मैंने उस गलती के लिए विराट कोहली से माफी मांग ली थी, Boxing Day Test से पहले बोले अजिंक्य रहाणे

Ajinkya rahane : आस्ट्रेलिया के खिलाफ कल से खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे मैच से पहले अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि मैंने उस गलती के लिए विराट कोहली से माफी मांग ली है, जो पहले टेस्ट मैच के दौरान खेलते हुए मुझसे हुई थी.

मेलबर्न : आस्ट्रेलिया के खिलाफ कल से खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे मैच से पहले अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि मैंने उस गलती के लिए विराट कोहली से माफी मांग ली है, जो पहले टेस्ट मैच के दौरान खेलते हुए मुझसे हुई थी.

भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में उनकी गलती से रन आउट हुए विराट कोहली से उन्होंने माफी मांग ली थी.कोहली उस समय 74 रन बनाकर खेल रहे थे जब रहाणे ने रन लेने के लिये बुलाकर उन्हें वापस भेज दिया था.उस समय तक देर हो चुकी थी और कोहली रन आउट हो गए.

रहाणे ने दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा , उस दिन के खेल के बाद मैंने कोहली से माफी मांगी लेकिन उसने इसका बुरा नहीं माना था. उन्होंने कहा , हम दोनों समझते थे कि उस समय क्या हालात थे. क्रिकेट में यह सब होता रहता है.उसे भुलाकर आगे बढ़ना जरूरी है .

Also Read: Australia vs India 2nd test : भारत ने की प्लेइंग इलेवन की घोषणा, जानें किसे मिली टीम में जगह कौन हुआ बाहर…

कार्यवाहक कप्तान रहाणे ने स्वीकार किया कि उस रन आउट के बाद आस्ट्रेलिया ने लय बना ली और ढाई दिन के भीतर मैच जीत लिया.उन्होंने कहा , वह कठिन था. हम उस समय तक अच्छा खेल रहे थे और हमारी साझेदारी भी अच्छी थी.उस रन आउट के बाद आस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी हो गया.

कल से शुरू हो रहा मैच अजिंक्य रहाणे के लिए अग्निपरीक्षा की तरह है, क्योंकि उन्हें टीम का मनोबल बढ़ाना है और पहले मैच में जो आत्मविश्वास खोया है उसे वापस लाना है. टीम को पूरी एनर्जी के साथ पॉजिटिविटी से खेलना होगा, तभी टीम लय में आयेगी.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >