IND vs AUS: पहले गेंद फिर नजरों से मारा, जसप्रीत बुमराह की तूफान सी गेंद पर लियोन का मिडिल स्टंप उखड़ा

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट के पांचवें दिन नाथन लियोन को शानदार गेंद पर क्लीन बोल्ड किया. इसके बाद वे उन्हें ऐसे देखते रहे जैसे कह रहे हों, कल तो बच गए थे, लेकिन आज नहीं. Jasprit Bumrah clean bowled Nathan Lyon.

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह की गेदों से बड़े-बड़े बल्लेबाज खौफ खाते हैं. उनकी बाउंसर हों या तेज यॉर्कर सभी कहर ढाती हुई सीधा विकेट उखाड़ देती हैं. चौथे टेस्ट मैच में बुमराह ने कल चौथे दिन तक चार विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की पारी को लगभग तहस-नहस कर ही दिया था, लेकिन उनकी मेहनत पर नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड ने दसवें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी करके पानी फेर दिया. 191 रन पर 9 विकेट गंवाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम 228 रन तक पहुंच गई. बुमराह ने कल के अंतिम ओवर में लियोन को आउट कर ही दिया था, लेकिन अंपायर ने गेंद को नो बॉल करार दे दिया. हालांकि आज सोमवार को पांचवें दिन बुमराह ने बिना कोई देर किए दूसरे ही ओवर में क्लीन बोल्ड कर दिया. Jasprit Bumrah clean bowled Nathan Lyon.

बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 84 वें ओवर और दिन के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर लियोन का मिडिल स्टंप उखाड़ दिया. बुमराह ने अपने तरकश की सबसे बड़ी गेंद फेंककर लियोन को आज कोई मौका नहीं दिया. उनकी शानदार इनस्विंगर पर लियोन भौचक्क रह गए. बोल्ड करने के बाद बुमराह ने लियोन को ऐसे देखा जैसे वह कह रहे हों कल तो बच गए लेकिन आज नहीं. नाथन लियोन 9वें नंबर पर 41 रन की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 234 रन तक पहुंचा दिया. स्कॉट बोलैंड के साथ उन्होंने 61 रन की साझेदारी की. देखें बुमराह की शानदार गेंद पर लियोन का मिडिल स्टंप कैसे उखड़ा.

बुमराह का साल 2024 में रहा जलवा

बुमराह के लिए यह सीरीज शानदार रही है. उन्होंने इस टेस्ट मैच में टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे किए. भारत के खिलाफ प्रचंड फॉर्म में चल रहे ट्रेविस हेड उनके विकेट के दोहरे शतक का शिकार बने. इसके साथ ही जसप्रीत ने इस मैच में 5 विकेट हॉल भी हासिल किया. इतना ही नहीं उन्होंने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में रविचंद्रन अश्विन को भी पीछे छोड़ते हुए 30 विकेट भी हासिल कर लिया है. अब बुमराह से आगे केवल हरभजन सिंह हैं, जिन्होंने 32 विकेट झटके हैं. बुमराह के लिए साल 2024 एक और अहमियत रखता है, उन्होंने इस साल अपने कैरियर में एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. जस्सी ने इस साल 13 मैचों में 71 विकेट भी लिए. कुल मिलाकर यह साल जसप्रीत बुमराह के नाम ही रहा है.

कप्तान बनाम कप्तान, पैट कमिंस के आगे रोहित शर्मा पस्त, इतनी बार हुए आउट कि बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने चलाया जादू, पांच विकेट लेकर बना डाले कई रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >