ICC Ranking: आईसीसी ने टीम इंडिया से 6 घंटे में ही छीन लिया नंबर वन का ताज, टेस्ट रैंकिंग में हुई भारी गड़बड़ी

आईसीसी की जारी अपडेट के मुताबिक भारत पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया की जगह शीर्ष रैंकिंग पर पहुंच गया था. रैंकिंग में शाम में हुई अपडेट के बाद भारत दूसरे स्थान पर खिसक गया. भारत के नाम 115 रेटिंग अंक है जबकि ऑस्ट्रेलिया 126 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर है.

आईसीसी ने टीम इंडिया को ताजा टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंचा दिया, लेकिन 6 घंटे के अंदर ही उसका ताज छीन भी लिया. सुबह जब टेस्ट रैंकिंग जारी हुई, तब आईसीसी ने भारत को टेस्ट में नंबर वन को पोजिशन दिया. वनडे और टी20 में पहले से ही नंबर वन टीम इंडिया, तीनों फॉर्मेट में टॉप पर पहुंच गयी. लेकिन 6 घंटे बाद आईसीसी ने रैंकिंग को फिर से अपडेट किया, जिसमें टीम इंडिया नंबर दो पर पहुंच गयी.

टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर

आईसीसी की जारी अपडेट के मुताबिक भारत पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया की जगह शीर्ष रैंकिंग पर पहुंच गया था. रैंकिंग में शाम में हुई अपडेट के बाद भारत दूसरे स्थान पर खिसक गया. भारत के नाम 115 रेटिंग अंक है जबकि ऑस्ट्रेलिया 126 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर है. 107 रेटिंग अंक के साथ इंग्लैंड की टीम तीसरे स्थान पर है. जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम 102 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है.

भारत टी20 और वनडे में नंबर वन

भारत पहले से ही टी20 प्रारूप की शीर्ष टीम है जबकि पिछले महीने न्यूजीलैंड को एकदिवसीय शृंखला में 3-0 से हराकर टीम ने 50 ओवर प्रारूप के रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था.

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर

व्यक्तिगत रैंकिंग में भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन नागपुर में खेले गये शुरुआती टेस्ट में आठ विकेट चटकाने के बाद पुरुष टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए तो वहीं घुटने की चोट के कारण लगभग पांच महीने बाद टीम में वापसी करने वाले बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं. जडेजा अपने हरफनमौला खेल के बूते इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच बने थे. अश्विन और जडेजा की जोड़ी ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में 15 विकेट झटके थे जिसे भारत ने तीन दिन के अंदर जीता था. अश्विन ने दूसरी पारी में 37 रन देकर पांच विकेट जबकि पहली पारी में 42 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे. 36 साल का यह गेंदबाज रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस से 21 रेटिंग अंक पीछे है.

बुमराह रैंकिंग में पांचवें स्थान पर

भारत के अन्य गेंदबाजों में चोट कारण पिछले साल सितंबर से टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है.

बल्लेबाजी रैंकिंग में रोहित शर्मा को दो स्थान का फायदा

बल्लेबाजों की सूची में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को नागपुर में शतकीय पारी खेलने का फायदा हुआ और वह 10वें से आठवें पायदान पर पहुंच गये हैं. कार दुर्घटना के कारण टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत रैंकिंग में शीर्ष भारतीय खिलाड़ी है. वह सातवें स्थान पर हैं.

अक्षर पटेल टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में सातवें स्थान पर

भारत के हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में छह स्थान की छलांग लगाकर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने शुरुआती टेस्ट में 84 रन की पारी खेली जो इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >