में जीत की शुभकामनाएं पूरे देश से मिल रहीं हैं. अमित शाह और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने क्या कहा है, आप भी पढ़ें.

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अलग अंदाज में टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं. ड्रीम गर्ल ने कहा है कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 में हमारी टीम जरूर जीतेगी. भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि हमारे खिलाड़ी युवा हैं. ऊर्जावान हैं. कमाल का खेल दिखाते हैं. पूरा देश मैच देख रहा है. हम जरूर जीतेंगे. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया साइट एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि हमारी टीम ने असाधारण रिकॉर्ड्स बनाए है. वर्ल्ड कप में अब तक हमारी टीम का शानदार प्रदर्शन रहा है. 140 करोड़ जनता और क्रिकेट फैंस उनको सपोर्ट कर रहे हैं. मैं टीम इंडिया को शुभकामनाएं देता हूं. आगे बढ़िए और वर्ल्ड कप जीत लीजिए. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच खेला जा रहा है. फाइनल मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने तेज शुरुआत की. हालांकि, उसके तीन विकेट जल्दी-जल्दी गिर गए. लेकिन, विराट कोहली और केएल राहुल दोनों क्रिज पर डटे हुए हैं. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने इस वर्ल्ड कप में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है.

वर्ल्ड कप क्रिकेट 2023 में टीम इंडिया ने अब तक अपने सभी मैच में जीत दर्ज की है. लीग मैच से लेकर सेमीफाइनल तक एक भी मैच नहीं हारी. इस वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाली इंडिया एकमात्र टीम है. ऑस्ट्रेलिया हो या न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, सभी टीमों को हार का सामना करना पड़ा. लेकिन रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया किसी से नहीं हारी. इसलिए टीम इंडिया की जीत के प्रति लोगों का विश्वास है. न्यूजीलैंड के साथ सेमीफाइनल मैच को छोड़ दें, तो हर मैच में टीम इंडिया ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को रौंद डाला है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बार फिर टीम इंडिया के तीन विकेट गिर गए हैं, लेकिन स्कोर धीरे-धीरे बढ़ रहा है. एक पार्टनरशिप लगी, तो भारत के खिलाड़ी बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब होंगे और ऑस्ट्रेलिया को जल्द ही धराशायी कर देंगे, ऐसी उम्मीद है.

Also Read: IND vs AUS WC 2023 Final: टाई की स्थिति में कौन सी टीम होगी विजेता? 2019 WC फाइनल के बाद बदल दिया गया नियम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >