IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज शनिवार (13 जून) से धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में होगा. 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद अहम मानी जा रही है.
इस सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस, नीतीश कुमार रेड्डी की ऑलराउंड क्षमता और युवा खिलाड़ियों प्रिंस यादव व हर्ष दुबे के संभावित डेब्यू पर सभी की नजरें रहेंगी. वहीं विराट कोहली चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में शुभमन गिल, ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर पर बल्लेबाजी की बड़ी जिम्मेदारी होगी.
भारत को टक्कर देने उतरेगी अफगानिस्तान की टीम
दूसरी ओर, राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से सजी अफगानिस्तान की टीम भी भारत को कड़ी टक्कर देने के इरादे से मैदान में उतरेगी. हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी पहली बार भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी.
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे कब खेला जाएगा?
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे शनिवार, 13 जून 2026 को खेला जाएगा.
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे कहां खेला जाएगा?
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे कितने बजे शुरू होगा?
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समयनुसार) शुरू होगा और उससे तीस मिनट पहले 1 बजे टॉस होगा।
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे का प्रसारण कहां देखें?
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. वहीं इस मुकाबले का लाइव स्ट्रीम जियोहॉटस्टार पर किया जाएगा.
वनडे सीरीज के लिए भारत और अफगानिस्तान की टीम
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, ईशान किशन (, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।
अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, बिलाल सामी, नांगेयालिया खरोती, फरीद अहमद मलिक, एएम गजनफर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान, जिया उर रहमान शरीफी.
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरते ही इतिहास रचेंगे रोहित, 37 साल पुराना रिकॉर्ड टूटना तय
