Sydney: Australia’s Mitchell Swepson, center, celebrates the dismissal of India’s Shreyas Iyer, right, during the third T20 international cricket match between Australia and India at the Sydney Cricket Ground in Sydney, Australia, Tuesday, Dec. 8, 2020. AP/PTI(AP08-12-2020_000207B)
Copied link
India vs Australia, Ind vs Aus 3nd T20 Live Cricket Score Streaming Online Today Match, Sony Ten 1, Sony Ten 3, Sony Liv Live TV Cricket Match Watch Online, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया T20 मैच लाइव क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने के बाद आज भारत तीसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 12 रन से हार गया. इसके साथ ही भारत का विजयी रथ 10 टी-20 मैच में जीत के बाद यहीं थम गया. मैच का लाइव टेलीकास्ट (हिंदी और अंग्रेजी में) सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है. सोनी लिव पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी. हालांकि मैच के ताजा अपडेट्स (Cricket News/Score/Playing XI/Toss Breaking News) के लिए आप prabhatkhabar.com के इस लाइव ब्लॉग पर भी बने रह सकते हैं…
11:42 PM. 8 Dec 2011:42 PM. 8 Dec
हार्दिक पंड्या मैन ऑफ द सीरीज और स्वेपसन बने मैन ऑफ द मैच
टी-20 सीरीज के लिए हार्दिक पंड्या को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया है. वहीं, तीसरे टी-20 मैच के लिए मिशेल स्वेपसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया है. स्वेपसन ने 4 ओवर में 23 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किये जो टीम इंडिया की हार का कारण बना.
11:42 PM. 8 Dec 2011:42 PM. 8 Dec
भारत 12 रन से हारा, लेकिन सीरीज जीता
आखिरी टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 12 रन से हरा दिया. तीन मैचों की श्रृंखला में दो मैच जीतकर भारत ने पहले ही सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया है.
11:42 PM. 8 Dec 2011:42 PM. 8 Dec
भारत को 6 गेंद पर 27 रन की जरूरत, शार्दुल और वाशिंगटन क्रीज पर
भारत को जीत के लिए 27 रनों की जरूरत है. आखिरी ओवर का खेल बाकी है. वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर क्रीज पर हैं.
11:42 PM. 8 Dec 2011:42 PM. 8 Dec
कोहली आउट, भारत को जीत के लिए 36 रन की जरूरत
भारत को जीत के लिए 36 रनों ही जरूरत है. इस दौरान विराट कोहली के रूप में भारत को बड़ा झटका लगा है.
11:42 PM. 8 Dec 2011:42 PM. 8 Dec
भारत को पांचवां झटका, पंड्या आउट, जीत के लिए 43 रन की जरूरत
भारत को पांचवां झटका लगा है. हार्दिक पंड्या आउट हो गये हैं. पंड्या की जगह वाशिंगटन सुंदर आये हैं, कोहली भी क्रीज पर मौजूद हैं.
11:42 PM. 8 Dec 2011:42 PM. 8 Dec
भारत को जीत के लिए 18 गेंद पर 43 रन की जरूरत
भारत को 18 गेंद पर 43 रनों की जरूरत है. कोहली और पंड्या क्रीज पर हैं.
11:42 PM. 8 Dec 2011:42 PM. 8 Dec
जीत के लिए भारत को चाहिए 56 रन, 4 ओवर बाकी
16 ओवर में भारत ने 131 रन बना लिये हैं. जीत के लिए भारत को 56 रनों की जरूरत है. 24 गेंद अभी शेष हैं. कोहली और पंड्या क्रीज पर मौजूद हैं.
11:42 PM. 8 Dec 2011:42 PM. 8 Dec
जीत के लिए भारत को चाहिए 76 रन, 5 ओवर बाकी
15 ओवर की समाप्ति पर भारत ने 111 रन बना लिये हैं. जीत के लिए अब भारत को 76 रनों की जरूरत है. 5 ओवर का खेल अभी बाकी है. कोहली और पंड्या क्रीज पर हैं.
11:42 PM. 8 Dec 2011:42 PM. 8 Dec
भारत को चौथा झटका, श्रेयस अय्यर आउट
13वें ओवर में भारत को चौथा झटका लगा है. श्रेयस अय्यर आउट हो गये. इसी ओवर में भारत के 100 रन पूरे हो चुके हैं. जीत के लिए अब 87 रनों की जरूरत है.
11:42 PM. 8 Dec 2011:42 PM. 8 Dec
कोहली का अर्धशतक, संजू सैमसन आउट
विराट कोहली ने अपना आर्धशतक पूरा कर लिया है. वहीं संजू सैमसन के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा है. सैमसन की जगह श्रेयस अय्यर आये हैं.
11:42 PM. 8 Dec 2011:42 PM. 8 Dec
11ओवर के बाद भारत का स्कोर 87 रन
11 ओवर की समाप्ति पर भारत ने 87 रन बना लिये हैं. संजू सैमसन और विराट कोहली क्रीज पर हैं.
11:42 PM. 8 Dec 2011:42 PM. 8 Dec
10 ओवर के बाद भारत के 82 रन, जीत के लिए 10 ओवर में 105 रन की जरूरत
दस ओवर की समाप्ति पर भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिये हैं. जीत के लिए भारत को अभी 10 ओवर में 105 रनों की जरूरत है.
11:42 PM. 8 Dec 2011:42 PM. 8 Dec
भारत को दूसरा झटका, 28 रन बनाकर धवन आउट
भारत को दूसरा झटका लगा है. शिखर धवन का विकेट नौवें ओवर में गिरा है. धवन 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गये हैं. नये बल्लेबाज के रूप में संजू सैमसन आये हैं.
11:42 PM. 8 Dec 2011:42 PM. 8 Dec
आठ ओवर में टीम इंडिया ने बनाये 69 रन
टीम इंडिया ने आठ ओवर में 69 रन बना लिये हैं. कोहली 36 रन और धवन 27 रन बनाकर खेल रहे हैं.
11:42 PM. 8 Dec 2011:42 PM. 8 Dec
सात ओवर के बाद भारत का स्कोर 61 रन
सात ओवर की समाप्ति पर भारत ने 61 रन बना लिये हैं. भारतीय टीम 187 रन का लक्ष्य हासिल करने मैदान पर उतरी है. धवन और कोहली क्रीज पर हैं.
11:42 PM. 8 Dec 2011:42 PM. 8 Dec
छह ओवर के बाद भारत के 55 रन
छह ओवर समाप्त होने के बाद भारत का स्कोर 55 रन हो गया है. इसी ओवर में विराट कोहली और शिखर धवन के बीच 50 रन की सांझेदारी बन गयी है.
11:42 PM. 8 Dec 2011:42 PM. 8 Dec
पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर 40 रन
पांच ओवर की समाप्ति पर भारत ने 40 रन बना लिये हैं. कोहली ने 25 रन बनाये हैं, जबकि धवन 9 रन बनाकर खेल रहे हैं.
11:42 PM. 8 Dec 2011:42 PM. 8 Dec
चार ओवर के बाद भारत का स्कोर 33 रन
चार ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 33 रन है.
11:42 PM. 8 Dec 2011:42 PM. 8 Dec
तीन ओवर के बाद भारत के 23 रन
भारत ने तीन ओवर की समाप्ति पर 23 रन बना लिए है. कप्तान विराट कोहली और शिखर धवन बल्लेबाजी कर रहे हैं.
11:42 PM. 8 Dec 2011:42 PM. 8 Dec
दो ओवर में भारत 15 रन
भारत ने दो ओवर की समाप्ति पर 15 रन बना लिये हैं. इस दौरान भारत को के एल राहुल के रूप में एक विकेट का नुकसान हुआ है.
11:42 PM. 8 Dec 2011:42 PM. 8 Dec
पहले ओवर के दूसरे ही गेंद पर भारत को झटका
187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को पहले ओवर के दूसरे ही गेंद पर केएल राहुल के रूप में बढ़ा झटका लगा है. उनकी जगह लेने कप्तान कोहली क्रीज पर आये हैं. उनके साथ शिखर धवन हैं.
9:15 PM. 8 Dec 209:15 PM. 8 Dec
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 187 रन का लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 186 रन बनाये और भारत को जीत के लिए 187 रन का लक्ष्य दिया है. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू वेड ने 80 रन की शानदार पारी खेली. जबकि मैक्सवेल ने उनका भरपूर सहयोग दिया और अर्धशतक लगाया. भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने दो, शार्दुल ठाकुर और टी नटराजन ने एक-एक विकेट लिये.
9:15 PM. 8 Dec 209:15 PM. 8 Dec
ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका, मैक्सवेल बोल्ड
20वें ओवर की पहली ही गेंद पर मैक्सवेल बोल्ड हो गये. नटराजन ने मैक्सवेल को पवेलियन भेजा.
9:15 PM. 8 Dec 209:15 PM. 8 Dec
19 ओवर में ऑस्ट्रेलिया के 175 रन
19 ओवर की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया ने 175 रन बना लिये. इस बीच 80 रन बनाकर मैथ्यू वेड आउट हो गये.
9:15 PM. 8 Dec 209:15 PM. 8 Dec
ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका, मैथ्यू वेड आउट
80 रन बनाकर मैथ्यू वेड पवेलियन लौट गये हैं. 19वें ओवर के दूसरे गेंद पर वेड पगबाधा आउट हुए. शार्दुल ठाकुर ने वेड को अपना शिकार बनाया.
9:15 PM. 8 Dec 209:15 PM. 8 Dec
मैक्सवेल का अर्धशतक, 18 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 168 रन
18 ओवर की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 168 रन पर पहुंच गया है. इस ओवर में मैक्सवेल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.
9:15 PM. 8 Dec 209:15 PM. 8 Dec
17 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 157 रन
ऑस्ट्रेलिया ने 17 ओवर समाप्त होने पर 157 रन बना लिये हैं. एक छोर से 76 रन बनाकर मैथ्यू वेड खेल रहे हैं. जबकि दूसरी छोर पर मैक्सवेल भी अर्धशतक के करीब पहुंच गये हैं.
9:15 PM. 8 Dec 209:15 PM. 8 Dec
16 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 145 रन
ऑस्ट्रेलिया ने 16 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिये हैं.
9:15 PM. 8 Dec 209:15 PM. 8 Dec
15 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 139 रन
ऑस्ट्रेलिया ने 15 ओवर की समाप्ति पर 139 रन बना लिये हैं. युजवेंद्र चहल के 15वें ओवर में मैक्सवेल ने दो गगनचुंबी छक्के लगाये हैं. अंतिम गेंद पर विकेटकीपर राहुल ने कैच की जबर्दस्त अपील की. बाद में डीआरएस में मैक्सवेल को नॉट आउट करार दिया गया.
9:15 PM. 8 Dec 209:15 PM. 8 Dec
14 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 124 रन
ऑस्ट्रेलिया ने 14 ओवर की समाप्ति पर 124 रन बना लिये हैं. वेड 68 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. आक्रामक अंदाज में मैक्सवेल भी उनका भरपूर साथ दे रहे हैं.
9:15 PM. 8 Dec 209:15 PM. 8 Dec
13वें ओवर में मैक्सवेल को मिला जीवनदान
13वें ओवर की आखिरी गेंद पर मैक्सवेल को जीवनदान मिला. युजवेंद्र चहल की गेंद पर के एल राहुल ने उनका कैच लपका, लेकिन अंपायर ने उसे नो बॉल करार दिया. इसके बाद मैक्सवेल को एक फ्री हिट भी मिला, लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा पाये. ऑस्ट्रेलिया ने 13 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 114 रन बना लिये हैं.
8:16 PM. 8 Dec 208:16 PM. 8 Dec
12 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने पूरे किये 100 रन
12 ओवर की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया ने 100 रन पूरे कर लिये हैं. वेड के अर्धशतक से दो विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया ने 101 रन बनाये हैं.
8:16 PM. 8 Dec 208:16 PM. 8 Dec
मैथ्यू वेड का अर्धशतक, एरोन फिंच और स्मिथ आउट
मैथ्यू वेड ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 11 ओवर की समाप्ति पर 87 रन हो गया है.
8:16 PM. 8 Dec 208:16 PM. 8 Dec
कप्तान फिंच के बाद स्मिथ भी आउट, ऑस्ट्रेलिया को लगे दो झटके
कप्तान फिंच के बाद अब स्टीव स्मिथ भी पवेलियन लौट गये हैं. दसवें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा है. वाशिंगटन सुंदर ने उन्हें बोल्ड कर दिया. फिंच भी वाशिंगटन सुंदर के ही शिकार बने थे.
8:16 PM. 8 Dec 208:16 PM. 8 Dec
नौ ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 73 रन
ऑस्ट्रेलिया ने नौ ओवरों की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया ने 73 रन बना लिये हैं. मैथ्यू वेड और स्टीव स्मिथ क्रीज पर जमे हैं.
8:16 PM. 8 Dec 208:16 PM. 8 Dec
आठ ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 68 रन
ऑस्ट्रेलिया ने आठ ओवर की समाप्ति पर 68 रन बना लिये हैं. मैथ्यू वेड को अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए 4 रनों की जरूरत है. स्मिथ संभलकर खेल रहे रहे हैं.
8:16 PM. 8 Dec 208:16 PM. 8 Dec
सात ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 59 रन
ऑस्ट्रेलिया ने सात ओवर की समाप्ति पर 59 रन बना लिये हैं. मैथ्यू वेड अर्धशतक के करीब पहुंच गये हैं. स्मिथ उनका भरपूर साथ दे रहे हैं.
8:16 PM. 8 Dec 208:16 PM. 8 Dec
छह ओवर पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 51 रन
ऑस्ट्रेलिया ने टी नटराजन के ओवर में 6 रन बनाये. छह ओवर की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 51 रन हो गया है. वेड तेजी से रन बना रहे हैं.
8:16 PM. 8 Dec 208:16 PM. 8 Dec
पांच ओवर पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 45 रन
पांच ओवर की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट खोकर 45 रन बनाये हैं. मैथ्यू वेड आज फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने अब तक 32 रन बना लिये हैं. उनका साथ स्टीव स्मिथ दे रहे हैं.
8:16 PM. 8 Dec 208:16 PM. 8 Dec
चार ओवर पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 28 रन
ऑस्ट्रेलिया ने चार ओवर की समाप्ति पर 28 रन बना लिये हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने एरोन फिंच के रूप में एक महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिया है.
8:16 PM. 8 Dec 208:16 PM. 8 Dec
तीन ओवर में ऑस्ट्रेलिया के 16 रन
ऑस्ट्रेलिया ने तीन ओवर की समाप्ति पर 16 रन बना लिये हैं. कप्तान फिंच की जगह लेने स्टीव स्मिथ क्रीज पर आये हैं. वे वेड का साथ दे रहे हैं.
8:16 PM. 8 Dec 208:16 PM. 8 Dec
शून्य रन पर कप्तान फिंच आउट, ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला बड़ा झटका
कप्तान फिंच की वापसी जरूर हुई लेकिन बल्ले से आज वे कोई कमाल नहीं दिखा जाए. दूसरे ही ओवर में फिंच शून्य रन पर ही आउट हो गये. वाशिंगटन सुंदर ने उन्हें पवेलियन भेजा.
8:16 PM. 8 Dec 208:16 PM. 8 Dec
कप्तान फिंच और मैथ्यू वेड क्रीज पर मौजूद
कप्तान एरोन फिंच और मैथ्यू वेड ऑस्ट्रेलिया की पारी की शुरुआत करने क्रीज पर मौजूद हैं.
भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, कप्तान फिंच की वापसी
तीसरे और अंतिम टी-20 में कप्तान एरोन फिंच ने वापसी की है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारतीय प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की वापसी से टीम के हौसले बुलंद है. इससे पहले मैथ्यू वेड कार्यवाहक कप्तान थे.
6:25 PM. 8 Dec 206:25 PM. 8 Dec
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मैकग्रा ने की नटराजन की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा टी नटराजन के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं और उन्होंने उन्हें भारत के लिये इस दौरे की खोज बताया. मैकग्रा ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय के दौरान कमेंट्री करते हुए कहा कि मैं नटराजन से काफी प्रभावित हूं. वह निश्चित तौर पर भारत के लिये इस दौरे की खोज है. उम्मीद है कि वह अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगा. नटराजन ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी तीन विकेट लिये थे जिसे भारत ने 11 रन से जीता था. उन्होंने तीसरे वनडे में भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया, दो विकेट लिये तथा भारत की 13 रन से जीत में अहम भूमिका निभायी.
6:25 PM. 8 Dec 206:25 PM. 8 Dec
ऑस्ट्रेलिया को खल रही फिंच की कमी
ऑस्ट्रेलियाई टीम को नियमित कप्तान आरोन फिंच, डेविड वॉर्नर, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुडकी कमी खल रही है. इन पांच में से तीन ने हालांकि पहला टी-20 खेला था जो भारत ने 11 रन से जीता था. डार्सी शॉर्ट सलामी बल्लेबाजी के तौर पर पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके.
6:25 PM. 8 Dec 206:25 PM. 8 Dec
बुमराह और शमी के नहीं रहने पर भी भारत की गेंदबाजी आक्रामक
भारतीय टीम का मनोबल इससे भी बढ़ा है कि मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को आराम देकर भी भारत ने ऐसे तीन तेज गेंदबाजों पर भरोसा किया जिनका कुल अनुभव 40 मैचों का भी नहीं है. टी नटराजन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार पदार्पण किया और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को उन्हें खेलने में काफी दिक्कतें आई.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी-20 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:40 बजे से खेला जायेगा. भारतीय टीम ने दो मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. आज का मैच जीतकर भारत टी-20 में क्लीन स्वीप करना चाहेगा.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T-20 में क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया
श्रृंखला जीतने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को तीसरे और आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उतरेगी तो उसका इरादा फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे मेजबान का सूपड़ा साफ करने का होगा. कप्तान विराट कोहली और शानदार फार्म में चल रहे हार्दिक पंड्या को 2016 की याद आ गई होगी जब वनडे श्रृंखला हारने के बाद भारत ने टी-20 में शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से मात दी थी.
मुख्य बातें
India vs Australia, Ind vs Aus 3nd T20 Live Cricket Score Streaming Online Today Match, Sony Ten 1, Sony Ten 3, Sony Liv Live TV Cricket Match Watch Online, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया T20 मैच लाइव क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने के बाद आज भारत तीसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 12 रन से हार गया. इसके साथ ही भारत का विजयी रथ 10 टी-20 मैच में जीत के बाद यहीं थम गया. मैच का लाइव टेलीकास्ट (हिंदी और अंग्रेजी में) सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है. सोनी लिव पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी. हालांकि मैच के ताजा अपडेट्स (Cricket News/Score/Playing XI/Toss Breaking News) के लिए आप prabhatkhabar.com के इस लाइव ब्लॉग पर भी बने रह सकते हैं…