IND vs PAK: वर्ल्ड कप में भारत ने की दमदार शुरुआत, पाकिस्तान को 107 रन से रौंदा, गायकवाड़ ने लिए 4 विकेट

India vs Pakistan Live Score Updates वर्ल्ड कप में इस समय भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं. टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक को 245 रन का लक्ष्य दिया. जवाब में पाकिस्तान 137 रन की बना सका. इस प्रकार भारत ने अपना पहला मुकाबला 107 रन से जीत लिया है.

Live Updates
1:23 PM. 6 Mar 22 1:23 PM. 6 Mar

भारत ने पाकिस्तान को 107 रनों से हराया

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के अपने शुरुआती मुकाबले में भारत ने दमदार प्रदर्शन किया है. भारत ने अपने चीर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 107 रनों से हरा दिया है. राजेश्वरी गायकवाड़ ने 4 विकेट चटकाए.

1:23 PM. 6 Mar 22 1:23 PM. 6 Mar

भारत जीत से एक विकेट दूर

भारतीय महिला टीम वर्ल्ड कप के अपने शुरुआती मुकाबले में जीत से केवल एक विकेट दूर है. पाकिस्तान के नौ विकेट गिर चुके हैं.

1:23 PM. 6 Mar 22 1:23 PM. 6 Mar

पाकिस्तान को आठवां झटका, सिदरा नवाज आउट

सिदरा नवाज आउट हो गयी हैं. पाकिस्तान को आठवां झटका लगा है. राजेश्वरी गायकवाड़ ने सिदरा नवाज को आउट किया है. इस प्रकार गायकवाड़ के खाते में चौथा विकेट आ गया है.

1:23 PM. 6 Mar 22 1:23 PM. 6 Mar

पाकिस्तान को सातवां झटका, फातिमा सना आउट

फातिमा सना आउट हो गयी हैं. भारत को पाकिस्तान के खिलाफ सातवीं सफलता मिली है. पाकिस्तान अब जीत से काफी दूर है. फातिमा का विकेट राजेश्वरी गायकवाड़ ने लिया. उन्होंने अब तक तीन विकेट ले लिए हैं.

1:23 PM. 6 Mar 22 1:23 PM. 6 Mar

पाकिस्तान को छठा झटका, आलिया रियाज आउट

पाकिस्तान को छठा झटका लगा है. आलिया रियाज को राजेश्वरी गायकवाड़ ने आउट कर दिया है. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम की मुश्किलें और बढ़ गयी हैं. जीत के लिए पाकिस्तान को 18 ओवर में 149 रनों की जरूरत है.

1:23 PM. 6 Mar 22 1:23 PM. 6 Mar

पाकिस्तान को पांचवां झटका, निदा डार आउट

पाकिस्तान को पांचवां झटका लगा है. निदा डार को झूलन गोस्वामी ने आउट कर दिया है. भारत ने पाकिस्तान पर पूरी तरह दबाव बना लिया है.

1:23 PM. 6 Mar 22 1:23 PM. 6 Mar

पाकिस्तान मुश्किल में

पाकिस्तान की टीम मुश्किल में फंस गयी है. 68 रन के स्कोर पर भारत ने पाकिस्तान के चार विकेट गिरा दिये हैं. पाकिस्तान को जीत के लिए अब भी 175 से ज्यादा रनों की दरकार है. आलिया रियाज और निदा डार क्रीज पर मौजूद हैं.

1:23 PM. 6 Mar 22 1:23 PM. 6 Mar

पाकिस्तान को पहला झटका, जवरिया खान आउट

सलामी बल्लेबाज जवरिया खान आउट हो गयी हैं. भारत को पहली सफलता मिली है. खान ने 28 गेंद पर 11 रन बनाए पावर प्ले में भारत सधी हुई गेंदबाजी कर रहा है.

1:23 PM. 6 Mar 22 1:23 PM. 6 Mar

पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. सलामी बल्लेबाज सिदरा अमीन और जवरिया खान क्रिज पर मौजूद हैं. पावर प्ले में भारत सधी हुई गेंदबाजी कर रहा है.

1:23 PM. 6 Mar 22 1:23 PM. 6 Mar

भारत ने पाकिस्तान को दिया 245 रन का लक्ष्य

भारत ने पाकिस्तान को 245 रन का लक्ष्य दिया है. भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 244 रन बनाए. सलामी बल्लेबाजी स्मृति मंधाना, स्नेह राणा और पूजा वस्त्राकर ने अर्धशतक बनाकर टीम को मुश्किलों से उबारा. दीप्ति शर्मा ने भी 40 रनों की पारी खेली.

1:23 PM. 6 Mar 22 1:23 PM. 6 Mar

पूजा वस्त्राकर का अर्धशतक

पूजा वस्त्राकर ने भारतीय पारी को बेहतर ढंग से संभाला. उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने 52 गेंद पर 57 रन बना लिए हैं. अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके जड़े हैं. एक समय भारत के लिए 200 के स्कोर तक पहुंचना मुश्किल लग रहा था. अब भारत को स्कोर 48 ओवर की समाप्ति पर 221 रन है.

1:23 PM. 6 Mar 22 1:23 PM. 6 Mar

कप्तान मिताली राज आउट, भारत को छठा झटका

कप्तान मिताली राज 9 रन बनाकर आउट हो गयी हैं. मिताली राज के रूप में भारत को छठा झटका लगा है.

8:40 AM. 6 Mar 22 8:40 AM. 6 Mar

भारत को 5वां झटका, ऋचा घोष आउट

भारत को 31वें ओवर की आखिरी गेंद पर पांचवां झटका लगा. ऋचा घोष निदा डार की गेंद पर केवल एक रन बनाकर आउट हुईं. ऋचा ने 5 गेंदों का सामना किया. नये बल्लेबाज के तौर पर स्नेह राणा मैदान पर उतरी हैं.

8:40 AM. 6 Mar 22 8:40 AM. 6 Mar

भारत को चौथा झटका, हरमनप्रीत कौर आउट

भारत को 29वें ओवर की चौथी गेंद पर चौथा झटका लगा. हरमनप्रीत कौर 14 गेंदों में केवल 5 रन बनाकर आउट हो गयीं. कौर को निदा डार ने आउट किया. इस समय मिताली राज और ऋचा घोष बल्लेबाजी कर रही हैं.

8:40 AM. 6 Mar 22 8:40 AM. 6 Mar

भारत को तीसरा झटका, मंधाना फिफ्टी बनाकर आउट

भारत को 25वें ओवर की पहली गेंद पर तीसरा झटका लगा. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना 52 रन बनाकर पवेलियन लौट गयी हैं. उन्होंने 75 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 चौके और एक छक्का जमाया. उन्हें अनम अमीन ने अपना दूसरा शिकार बनाया.

8:40 AM. 6 Mar 22 8:40 AM. 6 Mar

24 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर दो विकेट पर 98 रन

24 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर दो विकेट पर 98 है. इस समय स्मृति मंधाना अर्धशतक बनाकर क्रीज पर जमी हुई हैं. जबकि कप्तान मिताली राज दीप्ति शर्मा के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरी हैं.

8:40 AM. 6 Mar 22 8:40 AM. 6 Mar

भारत को दूसरा झटका, दीप्ति 40 रन पर आउट

भारत को 22वें ओवर में दूसरा झटका लगा. दीप्ति शर्मा 57 गेंदों में दो चौकों की मदद से 40 रन बनाकर नशरा संधू की शिकार हुई. इस बीच मंधाना ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.

8:40 AM. 6 Mar 22 8:40 AM. 6 Mar

मंधाना और दीप्ति शर्मा ने भारतीय पारी को संभाला, स्कोर 100 के करीब

शैफाली वर्मा के शून्य पर आउट होने के बाद स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा ने भारतीय पारी को संभाल लिया है. 21 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर एक विकेट पर 92 रन है.

8:40 AM. 6 Mar 22 8:40 AM. 6 Mar

16 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर एक विकेट पर 65 रन

16 ओवर की समाप्ति पर भारत ने 65 रन बना लिया है. भारत ने शैफाली वर्मा के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया. इस समय मंधाना 37 और दीप्ति 22 रन बनाकर खेल रही हैं.

8:40 AM. 6 Mar 22 8:40 AM. 6 Mar

मंधाना और दीप्ति ने भारतीय पारी को संभाला, शुरुआती झटकों के दबाव से निकाला बाहर

सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा के शून्य पर आउट होने से भारत को बड़ा झटका लगा. लेकिन स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा ने भारतीय पारी को संभाल लिया है. दोनों इस समय संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारत का स्कोर 12 ओवर में एक विकेट पर 49 रन है.

8:40 AM. 6 Mar 22 8:40 AM. 6 Mar

5 ओवर में भारत का स्कोर केवल 15 रन, शैफाली आउट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 5 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर एक विकेट पर इस समय 15 रन है. सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट चुकी हैं.

8:40 AM. 6 Mar 22 8:40 AM. 6 Mar

डायना बेग को मंधाना जड़ चौका

मंधाना ने डायना बेग की पहली गेंद पर मिड विकेट पर चौका जमाया. जिससे भारत को स्कोर 12 पर पहुंच गया. मंधाना इस समय 8 रन बनाकर खेल रही हैं.

8:40 AM. 6 Mar 22 8:40 AM. 6 Mar

भारत को पहला झटका, शैफाली शून्य पर आउट

भारत को तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर पहला झटका लगा. सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा खाता खोले बिना पवेलियन लौट गयीं. शैफाली को डायना बेग ने आउट किया. शैफाली ने 6 गेंदों का सामना किया. शैफाली के आउट होने के बाद मैदान पर दीप्ति शर्मा आयी हैं.

8:40 AM. 6 Mar 22 8:40 AM. 6 Mar

अनाम अमीन ने अपने पहले ओवर में एक रन नहीं दिया

पाकिस्तान की तेज गेंदबाज अनाम अमीन ने अपने पहले ओवर में एक भी रन दिया. उन्होंने मंधाना को खास परेशान किया.

8:40 AM. 6 Mar 22 8:40 AM. 6 Mar

मंधाना और शैफाली ने पारी की शुरुआत की

भारतीय पारी की शुरुआत हो चुकी है. भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा मैदान पर उतर चुकी हैं. पहले ओवर में भारत का स्कोर बिना कोई नुकसान के 3 रन.

8:40 AM. 6 Mar 22 8:40 AM. 6 Mar

पिच रिपोर्ट

भारत और पाकिस्तान के बीच आज ओवल के जिस माउंट माउंगानुई मैदान पर मैच खेला जा रहा है. यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है. आसमान पर थोड़े बादल नजर आ रहे हैं. तेज हवा यहां चल रही है. जिससे गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिल सकती है. यहां पहला मैच वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया. जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत हुई है. वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 3 रन से हराया था.

8:40 AM. 6 Mar 22 8:40 AM. 6 Mar

टॉस गंवाने के बाद क्या बोली पाकिस्तान की कप्तान

पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारूफ ने कहा, हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. भारत के खिलाफ हम पांच गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर रहे हैं. हमारा अभ्यास अच्छा रहा है, इसलिए हमें उसी तरह खेलना जारी रखना होगा.

8:40 AM. 6 Mar 22 8:40 AM. 6 Mar

पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन

जावेरिया खान, सिदरा अमीन, बिस्माह मारूफ (कप्तान), ओमैमा सोहेल, निदा डार, आलिया रियाज, फातिमा सना, सिदरा नवाज (विकेट कीपर), डायना बेग, नशरा संधू, अनम अमीन

8:40 AM. 6 Mar 22 8:40 AM. 6 Mar

भारत का प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, हरमनप्रीत कौर, मिताली राज (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, पूजा वस्त्रकर और राजेश्वरी गायकवाड़.

8:40 AM. 6 Mar 22 8:40 AM. 6 Mar

तीन तेज गेंदबाज और तीन स्पिनरों के साथ उतरेगी भारतीय टीम

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान मिताली राज ने कहा, विकेट अच्छा है. यहां हम बड़ी स्कोर करने की कोशिश करेंगे. मिताली ने बताया, पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम तीन तेज गेंदबाज और तीन स्पिनरों के साथ मैदान पर उतरेगी.

8:40 AM. 6 Mar 22 8:40 AM. 6 Mar

भारत ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर भारतीय कप्तान मिताली राज ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

8:40 AM. 6 Mar 22 8:40 AM. 6 Mar

वार्म अप मैच में भारत का प्रदर्शन शानदार, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका को हराया

वर्ल्ड कप वार्म अप मुकाबले में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है. भारत ने अपने दोनों मैच में जीते. पहले वार्म अप मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 2 रन से हराया था, जबकि दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 81 रन से हराया. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारत की ओर से हरमनप्रीत कौर ने शानदर 104 रन बनाये थे. जबकि यास्तिका भाटिया ने 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी. जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ स्मृति मंधाना ने 66 और दीप्ति शर्मा ने 51 रन बनाये थे.

8:40 AM. 6 Mar 22 8:40 AM. 6 Mar

वनडे में भारत से एक भी मैच नहीं जीत पाया पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान के बीच अबतक कुल 10 वनडे मुकाबले खेले गये हैं. जिसमें हर मौके पर भारत ने पाकिस्तान को हराया है. भारत ने 10 में से 10 मैच पाकिस्तान के खिलाफ जीते हैं. इसतरह देखा जाय तो पाकिस्तान के खिलाफ आज का मुकाबला एक तरफा नजर आता है.

8:40 AM. 6 Mar 22 8:40 AM. 6 Mar

आईसीसी वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गये कुल 8 मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच अबतक वर्ल्ड कप में कुल 8 बार भिड़ंत हो चुकी है. जिसमें वनडे में दोनों टीमें दो और टी20 में 6 बार आमने-सामने हुई हैं. वनडे में भारत ने दोनों मुकाबले पाकिस्तान से जीते हैं, तो टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 4 बार हराया है. जबकि पाकिस्तान दो बार भारत को हराने में कामयाब रहा.

8:40 AM. 6 Mar 22 8:40 AM. 6 Mar

पाकिस्तान महिला टीम

बिस्माह मारूफ (कप्तान), सिदरा नवाज (विकेट कीपर), जावेरिया खान, डायना बेग, नाहिदा खान, निदा डार, सिदरा अमीन, अनम अमीन, आलिया रियाज, मुनीबा अली, ऐमान अनवर, गुलाम फातिमा, नशरा संधू, ओमैमा सोहेल, फातिमा सन

8:40 AM. 6 Mar 22 8:40 AM. 6 Mar

भारत की संभावित प्लेइंग XI

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह और राजेश्वरी गायकवाड़.

8:40 AM. 6 Mar 22 8:40 AM. 6 Mar

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी

वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी है. अबतक वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच दो बार भिड़ंत हुई है, जिसमें भारत ने दोनों मौकों पर पाकिस्तान का धूल चटाया है.

5:41 AM. 6 Mar 22 5:41 AM. 6 Mar

भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ देर बाद होगी भिड़ंत

आईसीसी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब से कुछ देर बाद भिड़ंत होगी. इसी के साथ वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का अभियान भी शुरू हो जाएगा.

मुख्य बातें

India vs Pakistan Live Score Updates वर्ल्ड कप में इस समय भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं. टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक को 245 रन का लक्ष्य दिया. जवाब में पाकिस्तान 137 रन की बना सका. इस प्रकार भारत ने अपना पहला मुकाबला 107 रन से जीत लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >