IND vs AFG: अफगानिस्तान ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा गेंदबाजी; देखें प्लेइंग-11

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.

IND vs AFG 3rd ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला शनिवार, 20 जून को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. अफगानिस्तान की टीम चार बदलाव के साथ इस मुकाबले में उतरी है. वहीं इस मुकाबले में भारतीय टीम तीन बदलाव के साथ उतरी है.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव.

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम गजनफर, ज़िया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक.

टॉस जीतने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान ने क्या कहा?

अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस के दौरान कहा कि इस समय भारत में काफी गर्मी है और विकेट सूखी तथा सख्त नजर आ रही है. ऐसे में उनकी टीम बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत करना चाहती है और बोर्ड पर बड़ा स्कोर खड़ा करने का लक्ष्य रखेगी. शाहिदी ने कहा कि टीम पिछले दो मुकाबलों से सबक लेते हुए इस मैच में बड़ी साझेदारियां बनाने पर ध्यान देगी. उन्होंने यह भी माना कि गेंदबाजी विभाग में सुधार की जरूरत है और खिलाड़ी उस दिशा में काम कर रहे हैं. अफगान कप्तान ने बताया कि टीम में चार बदलाव किए गए हैं, जिसमें अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह उमरजई की वापसी हुई है.

यह भी पढ़ें: IND vs AFG 3rd ODI: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें तीसरा वनडे? एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >